ताज़ा खबर
प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने मुख्य समारोह किया ध्वजारोहण,, सांसद विष्णु दत्त शर्मा विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह कलेक्टर उषा परमार और एसपी निवेदिता नायडू ने उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित टीकमगढ़ में हो रहा रेत का अवैध उत्खनन, धसान नदी में मशीनों से अवैध उत्खनन का आरोप,, सांसद खेल महोत्सव संपन्न, ट्रॉफी और पुरस्कार पाकर प्रसन्न हुए खिलाड़ी,,, सांसद बीडी शर्मा ने हर पंचायत में खेल मैदान बनाने का प्रयास शुरू किया सांसद खेल महोत्सव के समापन की जोरदार तैयारी,, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला सम्मान,,, सांसद बीडी शर्मा हर खिलाड़ी को कर रहे हैं प्रोत्साहित

विधायक राजेश वर्मा के प्रयास से पहली बार गुनौर विधानसभा आएंगे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव,,कई बड़ी सौगात की उम्मीद

विधायक राजेश वर्मा के प्रयास से पहली बार गुनौर विधानसभा आएंगे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव,,कई बड़ी सौगात की उम्मीद

गुनौर विधायक डॉक्टर राजेश वर्मा के प्रयास से पहली बार आ रहे हैं मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 5 सितम्बर को अमानगंज आयेंगे

 (शिवकुमार त्रिपाठी) गुनौर विधायक डॉ राजेश वर्मा की प्रयास और बार-बार मुख्यमंत्री से मिलकर गुनौर विधानसभा क्षेत्र में आने की मांग उठने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार, 5 सितम्बर को पन्ना आयेंगे। मुख्यमंत्री गुनौर विधानसभा के अमानगंज स्थित शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय ग्राउंड में आयोजित शासकीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस अवसर पर आयोजित महिला सम्मेलन और आमसभा के कार्यक्रम में जनता को संबोधित कर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नगर परिषद अमानगंज क्षेत्र में आगमन के दृष्टिगत मंगलवार को कमिश्नर अनिल सुचारी एवं पुलिस महानिरीक्षक हिमानी खन्ना ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने तथा समय पूर्व जरूरी तैयारियों के संबंध में विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए।

कमिश्नर श्री सुचारी ने कार्यक्रम स्थल और हेलीपेड का अवलोकन कर जरूरी प्रबंध के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान बैठक व्यवस्था, विभागीय प्रदर्शनी, पार्किंग व्यवस्था, वीआईपी व्यक्तियों और आम जनता के कार्यक्रम स्थल पर आगमन और निकास व्यवस्था सहित कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में पूछा। साथ ही सभी अधिकारी कर्मचारियों को कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से गंभीरतापूर्वक सौंपे गए दायित्वों के निर्वहन के लिए निर्देशित किया।


आईजी ने रूट चार्ट, परिवहन, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था के बारे में महत्वपूर्ण निर्देश दिए और विभिन्न सुरक्षा उपायों पर चर्चा भी की। इसके पहले कलेक्टर सुरेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक साईं कृष्ण एस थोटा द्वारा भी प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया। जिला कलेक्टर ने नगर परिषद के सीएमओ को परिसर की साफ सफाई व्यवस्था तथा सड़कों से निराश्रित गौवंश को गौशालाओं में विस्थापित करने के संबंध में निर्देश दिए। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना चौहान सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

 विधायक ने की अपील

गुनौर विधायक डॉ राजेश वर्मा ने पहली बार गुनौर विधानसभा क्षेत्र में आ रहे मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने और बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की है,,राजेश वर्मा ने कहा कि पहली बार यशस्वी मुख्यमंत्री गुनौर विधानसभा में आ रहे हैं यह हमारी बातों को सुनेंगे,मुझे उम्मीद है कि कई घोषणाएं भी करेंगे इसलिए मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी के स्वागत के लिए बड़ी संख्या में अमानगंज पहुंचने की आमजन से अपील की है, इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए राजेश वर्मा लगातार क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं· 


✎ शिव कुमार त्रिपाठी

सबसे ज्यादा देखी गयी