ताज़ा खबर
पन्ना टाइगर रिजर्व में झालरिया महादेव के हो रहे दर्शन,, वर्ष में मात्र 1 दिन के लिए खोला जाता है यह स्थान,, सुबह 8 से 2 बजे तक चार पहिया वाहन से जा सकेंगे श्रद्धालु पन्ना जे के सीमेंट हादसा - न FIR हुई, न जांच दल पहुंचा,,, क्या साक्षय नष्ट होने के बाद शुरू होगी जांच मानवता के सेवक को पद्मश्री - चित्रकूट के मशहूर नेत्र विशेषज्ञ डॉ बीके जैन पद्मश्री से सम्मानित,, राम की तपोस्थली में खुशी का माहौल केन-बेतवा लिंक परियोजना के बन जाने से बुंदेलखंड हरियाणा और पंजाब जैसा खुशहाल हो जाएगा,,, cm मोहन यादव और बीडी शर्मा ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में आम लोगों को किया आमंत्रित,, कई विकास योजनाओं की सौगात

 बागेश्वरधाम महाराज जी का दरबार पुरुषोत्तमपुर में,, शिष्य पहुचे

 बागेश्वरधाम महाराज जी का दरबार पुरुषोत्तमपुर में,, शिष्य पहुचे

बागेश्वर धाम महाराज जी का दरबार पुरुषोत्तमपुर में आज  
  • बागेश्वर धाम पीठ आश्रम के पीठाधीश्वर चमत्कारी संत धीरेंद्र कृष्ण महाराज का आगमन पन्ना नगर में हो गया है उनके भक्तों ने बड़े उत्साह के साथ महाराज श्री का स्वागत किया इनके लिए शहर में जगह-जगह स्वागत गीत बनाए गए और आगमानी की गई महाराज श्री ने पन्ना पहुंचते ही पन्ना के प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन किए और पुरुषोत्तमपुर में रात्रि निवास के बाद सुबह निशुल्क श्री राम दरबार का आयोजन किया जाएगा और भक्तगण महाराज जी के चमत्कारों का अनुभव एवं आशीर्वाद ले सकेंगे कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए भक्त नरेंद्र शुक्ला ने बताया कि पुरुषोत्तम मैं सुबह से ही कीर्तन शुरू हो गई है 12 अक्टूबर की सुबह से कन्या भोज के साथ ही महाराज बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर का दरबार शुरू हो जाएगा उनके भक्त और अपनी अर्जियां लगाने वाले श्रद्धालु सुबह से ही पहुंचेंगे आध्यात्मिक ज्ञान मानव कल्याण , गोवंश एवं भारतीय संस्कृति की रक्षा के लिए महाराज छतरपुर के गढ़ागंज से पन्ना पहुंचे हैं यह दरबार पूरी तरह से निशुल्क है शुक्ला ने आगे कहा के भक्तों के प्रसाद, बैठने आदि की संपूर्ण व्यवस्थाएं की गई है कोरोना से बचाव के साथ भक्तगण महाराज श्री का आशीर्वाद ले सकेंगे उनके अनुयायियों ने श्रद्धालुओं से महाराज जी के दरबार में सम्मिलित होने की अपील की है
  पूर्व bjp जिला अध्यक्ष के घर रुके पूर्व bjp जिला अध्यक्ष सतानन्द गौतन के घर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है महराज जी उनके घर मे रुके है

✎ शिव कुमार त्रिपाठी

सबसे ज्यादा देखी गयी