ताज़ा खबर
पन्ना टाइगर रिजर्व में झालरिया महादेव के हो रहे दर्शन,, वर्ष में मात्र 1 दिन के लिए खोला जाता है यह स्थान,, सुबह 8 से 2 बजे तक चार पहिया वाहन से जा सकेंगे श्रद्धालु पन्ना जे के सीमेंट हादसा - न FIR हुई, न जांच दल पहुंचा,,, क्या साक्षय नष्ट होने के बाद शुरू होगी जांच मानवता के सेवक को पद्मश्री - चित्रकूट के मशहूर नेत्र विशेषज्ञ डॉ बीके जैन पद्मश्री से सम्मानित,, राम की तपोस्थली में खुशी का माहौल केन-बेतवा लिंक परियोजना के बन जाने से बुंदेलखंड हरियाणा और पंजाब जैसा खुशहाल हो जाएगा,,, cm मोहन यादव और बीडी शर्मा ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में आम लोगों को किया आमंत्रित,, कई विकास योजनाओं की सौगात

कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू,,, कार्यकर्ता ही कांग्रेस की जान – श्रीकांत पप्पू दीक्षित

कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू,,, कार्यकर्ता ही कांग्रेस की जान – श्रीकांत पप्पू दीक्षित

कांग्रेस के पक्ष में है माहौल, जनता भाजपा सरकार से त्रस्त :- श्रीकांत पप्पू दीक्षित

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को लेकर धरमपुर में हुई कांग्रेस की बैठक

बूथ स्तर पर कार्यकर्ता ही हमारी महत्वपूर्ण कड़ी है- पप्पू दीक्षित

(शिवकुमार त्रिपाठी पन्ना)  हाथ से हाथ जोड़ो अभियान 26 जनवरी से शुरू होने वाला है इसको सफल बनाए जाने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा जिले के विभिन्न ब्लाकों में प्रभारी बनाए गए हैं आज पीसीसी मेंबर कांग्रेस नेता श्रीकांत पप्पू दीक्षित व जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष संजय पटेल धरमपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के द्वारा आयोजित की गई। आयोजित बैठक में मंडलम सेक्टर एवं कांग्रेस के सक्रिय कार्यकर्ताओं को पीसीसी मेंबर श्रीकांत पप्पू दीक्षित ने अपनी ओर से माला पहना कर व उपहार भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बूथ स्तर पर जो हमारे कार्यकर्ता अपनी भूमिका का निर्वहन करते हैं वह महत्वपूर्ण कड़ी हैं श्री दीक्षित ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में जिस तरह से हमारे नेता राहुल गांधी को अपार जनसमर्थन प्राप्त हुआ है । अब कांग्रेस पार्टी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान 26 जनवरी से शुरू कर रही है इस अभियान का नेतृत्व प्रियंका गांधी करेंगी और हम सब को भी इस अभियान को सफल बनाना है। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर भाजपा के कुशासन से मुकाबला करेंगे और कांग्रेस पार्टी को पुनः मध्यप्रदेश में लाएंगे कार्यवाहक अध्यक्ष संजय पटेल ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो अभियान पार्टी का बहुत ही महत्वपूर्ण अभियान है और इसमें सबकी सहभागिता जरूरी है हम सब लोग इसको सफल बनाए जाने के लिए संकल्प लें। इस अवसर पर धरमपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शंकर प्रसाद द्विवेदी ने भी सभी कार्यकर्ताओं से इस अभियान को सफल बनाए जाने की अपील की। बैठक में आत्माराम मिश्रा, रामस्वरूप विश्वकर्मा, रानी अहिरवार, सुशील मिश्रा, उमाशंकर, दयाराम लोधी, शीतल शुक्ला, अनिल कुशवाहा, तरुण गुप्ता, अशीष पाठक, बहोरी राजपूत, अरविंद सोनी, पन्ना से दीपक तिवारी,शिव प्रकाश दीक्षित, पार्षद वेद प्रकाश रैकवार, पूर्व पार्षद भोले कुशवाहा, इमरान राईन, संदीप विश्वकर्मा,रम्मू यादव, बाले भाट सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


✎ शिव कुमार त्रिपाठी

सबसे ज्यादा देखी गयी