पन्ना में 4 हजार की रिश्वत लेते चिकित्सक गिरफ्तार,, सागर लोकायुक्त की कार्यवाही
पन्ना में चार हजार की रिश्वत लेते चिकित्सक गिरफ्तार
- फरियादी से ऑपरेशन के एवज में मांगी थी 5 हजार की रिश्वत
- चिकित्सक के निवास में लोकायुक्त की टीम ने की कार्यवाही

(शिवकुमार त्रिपाठी) पन्ना में दोपहर लोकायुक्त पुलिस सागर की टीम ने जिला चिकित्सालय पन्ना में पदस्थ डॉक्टर गुलाब तिवारी (सर्जन) को 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। चिकित्सक डॉक्टर तिवारी अस्पताल के निकट स्थित अपने शासकीय निवास में फरियादी मुकेश कुशवाहा से जब रिश्वत के पैसे ले रहे थे, उसी समय लोकायुक्त पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। इस कार्यवाही के बाद से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
 |
| चिकित्सक का शासकीय आवास जहाँ ट्रैप की कार्यवाही हुई। |
लोकायुक्त सागर के उप पुलिस अधीक्षक राजेश खेड़े ने जानकारी देते हुए बताया कि फरियादी मुकेश कुशवाहा द्वारा शिकायत की गई थी कि फिशर बीमारी का ऑपरेशन करने के लिए डॉक्टर गुलाब तिवारी द्वारा उनसे 5 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत सही पाए जाने पर शुक्रवार को आज उन्हें 4 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है। श्री खेड़े ने बताया कि आरोपी चिकित्सक के विरुद्ध भ्रष्टाचार विरोधी अधिनियम की धारा 7 के तहत कार्यवाही की जा रही है। जानकारी के मुताबिक फरियादी मुकेश कुशवाहा लगभग 15 दिन पहले पाइल्स की बीमारी के चलते जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती हुए थे। जिसका इलाज जिला चिकित्सालय पन्ना के सर्जन डॉक्टर गुलाब तिवारी कर रहे थे। बताया गया है कि फरियादी मुकेश कुशवाहा के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वकांक्षी योजना के तहत गरीबों को इलाज के उद्देश्य से बनाए गया आयुष्मान कार्ड भी था, जिसे फरियादी ने अपने इलाज के लिए लगाया भी था। बावजूद इसके डॉक्टर द्वारा आपरेशन के लिए रिश्वत मांगी जा रही थी। आखिरकार जब कोई चारा नहीं बचा और फरियादी परेशान हो गया तो वह त्रस्त होकर सागर लोकायुक्त में मामले की शिकायत की। जिसके बाद सागर लोकायुक्त की टीम के द्वारा ट्रैपिंग की कार्यवाही की गई और डाक्टर साहब रंगे हाँथ धर लिए गये।
एक माह के भीतर ट्रैप की यह दूसरी कार्यवाही
पन्ना जिले में रिश्वतखोरी की जड़ें इस कदर फ़ैल चुकी हैं कि अब भगवान कहे जाने वाले चिकित्सक भी इसकी चपेट में आ चुके हैं। एक माह के भीतर रिश्वत लेने के मामले में लोकायुक्त पुलिस की टीम ट्रैप की यह दूसरी कार्यवाही की है। मालूम हो कि इसके पूर्व अभी हाल ही में 20 जनवरी को प्रभारी तहसीलदार अजयगढ़ उमेश तिवारी को लोकायुक्त पुलिस ने एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा था। इसके वावजूद भृष्ट अधिकारी व कर्मचारी सबक लेने को तैयार नहीं हैं। आश्चर्य की बात तो यह है कि अच्छी खासी सम्मानजनक वेतन पाने वाले लोगों की नियत भी चंद रुपयों के लिए डोल जाती है।
मैं निर्दोष झूठा फंसाया गया :- डॉ गुलाब तिवारी
