ताज़ा खबर
BJP कार्यकर्ताओं को दिया जीतने का मंत्र,9 लाख के अंतर से जीतेंगे खजुराहो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने किया चुनावी शंखनाद,, प्रत्येक बूथ जीतने का संकल्प भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बृजेंद्र डब्बू मिश्रा का जोरदार स्वागत, जमकर हुई आतिशबाजी मिश्रा का जगह-जगह जोरदार स्वागत खूब ही आतिशबाजी पत्रकार कल्याण परिषद की बैठक संपन्न

मंत्री बृजेंद्र सिंह को कांग्रेस ने दिया जवाब,,, महिला मोर्चा की कार्यालय मंत्री कांग्रेस में शामिल

मंत्री बृजेंद्र सिंह को कांग्रेस ने दिया जवाब,,, महिला मोर्चा की कार्यालय मंत्री कांग्रेस में शामिल

महिला मोर्चा पदाधिकारी सहित आधा दर्जन महिलाओं ने कांग्रेस की ली सदस्यता
जिला कांग्रेस अध्यक्ष के निवास पर किया गया शामिल

मंत्री बृजेंद्र सिंह ने 2 दिन पूर्व एक सैकड़ा लोगों को भाजपा में किया था शामिल उसी का जवाब कांग्रेश ने दिया

कांग्रेस की सदस्यता दिलाने की बाद आपस में परिचर्चा करते कांग्रेसी

(शिवकुमार त्रिपाठी)  मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने एक कार्यक्रम के दौरान कटरा सुनहरा में एक सैकड़ा लोगों को भाजपा में शामिल कर कांग्रेश को चिंता में डाल दिया था उसी का 2 दिन पूर्व करारा जवाब कांग्रेश पार्टी ने दिया है आज महिला मोर्चा की कार्यालय मंत्री भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गई और उन्होंने कांग्रेस पार्टी की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष की घर पहुंच कर कांग्रेस की सदस्यता ली और मौजूद कांग्रेसियों ने उनके साथ एक दर्जन महिलाओं का कांग्रेसमें स्वागत किया और जय जय कमलनाथ के नारे लगाए ज्ञात हो कि मध्य प्रदेश शासन के मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह और भाजपा के पदाधिकारियों ने कटरा सुनहरा के 100 लोगों को भाजपा की सदस्यता दिला कर माला पहनाया था और भाजपा का ग्राफ बढ़ाने की कोशिश की थी उसी पर सेंध मारते हुए आज कांग्रेश पार्टी ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए महिला मोर्चा की पदाधिकारी को कांग्रेश में शामिल कराकर भाजपा की चिंताएं बढ़ा दी

सदस्यता फार्म भरने के बाद अंग वस्त्र पहनाती कांग्रेस अध्यक्ष शारदा पाठक

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शारदा पाठक के निवास पर पहुंचकर आज शाम ४ बजे भाजपा महिला मोर्चा की कार्यालय मंत्री श्रीमती सुषमा दुबे सहित एक आधा दर्जन महिलाओं युवतियों ने कांग्रेस पार्टी की विधिवत सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान पार्टी के नेता व मोर्चा संगठन के अध्यक्षगण मौजूद रहे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शारदा पाठक सहित सभी नेताओं में शामिल हुई महिलाओं को कांग्रेस पार्टी की पट्टीका पहनाकर स्वागत किया। क्र ांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती शारदा पाठक ने कहा कि जिन लोगो ने आज पार्टी की विचारधारा को स्वीकार करते हुये सदस्यता ली है उन सभी का कांग्रेस परिवार में स्वागत है। श्रीमती पाठक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश की पुरानी पार्टी है और हर जाति धर्म सम्प्रदाय के लोगो को साथ में लेकर चलने वाली है। आज पूरे देश की जनता महंगाई व बेरोजगारी से त्रस्त है। आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार प्रदेश में बनकर उनके द्वारा जो कल्याणकारी कार्यक्रम शुरू किये गये थे, उनको पुन: शुरू करते हुये प्रदेश का सर्वागीण विकास किया जायेगा। आज जिन लोगो ने सदस्यता ग्रहण की है उनमें समाजसेवी सुश्री रोशनी शिवहरे, सुश्री प्रीति यादव, श्रीमती रेखा सिंह तोमर, प्रतिमा यादव, खुशबू सेन, आदि शामिल है। इस अवसर पर डी.के.दुबे, पवन जैन, मनीष मिश्रा, सुनील अवस्थी, बीएन जोशी, राजबहादुर पटेल, शशिकांत दीक्षित, नृपेन्द्र सिंह, जीतेन्द्र जाटव, मृगेन्द्र सिंह, कदीर खान, सौरभ पटेरिया, मनोज सेन, वैभव थापक, अरविंद सोनी उपस्थित रहे। 


✎ शिव कुमार त्रिपाठी

सबसे ज्यादा देखी गयी