ताज़ा खबर
BJP कार्यकर्ताओं को दिया जीतने का मंत्र,9 लाख के अंतर से जीतेंगे खजुराहो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने किया चुनावी शंखनाद,, प्रत्येक बूथ जीतने का संकल्प भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बृजेंद्र डब्बू मिश्रा का जोरदार स्वागत, जमकर हुई आतिशबाजी मिश्रा का जगह-जगह जोरदार स्वागत खूब ही आतिशबाजी पत्रकार कल्याण परिषद की बैठक संपन्न

कांग्रेश का घर-घर चलो अभियान शुरू,,,

कांग्रेश का घर-घर चलो अभियान शुरू,,,

कांग्रेस ने किया घर चलो घर-घर चलो अभियान का शुभारंभ

पुरुषोत्तमपुर से शुरू हुआ अभियान पोलिंग बूथ पर पहुंचे पार्टी के नेता

(शिवकुमार त्रिपाठी) मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार घर चलो घर-घर चलो अभियान का आज विधिवत शुभारंभ हो गया जिला मुख्यालय के समीप ग्राम पुरुषोत्तमपुर से इस अभियान की शुरुआत हुई ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पन्ना के अध्यक्ष अनीश खान के संयोजन में एक मंचीय कार्यक्रम किया गया जिसमें जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती शारदा पाठक खजुराहो लोकसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी श्रीमती कविता राजे सिंह पूर्व विधायक श्रीकांत दुबे पन्ना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी शिवजीत सिंह भैया राजा सहित काफी संख्या में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी नेता गण मौजूद रहे कार्यक्रम मैं उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती शारदा पाठक ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ जी के द्वारा इस कार्यक्रम की शुरुआत मध्यप्रदेश के देवास से की गई है आज पन्ना जिले में सभी ब्लाकों में इसकी शुरुआत हो चुकी है

जो लगातार 28 फरवरी तक चलेगी इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मंडलम एवं सेक्टर कमेटियों के पदाधिकारी घर-,घर पहुंच कर भाजपा की जनविरोधी नीतियों की जानकारी देंगे वही कांग्रेस पार्टी कमलनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के द्वारा 15 महीने के दौरान किए गए जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी दें श्रीमती कविता राजे सिंह ने कहा कि महंगाई आसमान छू रही है आज ही के समाचार में आप लोगों ने देखा होगा आगे महंगाई और बढ़ेगी और एक समय ऐसा भी आएगा कि गरीबों को नमक रोटी भी खाने के लिए मुश्किल हो जाएगी श्रीमती सिंह ने कहा कि भाजपा कहती कुछ है और करती कुछ है हमें अब सचेत होने की आवश्यकता है इस अवसर पर पूर्व विधायक श्रीकांत दुबे ने भी संबोधित करते हुए लोगों से आग्रह किया कि आप लोग कांग्रेस पार्टी का साथ दें और यह अच्छी तरीके से समझने की कोशिश करें कि भाजपा के लोग केवल झूठे वायदे और लड़ाई करवाने में माहिर हैं पन्ना विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी शिवजीत सिंह ने कहा कि भाजपा के राज में हर वर्ग परेशान है किसानों की बहुत बुरी हालत है लेकिन भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान किसानों का सबसे बड़े बड़ा हमदर्द बनने की बात करते हैं श्री सिंह ने कहा कि अब समय आ गया है कि हम भाजपा को उखाड़ कर फेंके और कांग्रेस को मजबूत करते हुए जनता की सेवा का मौका दें। आयोजित कार्यक्रम में पंडित रामकिशोर मिश्रा मुरारी लाल थापक,डॉ प्रमोद श्रीवास्तव, मनीष मिश्रा पवन जैन डीके दुबे सुनील अवस्थी,शशिकांत दीक्षित कदीर खान राज बहादुर पटेल जितेंद्र सिंह जाटव स्वतंत्र प्रभाकर अवस्थी मार्तंड देव बुंदेला दीपक तिवारी वैभव थापक मनोज सैन मनोज त्रिपाठी जीवनलाल सिद्धार्थ श्रीमती आस्था तिवारी सुप्रिया बुंदेला रोशनी शिवहरे सुनीता प्रजापति चांदनी जाटव रामचरण कुशवाहा कार्यक्रम में मंडलम अध्यक्ष गण लखन केवट दीपक दास राम प्रसाद यादव बाल किशोर शर्मा शिव प्रकाश दीक्षित रूप सिंह यादव बृजेंद्र यादव कल्लू अहिरवार आमिर खान सुरेंद्र सिंह रामदास जाटव सुरेंद्र सेन सत्यम उपाध्याय राजा बाबू पटेल नरेंद्र विश्वकर्मा सरदार सिंग
सैकड़ों लोगों ने ली कांग्रेस पार्टी की सदस्यता
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पन्ना के द्वारा शुरू किए गए इस अभियान के पहले दिन पुरुषोत्तमपुर जनकपुर नारंगी बाग कल्याणपुर आगरा गांधीग्राम में पहुंचने पर सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की सदस्यता लेने वाले सभी सदस्यों को पार्टी अध्यक्ष श्रीमती शारदा पाठक ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया


✎ शिव कुमार त्रिपाठी

सबसे ज्यादा देखी गयी