ताज़ा खबर
पन्ना में आज से भक्ति का महाकुंभ शुरू,,, भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा के साथ गुरुपूर्णिमा महोत्सव, भागवत कथा एवं भक्तमाल कथा का होगा आयोजन  संजय नगायच का पन्ना नगर में जोरदार स्वागत,,, जमकर आतिशबाजी और फूलबर्षा के साथ जगह-जगह हुआ तुलादान,, पन्ना टाइगर रिजर्व में संदिग्ध परिस्थितियों में बाघ की फिर मौत, 15 दिन में दो टाइगरो की मौत 2009 की शुरुआत तो नहीं,, पन्ना के गांव की बेटी प्रदेश मे टॉपर: रचा इतिहास,,, मां शिक्षिका और पिता है रोजगार सहायक , सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने दी बधाई

स्मृति ईरानी की सभा मे जुटी भीड़ , चुनाव में हार देख कांग्रेस को याद आते हैं राम

स्मृति ईरानी की सभा मे जुटी भीड़ , चुनाव में हार देख कांग्रेस को याद आते हैं राम

चुनाव में हार देख कांग्रेस को याद आते हैं राम :- स्मृति ईरानी
बृजेंद्र सिंह को जिताने की अपील
सभा में उमड़ी भीड़

मतदान की तारीख नजदीक आते ही सभी पार्टियों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है पन्ना विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बृजेंद्र प्रताप सिंह के पक्ष में चुनावी सभा करने पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बृजेंद्र प्रताप सिंह और शिवराज सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि विकास के लिए शिवराज को जिताने स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस को हार नजदीक दिखाई देते ही राम की याद आती है कांग्रेस को अब राम याद आने लगे हैं कल तक राम के अस्तित्व पर सवाल उठाने वाली पार्टी अब रामपथ गवन की बात कर रही है

स्मृति ईरानी ने कहा किस देश में पहली बार ऐसा हुआ कि प्रदेश की सरकार ने गरीब परिवार की लाडली को लक्ष्मी के रूप में पूछने की योजना बनाई और उसे जन्म से लेकर 21 साल की उम्र में एक लाख की राशि पहुंचाने का काम किया
एक समय टीवी सीरियल के माध्यम से घर घर में राज करने वाली स्मृति ईरानी के समय से करीब 2 घंटे लेट पहुंची पर उनको सुनने के लिए भारी भीड़ इकट्ठी थी और जैसे ही वे पहुंची जोरदार स्वागत किया गया और उन्होंने शिवराज सरकार की तारीफ कर एक बार फिर मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने की अपील की


✎ शिव कुमार त्रिपाठी

सबसे ज्यादा देखी गयी