ताज़ा खबर
प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने मुख्य समारोह किया ध्वजारोहण,, सांसद विष्णु दत्त शर्मा विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह कलेक्टर उषा परमार और एसपी निवेदिता नायडू ने उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित टीकमगढ़ में हो रहा रेत का अवैध उत्खनन, धसान नदी में मशीनों से अवैध उत्खनन का आरोप,, सांसद खेल महोत्सव संपन्न, ट्रॉफी और पुरस्कार पाकर प्रसन्न हुए खिलाड़ी,,, सांसद बीडी शर्मा ने हर पंचायत में खेल मैदान बनाने का प्रयास शुरू किया सांसद खेल महोत्सव के समापन की जोरदार तैयारी,, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला सम्मान,,, सांसद बीडी शर्मा हर खिलाड़ी को कर रहे हैं प्रोत्साहित

पन्ना के बृजपुर में पुलिस पर हमला,,, थाना प्रभारी को कुल्हाड़ी लगी,,, एसपी निवेदिता नायडू मौके पर पहुंची,, आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला दो बंदूके छीनी जाएंगे,,, बिरला अस्पताल में भर्ती कराया गया सर पर लगी 5 चोटे

पन्ना के बृजपुर में पुलिस पर हमला,,, थाना प्रभारी को कुल्हाड़ी लगी,,, एसपी निवेदिता नायडू मौके पर पहुंची,, आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला दो बंदूके छीनी जाएंगे,,, बिरला अस्पताल में भर्ती कराया गया सर पर लगी 5 चोटे

पन्ना के बृजपुर में पुलिस पर हमला,,, थाना प्रभारी को कुल्हाड़ी लगी,,, एसपी निवेदिता नायडू मौके पर पहुंची,, आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला दो बंदूके छीनी जाएंगे

थाना प्रभारी को सतना के  बिरला अस्पताल में भर्ती कराया गया,,,

सिर पर लगी है पांच चोटे

 

 

(शिवकुमार त्रिपाठी) ,, पन्ना जिले के ब्रजपुर में पुलिस पर ग्रामीणों द्वारा हमले किए जाने से बड़ा हंगामा हो गया है आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला किया जिसमें थाना प्रभारी को कुल्हाड़ी लगी है पन्ना एसपी निवेदिता नायडू को जैसे ही घटना की जानकारी लगी मुख्यालय से भारी पुलिस बल को लेकर मौके पर पहुंच गई है कई पुलिस वाले घायल हुए हैं और ग्रामीणों ने पुलिस की दो बंदूक छीन ली है वही डीआईजी छतरपुर घटनास्थल के लिए रवाना हो गए, सागर आईजी हिमानी खन्ना ने घटना की तत्काल जानकारी ली है शीघ्र आरोपियों को पकड़ने और कड़ी कार्रवाई करने की निर्देश दिए हैं

 बिरला अस्पताल में भर्ती कराया गया महेंद्र भदोरिया को

 घायल थाना प्रभारी महेंद्र सिंह भदोरिया को गंभीर हालत में सतना ले जाया गया है जहां बिरला अस्पताल में भर्ती कराया गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल थाना प्रभारी कि सर पर पांच छोटे लगी हैं उन्हें न्यूरो सर्जिकल डिपार्टमेंट में भर्ती कराया गया है और इलाज प्रारंभ कर दिया गया है डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है MRI कराई जाएगी तब चोटों की गंभीरता का पता लग पाएगा

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार थाना ब्रजपुर के ग्राम धरमपुर अंतर्गत अपराध क्रमांक 86/25 धारा 105 वीएनएस के आरोपी पंचम यादव पिता शिव सिह यादव को पकड़ने ग्राम धरमपुर थाना प्रभारी मय 10 हमराही स्टाफ के रवाना हुये थे , आरोपी की गिरफ्तारी के उपरान्त गाव के करीब 40-50 लोगों के द्वारा इकट्ठा होकर पुलिस टीम पर पथराव किया गया जिसमें थाना प्रभारी उपनिरी महेन्द्र सिह भदोरिया एवं आरक्षक 754 रामनिरंजन को चोटे आई साथ ही अन्य स्टाफ को मामूली चोटे आई है एवं 2 नग रायफल गांव वालो के द्वारा छीन ली गई है । आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में थाना ब्रजपुर में रखा गया है।


✎ शिव कुमार त्रिपाठी

सबसे ज्यादा देखी गयी