इस दौरान डॉ गुलाब तिवारी ने कहा कि इस पूरे मामले में मुझे झूठा फंसाया गया है मैं जब घर में था तब मुकेश कुशवाहा आया और उसने पैसे नहीं दिए ना मैंने रिश्वत मांगी है ना पैसे लिए हैं पूरे मामले में संयंत्र के तहत मुझे फंसाया गया है और जो भी रिश्वत के आरोप लगाए गए हैं वह सरासर झूठे निराधार है
कलेक्टर संजय कुमार मिश्र ने गौरी अरजरिया को किया सम्मानित
प्रीति कमल लालवानी के द्वारा पन्ना की शान बहन गौरी अरजरिया का किया स्वागत

आज पन्ना की बेटी बहन गौरी अरजरिया जी ने केदार कांठा पहाड़ की 12 हजार फीट ऊंची चोटी पर माइनस 22 डिग्री की बर्फीली ठंड में गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान

आज पन्ना नगर प्रथम आगमन पर गौरी अरजरिया व उनके माता पिता का तिलक लगा कर शाल श्रीफल पहना कर व फूल माला से पूरे परिवार के साथ मिलकर प्रीति कमल लालवानी के द्वारा द्वारा स्वागत किया गया।
पन्ना जिले की कु. गौरी बनी बेटी बचाओ बेटी पढाओ की ब्राण्ड एम्बेस्डर
बेटो से कम नही होती बेटियां-कलेक्टर
उत्तरकाशी के केदारकाठा पर्वत पर अन्तर्राष्ट्रीय एडबेंचर ग्रुप के सदस्यों के साथ मिलकर पन्ना जिले की बेटी कु. गौरी अरजरिया द्वारा -20 डिग्री ठण्ड में 12 हजार 500 की ऊंचाई पर तिरंगा फहराते हुए राष्ट्रगान गाया गया। इसके लिए उन्हें प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।
कलेक्टर संजय कुमार मिश्र द्वारा बहादुर बेटी कु. गौरी अरजरिया को कलेक्ट्रेट में आमंत्रित बेटी बचाओ-बेटी पढाओ के रूप में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की योजना के तहत ब्राण्ड एम्बेंडर के रूप में 25 हजार रूपये का चैक प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान किया गया।
पन्ना जिले की तहसील सिमरिया की रहने वाली बहादुर बेटी द्वारा बीएससी, बीएड, ब्यूटीपार्लर कोर्स के साथ बेसिक माउण्टेनियरिंग कोर्स किया गया है। इनके पिता रामकुमार अरजरिया पेशे से किसान है। इनकी माता कुसुम अरजरिया गृहणी है। इस गरीब परिवार में पढी-बडी बेटी द्वारा आगे भी माउण्टेनियरिंग करने एवं आगे शिक्षा जारी रखने की बात कही। उसका कहना है कि मैं एक बार एवरेस्ट पर तिरंगा फहराना चाहती हॅू जिसकी तैयारी मैं कर रही हॅू।
कलेक्टर श्री मिश्र द्वारा कु. गौरी के माता-पिता अन्य परिवारजनों से भी चर्चा की। उनके माता-पिता को भी सम्मानित किया। कु. गौरी ने बताया कि उनके दो छोटे भाई है जो पढाई कर रहे हैं। कलेक्टर श्री मिश्र ने कहा कि उनके माता-पिता को बेटी-बेटो की पढाई लिखाई के लिए कभी भी कोई सहयोग की आवश्यकता हो तो मदद की जाएगी। इसके अलावा शासन से जुडी कोई समस्या हो तो भी कभी भी फोन से या मुझसे मिलकर बता सकते हैं। हरसंभव सहायता की जाएगी।
º
लोकेन्द्र राजा नहीं रहे !
वे पन्ना रियासत के आखिरी महाराजा नरेन्द्र सिंह जू देव के छोटे बेटे थे मगर बढ़कर हासिल करने की अपनी फितरत और वाक्-क्षमता की वजह से वे पूर्व सांसद महाराज के राजनैतिक उत्तराधिकारी बन गए ! आपका विगत गणतंत्र दिवस के दिन देहावसान हो गया !
चित्ताकर्षक व्यक्तित्व के धनी लोकेन्द्र सिंह जी ने तीन चुनाव लड़े और तीनों जीते ! एक, पहली बार सन 77 में जनता पार्टी की टिकट से पन्ना विधानसभा का, दूसरा, भाजपा की टिकट पर सन 89 में पन्ना-दमोह लोकसभा का और तीसरा कांग्रेस की टिकट पर सन 93 में पुनः पन्ना विधानसभा का !

मैंने उनको पहली बार अमानगंज रोड में खुली जीप में लाल चश्मा और शिकारियों जैसी हैट के साथ छैला बाबू की तरह घूमते देखा ! तब वे पहली बार विधायक बने थे ! बाद में कई बार हम लोग मिले – खासकर जब वे सांसद थे तो दिल्ली से पन्ना वाया सतना होकर ही जाते थे ! पन्ना से सतना कार उनको लेने आती ! मुझे दिल्ली से फोन कर देते कि “सबेरे क़ुतुब एक्सप्रेस से आ रहा हूं यार !” मैं सतना जागरण के ब्यूरो चीफ के रूप में उनसे मिलता और बहुत दिनों तक यह बताया ही नहीं कि आपके क्षेत्र का निवासी हूं लेकिन तीसरी बार बात खुल गई !
हुआ यह कि लोकेन्द्र सिंह ने सांसदी के अपने आखिरी दौर में माधवराव सिंधिया के कहने पर दलबदल कर लिया और भाजपा छोड़कर कांग्रेस में चले गए ! उनके पिता नरेन्द्र सिंह जी ने भी कांग्रेस से जनसंघ में दलबदल किया था ! मुझे दोनों की राजनैतिक कुंडली मालूम थी तो मैंने इस दलबदल के तीन दिनों के भीतर लोकेन्द्र सिंह की पूरी खड़ी फोटो के साथ जनसत्ता दिल्ली के लिए एक स्टोरी लिख दी जो “लोकेन्द्र सिंह के खानदान में दलबदल की परंपरा” शीर्षक से छपी ! जनता पार्टी के अपने पहले विधायकी काल में वे इतने गंभीर नहीं थे ! एक-दो विवादित मसले भी थे ! खबर में वह भी छपे !
लोकेन्द्र सिंह के कांग्रेस में जाते ही राष्ट्रीय स्तर पर यह बड़ी खबर छपना – उनको अच्छा नहीं लगा ! खबर हमारे नाम से छपी थी ! तभी उन्हें किसी ने बताया कि यह लिखने वाला निरंजन शर्मा तो यहीं अपनी ककरहटी का है ! कचहरी में जो वकालत करते हैं ओम शर्मा, उनका चचेरा भाई है ! वे सीधे कचहरी पहुंचे और ओम भाई साहब से पूंछा – काये ओम, बो सतना दैनिक जागरण में तुमाओ भैयाय है ! यह बताने पर कि हां ; लोकेन्द्र राजा बोले – “बहुत बदमास है यार बो ! तीन बार मेरे साथ खाया-पिया, बैठा और एक भी बार नहीं बताया कि मैं ककरहटी का हूं ! हमाई कहानी बना के दिल्ली के अखबार में अलग छाप दई !”
दरअसल मुझे आनंद आया करता था, जब वे पन्ना-खजुराहो और वहां के जंगल-जनवार के बारे में ऐसे बताया करते जैसे मेरे लिए वह कहीं दूर देश की बात हो ! वे बताते-बताते धाराप्रवाह अंग्रेजी में शुरू हो जाते और मैं मुंह बाए सुनता रहता !
बहरहाल ! लोकेन्द्र राजा एक जिंदादिल इंसान थे और जो कहना होता था मुंह पर कह देते थे ! सन 93 में कांग्रेसी विधायक बने पर उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की अक्षमताओं पर खुलकर आक्षेप किये ! स्वभाव भी अच्छा था उनका ! वास्तव में अगर ठक्काठाईं की बात कहने वाले और लोगों को उनकी गलती पर आइना दिखाने वाले और फटकारने वाले व्यक्ति ना होते तो पन्ना की राजनीति में उनका बर्चस्व बना रहता ! वे मंत्री भी बनते !

