ताज़ा खबर
टीकमगढ़ में हो रहा रेत का अवैध उत्खनन, धसान नदी में मशीनों से अवैध उत्खनन का आरोप,, सांसद खेल महोत्सव संपन्न, ट्रॉफी और पुरस्कार पाकर प्रसन्न हुए खिलाड़ी,,, सांसद बीडी शर्मा ने हर पंचायत में खेल मैदान बनाने का प्रयास शुरू किया सांसद खेल महोत्सव के समापन की जोरदार तैयारी,, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला सम्मान,,, सांसद बीडी शर्मा हर खिलाड़ी को कर रहे हैं प्रोत्साहित IAS संतोष वर्मा पर कार्यवाही न होना बेहद शर्मनाक, आरक्षण खत्म कराने स्वर्ण एकजुट हो रहे - अनिल मिश्रा

युवक कांग्रेस के चुनाव परिणाम घोषित,,, स्वतंत्र अवस्थी जिलाध्यक्ष चुने गए,, सौरव पटेरिया विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित

युवक कांग्रेस के चुनाव परिणाम घोषित,,, स्वतंत्र अवस्थी जिलाध्यक्ष चुने गए,, सौरव पटेरिया विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित

स्वतंत्र अवस्थी को मिले 499 वोट,,,(मो-8770087723)

दीपक तिवारी बने किंगमेकर

दूसरे में रहे  अक्षय तिवारी

ब्लॉक अध्यक्ष के लिए 200 से अधिक वोटों से जीते सौरव पटेरिया

(शिवकुमार त्रिपाठी)  कांग्रेस पार्टी के लंबे समय से चल रही चुनाव प्रक्रिया अंततः आज पूर्ण हो गई युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों के लिए हुए चुनाव में एक माह की गहमागहमी के बीच आज परिणाम घोषित किए गए हैं जो जानकारी प्राप्त हुई है उसके अनुसार पन्ना जिले के लिए जिलाध्यक्ष के जो परिणाम सामने आए हैं उसमें स्वतंत्र अवस्थी निवासी बड़ा बाजार पन्ना को युवक कांग्रेस का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है स्वतंत्र अवस्थी को 499 वोट मिले वही दूसरे स्थान पर  अक्षय तिवारी रहे जिसको 423 वोट मिले हैं और और 327 वोट पाकर मृगेंद्र सिंह गहरवार तीसरे स्थान पर रहे इसी तरह पन्ना ब्लॉक अध्यक्ष के लिए दूसरों की वोटों से अधिक अंतर से सौरव पटेरिया अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए हैं

इसी चुनाव में अंकित शर्मा को युवक कांग्रेस का महासचिव चुना गया है

 

 

ऑनलाइन इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग हुई

 

कांग्रेस पार्टी ने अपने जमीनी स्तर पर संगठन खड़ा करने के लिए युवाओं के बीच चुनाव संपन्न कराए हैं अभी तक जो प्रभारी या कार्यकारी अध्यक्ष हुआ करते थे उनके स्थान पर निर्वाचित अध्यक्ष चुने जाने के लिए ऑनलाइन इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग का उपयोग किया गया जिसमें एक सॉफ्टवेयर में ऑनलाइन वोट डाले जाने थे और जो सदस्य थे उनके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आ रहा था इसलिए आधुनिकता  के साथ युवाओं ने बड़े उत्साह से भाग लिया और इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने पहली बार संगठन के पदाधिकारियों का वोट करा कर निष्पक्ष रूप से अध्यक्ष चुनने का फैसला किया है जो रिजल्ट सामने आए हैं उससे अब तय है कि कांग्रेश भी जमीनी स्तर पर अपना संगठन खड़ा करने के लिए आगे आ रही है


✎ शिव कुमार त्रिपाठी

सबसे ज्यादा देखी गयी