ताज़ा खबर
पन्ना टाइगर रिजर्व में संदिग्ध परिस्थितियों में बाघ की फिर मौत, 15 दिन में दो टाइगरो की मौत 2009 की शुरुआत तो नहीं,, पन्ना के गांव की बेटी प्रदेश मे टॉपर: रचा इतिहास,,, मां शिक्षिका और पिता है रोजगार सहायक , सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने दी बधाई नहीं रहे आंखों के डॉक्टर BK जैन,,, सदा के लिए बंद की आंखें,, चित्रकूट में शोक,,, विनम्र श्रद्धांजलि प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने मुख्य समारोह किया ध्वजारोहण,, सांसद विष्णु दत्त शर्मा विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह कलेक्टर उषा परमार और एसपी निवेदिता नायडू ने उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित

मतदान 17 को,,, पीले चावल देकर वोट डालने किया आमंत्रित

मतदान 17 को,,, पीले चावल देकर वोट डालने किया आमंत्रित

पीले चावल देकर मतदान के लिए किया जा रहा आमंत्रित

शिवकुमार त्रिपाठीजिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 17 नवम्बर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। प्रत्येक मतदाता को मताधिकार के उपयोग के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है। स्वीप गतिविधियों के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान में कई नवाचारों के माध्यम से भी मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया है। महिला एवं बाल विकास विभाग की सभी परियोजनाओं में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं घर-घर जाकर मतदाताओं को पीले चावल देकर मतदान दिवस पर मतदान के लिए आमंत्रित कर रही हैं। महिलाओं द्वारा ग्रामवासियों को मतदान का महत्व बताने के अलावा विभिन्न गतिविधियों द्वारा मतदाता जागरूकता का संदेश भी दिया गया।


✎ शिव कुमार त्रिपाठी

सबसे ज्यादा देखी गयी