ताज़ा खबर
लोकायुक्त पुलिस की बड़ी कार्यवाही,- अमानगंज नप अध्यक्ष सारिका खटीक रिश्वत लेते गिरफ्तार, खजुराहो लोकसभा में उम्मीद से कम 56.09 प्रतिशत मतदान, 2019 तुलना में 12 फ़ीसदी कम हुई वोटिंग खजुराहो लोकसभा में चुनाव प्रचार थमा - बीडी शर्मा ने किया जनसंपर्क, जगह-जगह स्वागत ,, सपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस खजुराहो लोकसभा चुनाव :- 2293 मतदान केदो में,19 लाख 97 हजार मतदाता करेंगे मतदान, तैयारी पूरी - सुरेश कुमार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने किया चुनावी शंखनाद,, प्रत्येक बूथ जीतने का संकल्प

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने किया चुनावी शंखनाद,, प्रत्येक बूथ जीतने का संकल्प

जुगल किशोर जी मंदिर में नवनिर्मित डोम्हाल का उद्घाटन

कार्यकर्ता सम्मेलन में दिया जीत का मंत्र

 जुगल किशोर जी के दर्शन करने के बाद चुनावी शुरुआत

10 लाख के अंतर से जिताने की कर योजना तैयार

 नवनियुक्त  जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा की नेतृत्व में पहला आयोजन

( शिवकुमार त्रिपाठी) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी विष्णु दत्त शर्मा ने पन्ना की श्री जुगल किशोर जी मंदिर में दर्शन करने के उपरांत विधिवत्त चुनावी शंखनाद कर दिया और उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन में कहा कि जिले की जितने भी भूत हैं प्रत्येक मतदान केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की जीत होनी चाहिए क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मेरे नेता अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नद्धा ने मुझे इस क्षेत्र की और विकास के लिए चुना है पिछले चुनाव में खजुराहो क्षेत्र की जनता ने मुझे 5 लाख की अधिक के अंतर से जिताया था लेकिन इस बार 10 लाख के अंतर से जीत होनी चाहिए क्योंकि कांग्रेस पार्टी ने तो मैदान ही छोड़ दिया अब यहां कांग्रेस चुनाव नहीं लड़ेगी प्रधानमंत्री चाहते हैं कि खजुराहो में और विकास हो इस कारण मुझे अपना प्रत्याशी बनाया है मेडिकल कॉलेज कृषि महाविद्यालय आयुष अस्पताल जैसी बड़े कर स्वीकृत हुए हैं लेकिन अभी भी पन्ना को और सुंदर स्वच्छ बनाना है उन्होंने आम लोगों से अपील की की पन्ना को पवित्र और सुंदर बनाने के लिए सब का सहयोग बहुत जरूरी है इसलिए आप लोग सहयोग करें पन्ना को हीरा जैसा सुंदर बनाना है

 इस दौरान श्री जुगल किशोर जी मंदिर में नवनिर्मित भव्य डोम पंडाल का उद्घाटन भी किया और नगरपालिका अध्यक्ष मीणा विष्णु पांडे ने सांसद भीष्म दत्त शर्मा की अगवानी की करोड़ों रुपए की विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया गया क्षेत्रीय विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि बीडी शर्मा जी के नेतृत्व में हम लोग विकास कार्य कर रहे हैं और इस बार जब हम 10 लाख के अंतर से जिताएंगे  तो यहां और अधिक कार्य होंगे और पन्ना का विकास होगा ऐसा मुझे विश्वास है

 इस दौरान भाजपा के संभागीय प्रभारी मुकेश चतुर्वेदी लोकसभा खजुराहो प्रभारी योगेश ताम्रकार  लोकसभा संयोजक सतानंद गौतम, भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेंद्र दब्बू मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि विष्णु पांडे,पूर्व भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल यादव विनोद तिवारी, सुशील त्रिपाठी विवेक मिश्रा राम बिहारी चौरसिया,पार्षद कल्पना यादव आशा गुप्ता, देवेंद्र बबलू यादव,तरुण पाठक, रवि पांडे, अल्पेश शर्मा, बृजेंद्र गर्ग, जिला पंचायत सीईओ  संघ प्रिया अतिरिक्त सीईओ अशोक चतुर्वेदी,कार्यक्रम अधिकारी संजय सिंह अशोक गुप्ता महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष शशि परमार, सहित बड़ी संख्या में भाजपा  कार्यकर्ता और नजन मौजूद रहे

 नवनियुक्त जिला अध्यक्ष  बृजेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में पहला आयोजन

