ताज़ा खबर
नहीं रहे आंखों के डॉक्टर BK जैन,,, सदा के लिए बंद की आंखें,, चित्रकूट में शोक,,, विनम्र श्रद्धांजलि प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने मुख्य समारोह किया ध्वजारोहण,, सांसद विष्णु दत्त शर्मा विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह कलेक्टर उषा परमार और एसपी निवेदिता नायडू ने उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित टीकमगढ़ में हो रहा रेत का अवैध उत्खनन, धसान नदी में मशीनों से अवैध उत्खनन का आरोप,, सांसद खेल महोत्सव संपन्न, ट्रॉफी और पुरस्कार पाकर प्रसन्न हुए खिलाड़ी,,, सांसद बीडी शर्मा ने हर पंचायत में खेल मैदान बनाने का प्रयास शुरू किया

पन्ना के गांव की बेटी प्रदेश मे टॉपर: रचा इतिहास,,, मां शिक्षिका और पिता है रोजगार सहायक , सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने दी बधाई

पन्ना के गांव की बेटी प्रदेश मे टॉपर: रचा इतिहास,,, मां शिक्षिका और पिता है रोजगार सहायक , सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने दी बधाई

पन्ना की प्रतिभा बनी प्रदेश की टॉपर: 500 में 499 अंक लाकर रचा इतिहास

आईएएस बनना चाहती है प्रतिभा

 सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने दी बधाई

(शिवकुमार त्रिपाठी) मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से एक गर्व की खबर सामने आई है, जहां गुनौर विकासखंड के बेली हिनौती गांव की बेटी प्रतिभा सिंह सोलंकी ने इतिहास रच दिया है। सरस्वती ज्ञान मंदिर की कक्षा दसवीं की छात्रा प्रतिभा ने मध्य प्रदेश की हाई स्कूल परीक्षा की प्रवीण सूची में प्रथम स्थान हासिल किया है। खास बात यह है कि प्रतिभा ने 500 में से 499 अंक प्राप्त कर प्रदेश में टॉप किया है, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।

इस सफलता ने न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे गांव और जिले का नाम रोशन कर दिया है। जैसे ही रिजल्ट घोषित हुआ, घर और स्कूल में खुशी का माहौल बन गया। परिजनों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने प्रतिभा को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

प्रतिभा का कहना है कि इस सफलता के पीछे उनके माता-पिता और शिक्षकों का मार्गदर्शन और लगातार मेहनत का बड़ा योगदान है। उन्होंने बताया कि नियमित पढ़ाई, समय का सही उपयोग और लक्ष्य पर फोकस ही उनकी सफलता का राज रहा है। वह आईएएस बनना चाहते हैं ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर प्रदेश में पहला स्थान हासिल करना अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा बन गया है।

प्रतिभा की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि अगर मेहनत और लगन हो, तो संसाधनों की कमी भी सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकती।अब पूरे पन्ना जिले को प्रतिभा पर गर्व है और सभी को उनसे आगे भी बड़ी उपलब्धियों की उम्मीद है। मां पिता का कहना है की बच्ची में अथक मेहनत की और मोबाइल से दूर रही इसलिए आज मध्य प्रदेश के प्रमुख सूची में प्रथम स्थान हासिल किया है

 

पन्ना के हीरे प्रदेश में टॉपर्स कक्षा दसवीं एमपी बोर्ड

प्रथम: प्रतिभा सिंह सोलंकी, पिता: भारतेंदु सिंह सोलंकी, विद्यालय: सरस्वती ज्ञान मंदिर गनौर पन्ना, अंक: 499/500।

तृतीय: अर्जुन सिंह राजपूत, पिता: मंगल सिंह राजपूत, विद्यालय: सरस्वती ज्ञान मंदिर गुन्नौर, अंक: 497/500।

चतुर्थ: प्रियंका यादव (पुत्री), पिता: नंदकिशोर यादव, विद्यालय: कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अजयगढ़, अंक: 496/500।

चतुर्थ: उदय मिश्रा, पिता: राजेश मिश्रा, विद्यालय: सरस्वती ज्ञान मंदिर गुनौर, अंक: 496/500।

छठवा: विधान त्रिपाठी, पिता: रामेश्वर त्रिपाठी, विद्यालय: सरस्वती ज्ञान मंदिर गुनौर, अंक: 494/500।

छठवा: हर्ष त्रिपाठी, पिता: राम रूद्र त्रिपाठी, विद्यालय: सरस्वती ज्ञान मंदिर गुनौर, अंक: 494/500।

सातवां: आयुष तिवारी, पिता: रामराज तिवारी, विद्यालय: हाई स्कूल गुखोर, अंक: 493/500।

आठवां: नमन मिश्रा, पिता: प्रमोद मिश्रा, विद्यालय: सरस्वती ज्ञान मंदिर गुनौर, अंक: 492/500।

आठवां: आदित्य सोनी, पिता: राजेश सोनी, विद्यालय: शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल पहाड़ी खेरा, अंक: 492/500।

नौवां: नमन शुक्ला, पिता: दीपेंद्र शुक्ला, विद्यालय: शासकीय हाई स्कूल बड़ागांव, अंक: 491/500।

नौवां: नेहा प्रजापति, पिता: विद्याधर प्रजापति, विद्यालय: सरस्वती ज्ञान मंदिर गुनौर, अंक: 491/500।

दसवां: प्रिंस सिंह राजपूत, पिता: हरि शरण राजपूत, विद्यालय: सरस्वती ज्ञान मंदिर गुनौर, अंक: 490/500।

दसवां: अमर सिंह लोधी, पिता: रामस्वरूप लोधी, विद्यालय: नेशनल पब्लिक स्कूल पन्ना, अंक: 490/500।

दसवां: अवध बिहारी चौहान, पिता: रामदयाल लूनिया, विद्यालय: शासकीय हाई स्कूल गुखोर, अंक: 490/500।


✎ शिव कुमार त्रिपाठी

सबसे ज्यादा देखी गयी