ताज़ा खबर
◈ पन्ना भक्ति का महाकुंभ - विशाल शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत, किशोर दास जी महराज सहित कई संत महात्मा पन्ना पहुंचे ◈ पन्ना में आज से भक्ति का महाकुंभ शुरू,,, भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा के साथ गुरुपूर्णिमा महोत्सव, भागवत कथा एवं भक्तमाल कथा का होगा आयोजन  ◈ संजय नगायच का पन्ना नगर में जोरदार स्वागत,,, जमकर आतिशबाजी और फूलबर्षा के साथ जगह-जगह हुआ तुलादान,, ◈ पन्ना टाइगर रिजर्व में संदिग्ध परिस्थितियों में बाघ की फिर मौत, 15 दिन में दो टाइगरो की मौत 2009 की शुरुआत तो नहीं,,

ऑटो चालक सोनू रैकवार को मिला हीरा,,,

ऑटो चालक सोनू रैकवार को मिला हीरा,,,

.सपनों में दिखते थे हीरे, खदान लगाते ही मिला 3.17 कैरेट का बेशकीमती हीरा।

ऑटो चालक की बदली किस्मत ​देव उठनी पर चमकी किस्मत।.करीब 15 लाख रुपये आंकी जा रही अनुमानित कीमत।

 (शिवकुमार त्रिपाठी) : ​सपनों का हकीकत में बदलना किसे कहते हैं, यह देखना हो तो पन्ना से आई यह खबर देखिए। रोज़मर्रा की भागदौड़ में ऑटो चलाकर परिवार का गुजारा करने वाले सोनू रैकवार की किस्मत देव उठनी के पावन अवसर पर अचानक चमक उठी है।

​बताया जा रहा है कि सोनू के पिता का नाम बाबूलाल रैकवार है। सोनू के मुताबिक, पिछले 10 से 15 दिनों से उन्हें रात में सोते समय लगातार हीरा मिलने के सपने आ रहे थे। जब नींद खुलती तो उन्हें लगता कि काश यह सपना सच हो जाए। आखिरकार उन्होंने यह बात अपने परिवार वालों को बताई, जिसके बाद घरवालों ने उन्हें खदान लगाने की सलाह दी। ​परिवार की सलाह पर सोनू ने कार्यालय से पट्टा लिया और पहली बार रानीपुर क्षेत्र में उथली खदान शुरू कर दी। हैरानी की बात यह है कि खदान लगाने के महज 15 दिनों की मेहनत में ही उनका सपना सच हो गया और उन्हें 3.17 कैरेट का चमचमाता हीरा मिल गया, जिसकी कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी जा रही है।

  •  ​इस बड़ी कामयाबी के बाद सोनू और उनके परिवार में खुशी का माहौल है। सोनू का कहना है कि नीलामी से मिलने वाली रकम से वे आगे भी खदान लगाएंगे और बड़े हीरे की तलाश जारी रखेंगे, क्योंकि उन्हें अब भी बड़ा हीरा मिलने के सपने आ रहे हैं। ​फिलहाल इस हीरे को हीरा कार्यालय में जमा करा दिया गया है। हीरा पारखी अनुपम सिंह के अनुसार, यह जेम्स क्वालिटी का हीरा है, जिसकी बाजार में अच्छी मांग है और इसे आगामी नीलामी में रखा जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि हीरा कार्यालय में अब तक 175 नग हीरे जमा हैं, जिनका वजन 387.21 कैरेट और अनुमानित कीमत 3 करोड़ 1 लाख रुपये है।

✎ शिव कुमार त्रिपाठी

♛ सबसे ज्यादा देखी गयी