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजेंद्र उर्फ डब्बू मिश्रा की अभी हाल में नियुक्ति हुई है और उनके अध्यक्ष बनते ही पहला सफल कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन एवं जुगल किशोर जी मंदिर में नवनिर्मित हाल का उद्घाटन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में आम लोग मौजूद रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को सफल आयोजन की बधाई दी

 

 ठेकेदार का सम्मान

 श्री जुगल किशोर जी मंदिर में जो हाल का उद्घाटन किया गया है उसमें ठेकेदार सुभाष द्विवेदी द्वारा बड़ी मेहनत और लगन के साथ कार्य किया गया जिसकी तारीफ करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने सुभाष द्विवेदी का मंच से सम्मान किया

 भगवान भोलेनाथ की थीम पर हुआ कार्यक्रम

मध्य प्रदेश शासन की संस्कृति विभाग द्वारा शंकर जी की थीम पर आधारित मंची कार्यक्रम किया गया जिसमें भोपाल से आई कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी

 

 

*प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने पन्ना एवं गुन्नौर विधानसभा में कार्यकर्ता बैठक को किया संबोधित*
*प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष कांग्रेस के कई नेता भाजपा में हुए शामिल*
—————————-
*खजुराहो लोकसभा सीट से देश में सबसे अधिक मतों से जीतने का रिकॉर्ड बनाएंगे*
*मोदी जी के नेतृत्व में 2047 में भारत विश्व गुरू बनेगा*
*खजुराहो लोकसभा का हर बूथ मोदी बूथ बनेगा*
*- श्री विष्णुदत्त शर्मा*
भोपाल, 08/03/2024। भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव में खजुराहो लोकसभा क्षेत्र की सभी आठ सीटों पर शानदार जीत दर्ज की है। चुनाव केवल राजनीति से नहीं, देश की संस्कृति, स्वाभिमान और गरीब कल्याण की योजनाओं के आधार पर जीते जाते हैं। प्रत्येक बूथ का कार्यकर्ता पार्टी का प्रत्याशी बनकर विराट विजय हासिल करेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की मंशानुसार प्रत्येक बूथ पर 370 वोट बढ़ाने के कार्य को कार्यकर्ताओं के उत्साह से खजुराहो लोकसभा क्षेत्र में सबसे अधिक मतों से जीतने का रिकॉर्ड बनाएंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में 10 वर्षों में देश में हर क्षेत्र में विकास हुआ है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने शनिवार को पन्ना जिले के लवकुश वाटिका में पन्ना एवं गुन्नौर विधानसभा के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही। इस दौरान कई कांग्रेस के नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
*खजुराहो लोकसभा का हर बूथ मोदी बूथ बनेगा*
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि देश में प्रदेश संगठन को सबसे अच्छा संगठन माना जाता है। खजुराहो लोकसभा का हर बूथ को मोदी बूथ बनाया जाएगा। लोकसभा चुनाव की तैयारियां प्रारंभ हो गई हैं। हमें जिले से लेकर शक्ति केंद्र तक की रचना पर काम करना है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ’मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान मोदी जी ने प्रारंभ किया था। इस अभियान के कारण मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 48 प्रतिशत से अधिक मत प्राप्त हुए हैं। अब हमें 10 प्रतिशत और वोट बढ़ाना है। पार्टी ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में विजय प्राप्त कर इतिहास बनाया है। इसी तरह अब लोकसभा चुनाव में भी जीत का इतिहास कायम करना है।
*2047 में हम भारत को परम वैभव पर पहुंचाएंगे*
पार्टी अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज देश में विश्वास जागृत हुआ है और भारत में भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे है। अयोध्या में भगवान श्री रामलला विराजमान हुए है। मोदी जी के नेतृत्व में 2047 तक भारत विश्व गुरू बनेगा। वर्तमान में देश की राजनीति में बड़ा परिवर्तन हो रहा है। पार्टी नेता और कार्यकर्ता हारे हुए बूथों पर कार्य करेंगे और सभी बूथों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करेंगे। प्रधानमंत्री जी कहते हैं संगठन की ताकत व विचार के आधार पर ही हम जीत पाए हैं। पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता यहां बूथ जीतने का संकल्प लेकर चुनाव अभियान में जुटेंगे।
*कांग्रेस नेताओं ने ली पार्टी की सदस्यता*
प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष गुन्नौर से कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष श्री दुष्यंत सिंह बुन्देला, पन्ना के जिला महामंत्री श्री रोहाणी प्रसाद उपाध्याय, राजपूत करणी सेना के जिलाध्यक्ष श्री शनि राजा पवई खम्हरिया सहित करणी सेना के पदाधिकारी, कई जनपद सदस्य, सरपंचों और अल्पसंख्यक भाईयों ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने सभी को अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।


✎ शिव कुमार त्रिपाठी

सबसे ज्यादा देखी गयी