ताज़ा खबर
खजुराहो लोकसभा चुनाव :- 2293 मतदान केदो में,19 लाख 97 हजार मतदाता करेंगे मतदान, तैयारी पूरी - सुरेश कुमार पन्ना पहुंचे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, कहा- पन्ना हमारी आत्मा है,हम पन्ना के है जुगल किशोर हमारे आराध्य लोगों के मन में मोदी और भाजपा ,स्थापना दिवस पर लक्ष्य से तीन गुना लोगों ने ज्वाइन की भाजपा, खजुराहो में कमल स्वर्ण कमल बनेगा -बीडी शर्मा इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका, प्रत्याशी मीरा दीपनारायण यादव का नामांकन निरस्त,,, सपा के मैदान से हटते ही विष्णुदत्त शर्मा की प्रचंड जीत का रास्ता खुला

Cm शिवराज ने केंद्रीयमंत्री नरेंद्र तोमर, सांसद बीडी शर्मा के साथ पन्ना में चार कार्यक्रम,, कृषि महाविद्यालय, रेलवे स्टेशन का भूमि पूजन, सामूहिक कन्या विवाह और पन्ना गौरव दिवस में हुए शामिल

Cm शिवराज ने केंद्रीयमंत्री नरेंद्र तोमर, सांसद बीडी शर्मा के साथ पन्ना में चार कार्यक्रम,, कृषि महाविद्यालय, रेलवे स्टेशन का भूमि पूजन, सामूहिक कन्या विवाह और पन्ना गौरव दिवस में हुए शामिल

मुख्यमंत्री श्री चैहान ने पन्ना गौरव दिवस पर जुगल किशोर सरकार लोक बनाने की घोषणा की

चारों मंदिर परिसर सम्मिलित कर बनेगा जुगल किशोर लोक

धरमसागर तालाब में महाराजा छत्रसाल की प्रतिमा स्थापित होगी
गौरव दिवस पर मुख्यमंत्री द्वारा पन्ना के विकास के लिए  178.51 करोड़ के निर्माण कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण

(शिवकुमार त्रिपाठी) मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णु दत्त शर्मा कृषि मंत्री कमल पटेल एवं खनिज मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह के साथ 1 दिन में जिले में चार ताबड़तोड़ कार्यक्रम किए जिसमें हर जगह प्रभाकर लाडली बहना योजना मैं महिलाओं को दिए जा रहे लाभ गिनाए एवं अपने विकास के वादे कि इस बीच उन्होंने कृषि महाविद्यालय का शिलान्यास भूमि पूजन रेलवे स्टेशन का शिलान्यास बर्नोली में सामूहिक कन्या विवाह एवं छत्रसाल नजरबाग स्टेडियम में पन्ना गौरव दिवस कार्यक्रम किया और अपने वादे और विकास की बातें करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा और उन्होंने कमलनाथ को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पन्ना का कृषि महाविद्यालय छिंदवाड़ा खींच कर ले गए थे अब पुनः वापस किया है जगह-जगह मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया गया

पन्ना: मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने आज बुन्देल केसरी महाराजा छत्रसाल की जयंती के अवसर पर पन्ना गौरव दिवस के आयोजन मंे उज्जैन के महाकाल लोक की तर्ज पर पन्ना में जुगल किशोर सरकार लोक बनाए जाने की घोषणा की। पन्ना को पवित्र धार्मिक नगरी बताते हुए उन्होंने कहा कि जुगल किशोर सरकार लोक में चारों मंदिर परिसर सम्मिलित किए जाएंगे। सुझाव और सलाह लेकर बनाया जाएगा जुगल किशोर लोक। स्थानीय छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित गौरव दिवस समारोह में केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री  नरेन्द्र सिंह तोमर, मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री श कमल पटेल, खनिज साधन एवं श्रम मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह, सांसद  विष्णुदत्त शर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिला अधक्ष सतानंद गौतम , एयरपोर्ट अथॉरिटी के मेंबर तरुण पाठक पन्ना नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मीना राजे परमार, उपाध्यक्ष  संतोष यादव, नपा उपाध्यक्ष श्रीमती आशा गुप्ता, राम बिहारी चैरसिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पार्षद उपस्थित थे।


