
✎ शिव कुमार त्रिपाठी
(शिवकुमार त्रिपाठी) भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ नंदिता पाठक प्रदेश उपाध्यक्ष बनेने के पहली बार पन्ना आई और उन्होंने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में समस्त पदाधिकारी से मुलाकात कर भाजपा को मजबूत करने तथा भारतीय जनता पार्टी की सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं कार्यों को आम जनता तक पहुंचाने की अपील की ! पहली बार पन्ना आने पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा ने पार्टी कार्यालय में अभिनंदन समारोह आयोजित किया
और समस्त पदाधिकारी से परिचय कराया बृजेंद्र मिश्रा ने कहा कि वह नीचे से इतने बड़े पद तक पहुंचने वाली हमारी आदर्श कार्यकर्ता पदाधिकारी है हम प्रथम आगमन पर स्वागत करते हुए प्रसन्नता हो रही है
इससे पूर्व भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ नंदिता पाठक का पन्ना नगर में जगह-जगह स्वागत किया इस दौरान उपाध्यक्ष डॉ नंदिता पाठक ने कहा कि आप लोगों ने जो स्वागत किया है मैं उसकी आभारी हूं मेरा संबंध पन्ना के लोगों से हमेशा परिवार का रहता है पन्ना मेरे लिए घर है मैं आपसे मिलकर आगे कार्य करूंगी भारतीय जनता पार्टी को घर-घर तक पहुंचाना और मजबूत करना मेरा उद्देश्य है इसके बाद वे भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से मिलने उनके घर पहुंची उनके साथ बड़ी संख्या में उनके अनुयाई एवं कार्यकर्ता शामिल रहे क्या तू की डॉक्टर नंदिता पाठक लंबे समय से राजनीति में सक्रिय है और वह कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में शामिल होकर जीवंत संबंध बनाकर रखती है


प्रथम आगमन पर भारतीय जनता पार्टी ने भव्य स्वागत की तैयारी की थी लेकिन दिल्ली में हुई घटना के बाद डॉक्टर नंदिता पाठक ने जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा से बात कर आतिशबाजी और ढूंढ गड़े और रैली से स्वागत कैंसिल कर दिया कहा ऐसी समय में आतिशबाजी करना ठीक नहीं है सिर्फ कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे फूल माला और गुलदस्ता से स्वागत किया

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नंदिता पाठक चित्रकूट से पन्ना आई उन्होंने भगवान श्री जुगल किशोर जी मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया उनके साथ बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे