ताज़ा खबर
पन्ना जे के सीमेंट हादसा - न FIR हुई, न जांच दल पहुंचा,,, क्या साक्षय नष्ट होने के बाद शुरू होगी जांच मानवता के सेवक को पद्मश्री - चित्रकूट के मशहूर नेत्र विशेषज्ञ डॉ बीके जैन पद्मश्री से सम्मानित,, राम की तपोस्थली में खुशी का माहौल केन-बेतवा लिंक परियोजना के बन जाने से बुंदेलखंड हरियाणा और पंजाब जैसा खुशहाल हो जाएगा,,, cm मोहन यादव और बीडी शर्मा ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में आम लोगों को किया आमंत्रित,, कई विकास योजनाओं की सौगात 19 को panna आएंगे CM मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा के साथ मिलकर केन बेतवा लिंक परियोजना के शिलान्यास और प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियो की समीक्षा करेंगे

पूर्व सांसद जितेंद्र सिंह बुंदेला का निधन,,, किडनी की बीमारी के चलते दिल्ली में ली अंतिम सांस

पूर्व सांसद जितेंद्र सिंह बुंदेला का निधन,,, किडनी की बीमारी के चलते दिल्ली में ली अंतिम सांस

1 बार विधायक हो 1 बार सांसद रहे जितेंद्र सिंह

खजुराहो से सांसद रहे एवं छतरपुर जिले के भाजपा जिलाअध्यक्ष जितेंद्र सिंह बुंदेला रविवार को दिल्ली में निधन हो गया। वे काफी समय से अस्वस्थ्य थे। दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वह 2003 से 2008 तक विधायक रहे। 2009 में खजुराहो सीट से सांसद चुने गए थे। बुंदेला का जन्म सतना जिले में 22 सितंबर 1958 को हुआ था। उनका विवाह 25 फरवरी 1988 को वंदना सिंह से हुआ था। उनकी दो पुत्रियां भी है।
जितेंद्र सिंह बुंदेला पहरा गांव के रहने वाले हैं छतरपुर जिले का बड़ा क्षत्रिय परिवार है जिसकी रिश्तेदार या पूरे बुंदेलखंड में है पन्ना में कई बड़े छतरी परिवार इन्हीं के वंशज पाटीदार है बुंदेला वर्तमान में छतरपुर जिला मुख्यालय में रह रहे थे और विधानसभा चुनाव के दौरान उन्हें भाजपा ने बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी थी और आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रबल तम प्रत्याशियों में गिना जा रहा था इस दुखद घटना के बाद भारतीय जनता पार्टी सहित राजनीतिक हल्के में शोक का माहौल है क्योंकि पन्ना जिले की सांसद रहते जितेंद्र सिंह बुंदेला का लगाओ पन्ना से हो गया था कई विकास कार्यों में उन्होंने योगदान दिया अपने मिलनसार और मददगार स्वभाव के कारण जितेन सिंह बुंदेला सबकी चहेते थे
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सतानंद गौतम ने कहा कि यह एक भाजपा की अपूरणीय क्षति है अपने नेक कार्य के लिए जीतेंद्र सिंह बुंदेला हमेशा याद किए जाएंगे

पन्ना जिले के समस्त भाजपा नेताओं ने उनके निधन निधन पर दुख प्रकट किया है


✎ शिव कुमार त्रिपाठी

सबसे ज्यादा देखी गयी