ताज़ा खबर
पन्ना में आज से भक्ति का महाकुंभ शुरू,,, भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा के साथ गुरुपूर्णिमा महोत्सव, भागवत कथा एवं भक्तमाल कथा का होगा आयोजन  संजय नगायच का पन्ना नगर में जोरदार स्वागत,,, जमकर आतिशबाजी और फूलबर्षा के साथ जगह-जगह हुआ तुलादान,, पन्ना टाइगर रिजर्व में संदिग्ध परिस्थितियों में बाघ की फिर मौत, 15 दिन में दो टाइगरो की मौत 2009 की शुरुआत तो नहीं,, पन्ना के गांव की बेटी प्रदेश मे टॉपर: रचा इतिहास,,, मां शिक्षिका और पिता है रोजगार सहायक , सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने दी बधाई

पन्ना के बृजपुर में पुलिस पर हमला,,, थाना प्रभारी को कुल्हाड़ी लगी,,, एसपी निवेदिता नायडू मौके पर पहुंची,, आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला दो बंदूके छीनी जाएंगे

पन्ना के बृजपुर में पुलिस पर हमला,,, थाना प्रभारी को कुल्हाड़ी लगी,,, एसपी निवेदिता नायडू मौके पर पहुंची,, आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला दो बंदूके छीनी जाएंगे

(शिवकुमार त्रिपाठी) ,, पन्ना जिले के ब्रजपुर में पुलिस पर ग्रामीणों द्वारा हमले किए जाने से बड़ा हंगामा हो गया है आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर हमला किया जिसमें थाना प्रभारी को कुल्हाड़ी लगी है पन्ना एसपी निवेदिता नायडू को जैसे ही घटना की जानकारी लगी मुख्यालय से भारी पुलिस बल को लेकर मौके पर पहुंच गई है कई पुलिस वाले घायल हुए हैं और ग्रामीणों ने पुलिस की दो बंदूक छीन ली है वही डीआईजी छतरपुर घटनास्थल के लिए रवाना हो गए, सागर आईजी हिमानी खन्ना ने घटना की तत्काल जानकारी ली है शीघ्र आरोपियों को पकड़ने और कड़ी कार्रवाई करने की निर्देश दिए हैं

प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार थाना ब्रजपुर के ग्राम धरमपुर अंतर्गत अपराध क्रमांक 86/25 धारा 105 वीएनएस के आरोपी पंचम यादव पिता शिव सिह यादव को पकड़ने ग्राम धरमपुर थाना प्रभारी मय 10 हमराही स्टाफ के रवाना हुये थे , आरोपी की गिरफ्तारी के उपरान्त गाव के करीब 40-50 लोगों के द्वारा इकट्ठा होकर पुलिस टीम पर पथराव किया गया जिसमें थाना प्रभारी उपनिरी महेन्द्र सिह भदोरिया एवं आरक्षक 754 रामनिरंजन को चोटे आई साथ ही अन्य स्टाफ को मामूली चोटे आई है एवं 2 नग रायफल गांव वालो के द्वारा छीन ली गई है । आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में थाना ब्रजपुर में रखा गया है।


✎ शिव कुमार त्रिपाठी

सबसे ज्यादा देखी गयी