ताज़ा खबर
प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने मुख्य समारोह किया ध्वजारोहण,, सांसद विष्णु दत्त शर्मा विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह कलेक्टर उषा परमार और एसपी निवेदिता नायडू ने उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित टीकमगढ़ में हो रहा रेत का अवैध उत्खनन, धसान नदी में मशीनों से अवैध उत्खनन का आरोप,, सांसद खेल महोत्सव संपन्न, ट्रॉफी और पुरस्कार पाकर प्रसन्न हुए खिलाड़ी,,, सांसद बीडी शर्मा ने हर पंचायत में खेल मैदान बनाने का प्रयास शुरू किया सांसद खेल महोत्सव के समापन की जोरदार तैयारी,, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला सम्मान,,, सांसद बीडी शर्मा हर खिलाड़ी को कर रहे हैं प्रोत्साहित

आचार संहिता के उल्लंघन का शिकायत सॉफ्टवेयर, सूचना करता की जानकारी रहती है गुप्त, शराब पैसा और प्रलोभन देने की जानकारी दे सकते हैं सी विजील पर, तत्काल होती है कार्यवाही, गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं सी विजील

आचार संहिता के उल्लंघन का शिकायत सॉफ्टवेयर, सूचना करता की जानकारी रहती है गुप्त, शराब पैसा और प्रलोभन देने की जानकारी दे सकते हैं सी विजील पर, तत्काल होती है कार्यवाही, गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं सी विजील

बिना परेशानी के आचार संहिता उल्लंघन की करें शिकायत,
सॉफ्टवेयर का नाम- cVIJIL
पहचान रहेगी गुप्त, 24 घंटे पर कार्यवाही
प्ले स्टोर से तुरंत होता है डाउनलोड
शराब पैसा प्रलोभन जैसी चीजें तत्काल पकड़वा सकते हैं
(शिवकुमार त्रिपाठी)

निर्वाचन आयोग ने पांच राज्यों में होने जा रहे चुनाव में निष्पक्ष मतदान कराने के लिए बड़ी तैयारियां शुरू की है इसी क्रम में चुनाव आयोग ने अपनी तीसरी आंख पैदा कर ली है भारत निर्वाचन आयोग इस तीसरी आंख के माध्यम से चुनाव में लगे अधिकारी कर्मचारी और चुनाव लड़ रहे राजनीतिक दल और उनके प्रतिनिधियों पर तीखी नजर रखेगा इसकी शिकायत के लिए एक सॉफ्टवेयर तैयार किया गया है सीविजिल यानी cVIJIL नाम के इस सॉफ्टवेयर में कोई भी व्यक्ति किसी भी समय अपने मोबाइल से वीडियो बनाकर शिकायत कर सकता है जैसे ही शिकायत होगी तुरंत निर्वाचन आयोग हरकत में आ जाएगा और इसकी पारदर्शिता बनाए रखने के लिए निर्धारित समय भी रखा गया है कि तत्काल उस पर कार्यवाही की जाएगी और शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी बीते कुछ दिनों से प्ले स्टोर में मिलने वाला यह सॉफ्टवेयर तेजी से डाउनलोड किया जा रहा है हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में इसकी जानकारी अभी कम है जैसी जैसी जानकारी बढ़ेगी वैसे इस सॉफ्टवेयर का उपयोग भी और अधिक किया जाएगा

जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज खत्री एवं पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह ने आम लोगों से अपील की है की प्ले स्टोर में इस सॉफ्टवेयर को डाउनलोड कर कहीं भी हो रही आचार संहिता के उल्लंघन की प्रमाणिक शिकायत कर सकते हैं और इस पर तत्काल कार्यवाही भी होती है और इस सॉफ्टवेयर में की गई शिकायतों की मॉनिटरिंग सीधे निर्वाचन आयोग करता है

आचार संहिता उल्लंघन की तत्काल शिकायत के लिए गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करें चुनाव आयोग का एप सी विजिल। इसमें 24 घण्टे में होगा निराकरण, पहचान रहेगी गोपनीय


✎ शिव कुमार त्रिपाठी

सबसे ज्यादा देखी गयी