ताज़ा खबर
पन्ना में आज से भक्ति का महाकुंभ शुरू,,, भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा के साथ गुरुपूर्णिमा महोत्सव, भागवत कथा एवं भक्तमाल कथा का होगा आयोजन  संजय नगायच का पन्ना नगर में जोरदार स्वागत,,, जमकर आतिशबाजी और फूलबर्षा के साथ जगह-जगह हुआ तुलादान,, पन्ना टाइगर रिजर्व में संदिग्ध परिस्थितियों में बाघ की फिर मौत, 15 दिन में दो टाइगरो की मौत 2009 की शुरुआत तो नहीं,, पन्ना के गांव की बेटी प्रदेश मे टॉपर: रचा इतिहास,,, मां शिक्षिका और पिता है रोजगार सहायक , सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने दी बधाई

पन्ना – सांसद वीडी शर्मा ने गुमटी में पी चाय,,,,,नगर में पैदल घूमकर लोगों से की मुलाकात

पन्ना – सांसद वीडी शर्मा ने गुमटी में पी चाय,,,,,नगर में पैदल घूमकर लोगों से की मुलाकात

  1. सांसद वीडी शर्मा ने गुमटी में पी चाय,नगर में पैदल चलकर लोगों से की मुलाकात

  (शिवकुमार त्रिपाठी) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो लोकसभा से सांसद विष्णु दत्त शर्मा पन्ना के दो दिवसीय दौरे पर हैं।आज दूसरे दिन सुबह से उन्होंने पन्ना नगर का पैदल भ्रमण किया।और स्थानीय गांधी चौक में मुकेश गुप्ता की चाय की गुमटी में बैठकर लोगों के साथ चाय पी। इस बीच सामान्य कार्यकर्ताओं की तरह आम लोगों से पन्ना की गतिविधियों एवं विकास पर परिचर्चा की उनके साथ में नगर के लोग एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

क्षेत्रीय सांसद वीडी शर्मा अपने सरल स्वभाव के जाने जाते है।ऐसे में वह जब भी पन्ना प्रवास पर रहते है तो आम लोगो की तहर लोगो से मुकालात करते है।ज्ञात हो कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा इन दिनों बूथ विस्तार कार्यक्रम के तहत प्रदेश के दौरे में हैं।कटनी, छतरपुर, पन्ना के अलावा सतना, उमरिया ,शहडोल, होशंगाबाद से होते हुए भोपाल पहुंचेंगे। वे पूरा एक दिन एक बूथ में व्यतीत कर समस्त

 

समस्याओं की जानकारी ले रहे है।एवं पार्टी को जमीनी स्तर पर पहुंचाने की रणनीति बना रहे हैं।आगामी चुनाव में भाजपा बूथ स्तर पर मजबूती बनाने के भाजपा के द्वारा काम किया जा रहा है। इस दौरान  भाजपा अध्यक्षष राम बिहारी चौरसिया  भाजपाा पूर्व जिलाध्यक्ष्ष सतानंद गौतम, एयरपोर्ट सलाहकार समिति के सदस्य तरुण पाठक सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारीीी मौजूद रहे 


✎ शिव कुमार त्रिपाठी

सबसे ज्यादा देखी गयी