ताज़ा खबर
पन्ना टाइगर रिजर्व में झालरिया महादेव के हो रहे दर्शन,, वर्ष में मात्र 1 दिन के लिए खोला जाता है यह स्थान,, सुबह 8 से 2 बजे तक चार पहिया वाहन से जा सकेंगे श्रद्धालु पन्ना जे के सीमेंट हादसा - न FIR हुई, न जांच दल पहुंचा,,, क्या साक्षय नष्ट होने के बाद शुरू होगी जांच मानवता के सेवक को पद्मश्री - चित्रकूट के मशहूर नेत्र विशेषज्ञ डॉ बीके जैन पद्मश्री से सम्मानित,, राम की तपोस्थली में खुशी का माहौल केन-बेतवा लिंक परियोजना के बन जाने से बुंदेलखंड हरियाणा और पंजाब जैसा खुशहाल हो जाएगा,,, cm मोहन यादव और बीडी शर्मा ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में आम लोगों को किया आमंत्रित,, कई विकास योजनाओं की सौगात

पत्रकार कल्याण परिषद पन्ना की बैठक संपन्न, संगठन मजबूत होने से पत्रकारिता को मिलेगी ताकत

पत्रकार कल्याण परिषद पन्ना की बैठक संपन्न, संगठन मजबूत होने से पत्रकारिता को मिलेगी ताकत

भ्रष्टाचार व अन्याय के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी- वेदांती त्रिपाठी

पत्रकार कल्याण परिषद जिला इकाई की बैठक संपन्न

( शिवकुमार त्रिपाठी  पन्ना) भ्रष्टाचार व अन्याय के खिलाफ पत्रकार कल्याण परिषद की लड़ाई जारी रहेगी जिन उद्देश्यों को लेकर हम सब ने मिलकर इस संगठन की स्थापना की है वह आगे भी उस पर कार्य करेगी उक्ताशय के विचार पत्रकार कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष वेदांती त्रिपाठी ने आयोजित जिला स्तरीय बैठक में व्यक्त किये। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व पूजा अर्चना के साथ किया गया। श्री त्रिपाठी ने कहा कि हमें किसी भी कीमत में अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करना है। पत्रकारों के हितों के लिए हमें कार्य करते हुए मदद करना है। उन्होंने कहा कि संगठन की गतिविधियों को 2024 में और अधिक गतिशील बनाना है जिला से लेकर देश स्तर तक नए लोगों को जिम्मेदारी देना है

ताकि वह नई ऊर्जा व शक्ति के साथ संगठन को आगे बढ़ाएंगे। कार्यक्रम को राष्ट्रीय पदाधिकारी देवेंद्र पांडे प्रदेश महामंत्री पं शिवकुमार त्रिपाठी, राष्ट्रीय संयोजक नईम खान, प्रांतीय पदाधिकारी संजय तिवारी,पत्रकार अनिल तिवारी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकार हामिद खान, पत्रकार नदीम खान, संभागीय संयोजक विश्वनाथ जोशी,सन्तोष तिवारी, सुनील अवस्थी, पवन पाठक, अभिषेक अग्रवाल,जिला उपाध्यक्ष राकेश पाठक, रमेश अग्रवाल, विनोद जैन, प्रेम नारायण शर्मा, डीके साहू, अर्चना प्यासी, श्रीमती पुष्पा जयसवाल, चंद्रभान सेन, सौरभ साहू, राज महाजन, भीम व्यास, रम्मूमणि यादव, राजेश कुमार उपाध्याय, चंचल जैन, सुरेश कुमार जैन, लक्ष्मी शंकर वर्मा, पुष्पेंद्र सिंह सेंगर, पुष्पेंद्र सेन, कपिल कुमार गुप्ता, सुरेंद्र सिंह परिहार, अभिषेक कुमार खरे, रूपेश जैन, ओम प्रकाश त्रिपाठी, कुलदीप चौबे, श्री प्रकाश पाठक, सलीम खान, सुधीर अग्रवाल, आर पी विश्वकर्मा, विवेक खरे, विजय व्यास, आशीष जैन, शुभम जैन, अजीत कुमार जैन, राम सिंह, अजीत बढोलिया, ऋषिकांत नगायच, चंद्र प्रताप सिंह राजावत, संदीप खरे, प्रदीप कुमार मिश्रा, अनूप कुमार शुक्ला, मनोज जायसवाल, विनय शंकर सिंह, रमाशंकर तोमर, घनश्याम प्रसाद शर्मा, सौरभ तिवारी अवधेश पटेल आदि लोग मौजूद रहे सदस्यता संबंधी कार्य हीरालाल विश्वकर्मा द्वारा संपादित किया गया कार्यक्रम का सफल संचालन पत्रकार कल्याण परिषद के जिला अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने किया।


✎ शिव कुमार त्रिपाठी

सबसे ज्यादा देखी गयी