ताज़ा खबर
प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने मुख्य समारोह किया ध्वजारोहण,, सांसद विष्णु दत्त शर्मा विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह कलेक्टर उषा परमार और एसपी निवेदिता नायडू ने उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित टीकमगढ़ में हो रहा रेत का अवैध उत्खनन, धसान नदी में मशीनों से अवैध उत्खनन का आरोप,, सांसद खेल महोत्सव संपन्न, ट्रॉफी और पुरस्कार पाकर प्रसन्न हुए खिलाड़ी,,, सांसद बीडी शर्मा ने हर पंचायत में खेल मैदान बनाने का प्रयास शुरू किया सांसद खेल महोत्सव के समापन की जोरदार तैयारी,, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला सम्मान,,, सांसद बीडी शर्मा हर खिलाड़ी को कर रहे हैं प्रोत्साहित

लापता नत्थूराजा की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली,, हत्या की आशंका,, पुलिस जांच में जुटी

लापता नत्थूराजा की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली,, हत्या की आशंका,, पुलिस जांच में जुटी

लापता युवक की लाश मिली, हत्या की आशंका, लोगों में आक्रोष

मौके पर पड़ी लाश

 बुजुर्ग माता-पिता का एकमात्र सहारा खत्म घर में अकेले कमाने वाले 

 (शिवकुमार त्रिपाठी) पन्ना जिले के सलेहा थाना क्षेत्र अंतर्गत लमकुश निवासी नत्थू राजा बीते 4 दिन से घर से गायब थे परिजन जहां खोज रहे थे वहीं आज सड़क किनारे एक पुलिया के पास संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है जिससे ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा परिजनों का कहना है की पुरानी रंजिश के चलते युवक नत्थू राजा की हत्या कर दी गई है मृतक के साले शंकर प्रताप सिंह उर्फ राजू राजा का कहना है कि गांव में ही बिजनेस कंपटीशन कुछ लोगों से पुरानी रंजिश थी उन्हीं ने इस घटना को अंजाम दिया होगा कुछ दफीना खोदने वाले लोग भी गुमराह कर रहे थे एक पटेल परिवार भी इस घटना में सम्मिलित हो सकता है पुलिस को सभी जानकारियां उपलब्ध कराई है पुलिस को कठोर कार्यवाही करनी चाहिए

वही गांव के सरपंच लोकेंद्र सिंह का कहना है कि बीते चार दिन से खोज रहे थे लेकिन पता नहीं चला सड़क किनारे इस तरह की लाश मिलन से हत्या की आशंका बढ़ गई है इसलिए इसकी उच्च स्तरीय जांच कराकर कार्यवाही की जानी चाहिए

 मौके में मौजूद जांच में जुटी और हर घटनाक्रम  मे को जोड़ती थाना प्रभारी सरिता तिवारी का कहना है कि लापता होने पर गुम इंसान कायम किया गया था आज लाश मिली है सागर से  एफएसएल टीम और उच्च अधिकारियों को बुलाया गया है जिस तरह के तथ्य सामने आएंगे वैसी कार्यवाही की जाएग

वही गांव में भारी आक्रोश है और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को मौके पर बुलाकर बड़ी जांच की मांग की गई है वहीं मृतक नत्थू राजा घर में अकेले कमाने वाले थें बुजुर्ग माता-पिता का एकमात्र सहारा थी जिससे लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है


✎ शिव कुमार त्रिपाठी

सबसे ज्यादा देखी गयी