
✎ शिव कुमार त्रिपाठी
घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग और पन्ना टाइगर रिजर्व की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। बाघिन की मौत को लेकर शिकार की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।
घटना की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंची है, जो पूरे इलाके में सर्चिंग कर रही है। टीम आसपास के क्षेत्र में साक्ष्य जुटाने और संदिग्ध गतिविधियों के सुराग तलाशने में जुटी हुई है।
उत्तर वन मंडल के उपबंध मंडल अधिकारी कृष्ण मुरारी बताया कि जैसे ही जानकारी वन विभाग को मिली हम लोग मौके पर पहुंच गए हैं सभी तथ्यों का कब परीक्षण किया जा रहा है गले में क्लच वायर का मजबूत फंदा लगा है डाग स्क्वायड की टीम लगातार सर्चिंग कर रही है शीघ्र नियमानुसार कार्यवाही कर शिकारी को पकड़ने
फिलहाल वन विभाग की टीम घटनास्थल पर जांच कर रही है। बाघिन की मौत के पीछे शिकारियों का हाथ है या फिर कोई अन्य वजह, इसका खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा।
पन्ना में बाघों की सुरक्षा के बीच इस घटना ने वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है।, यह पन्ना टाइगर रिजर्व का बफर क्षेत्र है