मुख्यमंत्री श्री चैहान ने लोगों को महाराजा छत्रसाल से प्रेरणा लेने और उनके आदर्शों का अनुसरण करने के उद्देश्य से धर्मसागर तालाब में उनकी प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री श्री चैहान ने पन्ना जिले के विकास के लिए 178.51 करोड़ के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण गौरव दिवस समारोह के अवसर पर किया। जनप्रतिनिधियों की मांग पर श्री चैहान ने कहा कि जब 10 लाख तक की आबादी वाले शहरों/जिलों में मेडिकल काॅलेज खोले जाने का फैसला होगा, तब उसमें पन्ना को भी शामिल किया जाएगा। श्री चैहान ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार पन्ना के विकास में कोई कसर शेष नहीं छोड़ेगी। उन्होंने बताया कि पन्ना को आज विकास की कई सौगातंे दी गई हैं। वर्ष 2018 में कृषि महाविद्यालय की मांग की गई थी, बाद में उसे तत्कालीन सरकार द्वारा अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया गया था, जिसे अब पन्ना में पुनः वापिस लाया गया है।
महाराजा छत्रसाल की गौरव गाथा का जिक्र करते हुए श्री चैहान ने कहा कि वह महान योद्धा थे जो कभी पराजित नहीं हुए। उनके राज्य की सीमाएं विशाल थीं। पन्ना को अद्भुत शहर बताते हुए उन्होंने कहा कि यहां के त्यौहार, मेले, लोक कलाएं, व्यंजन, संस्कृति और सभ्यता विशिष्ट है। हीरे की चमक की तरह हमें पन्ना की पहचान यथावत बनाए रखना होगी। राज्य सरकार रोजगार और स्वरोजगार देने के साथ ही सभी विकास कार्य कर रही है साथ ही लोगों का जीवन स्तर भी सुधार रही है। इसके लिए अनेक योजनाएं चल रही हैं। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को निर्देश दिए कि जांच के बाद जुगल किशोर मंदिर के कार्य में गडबड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाए। समारोह में लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री को 51 मीटर की चुनरी और एक बड़ी राखी भेंट की तथा उन्हें राखी भी बांधी। श्री चैहान ने नगर की अनेक प्रतिभाओं का सम्मानित भी किया।


मंत्री श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री का छत्रसाल जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने पर आभार माना तथा धरमसागर तालाब में महाराजा छत्रसाल की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि महाराजा छत्रसाल का हृदय विशाल था। उन्होंने अनेक युद्ध किए पर कभी हारे नहीं। बुन्देलखण्ड को मुगलों से मुक्त कराया। सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कृषि महाविद्यालय की स्थापना होने से अब कृषि के क्षेत्र में अनुसंधान हो सकेगा। रेलवे स्टेशन प्रारंभ होने से पन्ना के विकास के नये आयाम स्थापित होंगे। उन्होंने कहा कि हम सब मिल कर पन्ना का विकास करेंगे। श्री शर्मा ने भी जुगल किशोर लोक बनाए जाने का मुख्यमंत्री से अनुरोध किया।


प्रारंभ में मुख्यमंत्री श्री चैहान ने कन्यापूजन एवं महाराजा छत्रसाल के चित्र पर माल्यार्पण कर समारोह का शुभारंभ किया। श्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने मुख्यमंत्री व अन्य अतिथियों को साफा बांध एवं तलवार भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम को श्रीमती मीना पाण्डेय ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर प्रसिद्ध गायिका सुश्री कविता पौडवाल द्वारा सुमधुर गीतों की प्रस्तुति की गई।

विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास


मुख्यमंत्री श्री चैहान ने आज पन्ना में कुल 178 करोड़ 51लाख 48 हजार रुपए के 14 विभिन्न कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। उन्होंने 6 करोड़ रुपए की लागत के नवीन कृषि महाविद्यालय एवं 25 करोड़ लागत के नवीन रेलवे स्टेशन के निर्माण कार्य के शिलान्यास के अलावा गौरव दिवस के कार्यक्रम में 2.89 करोड़ के अजयगढ़-कुंवरपुर-राजापुर मार्ग,  डुबकी में 40.81 लाख के करहिया-डुबकी मार्ग, 1 करोड़ 2लाख 80 हजार  के कल्याणपुर से सरकोहा मार्ग, 33.06 लाख  से वार्ड 11 के मुक्तिधाम में विभिन्न विकास कार्य, 26.04  लाख से वार्ड क्रमांक 3 के मुक्तिधाम में विभिन्न विकास कार्य, 53.96 लाख के वार्ड 18 में सागर तालाब के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने 2 करोड़ 27 लाख 55 हजार लागत से ग्राम पंचायत बहिरवारा के ग्राम रतनपुरा से मुख्य मार्ग(3.50 किमी), 50 लाख  से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजय गढ़  में  पब्लिक हेल्थ यूनिट के निर्माण, 20 करोड़  से महेंद्र भवन पैलेस का हेरिटेज होटल के रूप में उन्नयन, 46. 42 करोड़ से अमृत 2.0 के अंतर्गत जल प्रदाय एवं वाटर बॉडी रिजुविनेशन के विकास कार्य,15 करोड़ लागत से सकरिया रोड स्थित हवाई पट्टी का पुनर्निर्माण,3.86 करोड़ से निर्मित होने वाले जुगल किशोर इंडोर स्टेडियम का शिलान्यास भी किया


✎ शिव कुमार त्रिपाठी

सबसे ज्यादा देखी गयी