मानवेन्द्र सिंह उनके बड़े भाई थे ! औपचारिक राजा की पदवी उन्हीं के पास थी जो कि आजकल उनके पुत्र राघवेन्द्र सिंह धारण करते हैं ! संपत्ति को लेकर राज-परिवार में विवाद भी चला ! मानवेन्द्र सिंह के एक पुत्र और एक पुत्री जबकि लोकेन्द्र सिंह के दो पुत्रियाँ थीं जिनमें से बड़ी पुत्री का एक अरसे पहले देहांत हो गया था ! नागौद नगरपालिका अध्यक्ष रहीं श्रीमती कामाख्या सिंह जी लोकेन्द्र राजा की छोटी और अब इकलौती पुत्री हैं ! आप नागौद राजपरिवार के बिटलू हुजूर (नागेन्द्र सिंह जी) की भतीज-बहू हैं ! आपने ही मंगलवार को अपने पिता को मुखाग्नि दी !
अपने साथ लोकेन्द्र जी की सन 90-91 की एक पुरानी तस्वीर और दिवंगत आत्मा के प्रति दिल से विनम्र श्रद्धांजलि के साथ यह पोस्ट शेयर कर रहा हूँ !
(वरिष्ठ पत्रकार निरंजन शर्मा)
पन्ना राजपरिवार के वरिष्ठ सदस्य लोकेंद्र सिंह का निधन
फेफड़े की इंफेक्शन से पीड़ित महाराज ने पन्ना में ली अंतिम सांस

(शिवकुमार त्रिपाठी) पन्ना राज परिवार के वरिष्ठ सदस्य महाराज लोकेंद्र सिंह का बीमारी के चलते आज निधन हो गया वह 75 वर्ष के थे पन्ना राजपरिवार को हमेशा सुर्खियों में लाने वाले लोकेंद्र सिंह बाल्यकाल से ही कुशाग्र बुद्धि, रंगीन मिजाज एवं तीव्र शिकारी थे उन्होंने कई बार एक से अधिक बाघो का शिकार किया पर जब उन्हें समझ आई तो उनके हृदय में वन्यजीव प्रेमियों के लिए प्रेम उत्पन्न हो गया और उन्होंने अपना पूरा जीवन वन्यजीवों की रक्षा के लिए गुजार दिया पन्ना टाइगर रिजर्व के संस्थापक सदस्य लोकेंद्र सिंह हमेशा पन्ना के बाघों के प्रति चिंतित रहते थे और हर उतार-चढ़ाव देखा अपना राजनीतिक नुकसान होने के बावजूद भी प्रकृति को बचाने के लिए हमेशा लगे रहे जंगल की रक्षा के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार थे बचपन से ही स्मार्ट पर्सनालिटी महाराज लोकेंद्र सिंह को फिल्मों से भी लगाव था यही कारण है कि उनके प्रयास से पांडव फॉल में पहली फिल्म की शूटिंग हुई हॉलीवुड की फिल्म की शूटिंग के लिए मशहूर विदेशी अभिनेत्री हेलन मिचैल भी यहां शूटिंग करने आई
राजनीतिक सफर
महाराज लोकेंद्र सिंह 1977 में जनता पार्टी से विधायक चुने गए इसके बाद 1989भारतीय जनता पार्टी से पन्ना दमोह संसदीय क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुए 1993 में कांग्रेश पार्टी से विधायक बने हमेशा ही वे ताकतवर राजनीतिक शख्स का विरोध करते थे सत्ता से उनका लगाव नहीं था यही कारण है कि विद दिग्विजय सिंह सरकार में विधायक रहते हुए भी उनका विरोध करते रहे माधवराव सिंधिया से नजदीकी होने के कारण उन्हीं के कहने में पर भारतीय जनता पार्टी छोड़ दी थी और कांग्रेस में शामिल हो गए थे वे हमेशा ही राजनैतिक ताकतवर व्यक्ति का विरोध करते रहे लोगों से मिलकर रहना और हमेशा मजाकिया अंदाज में मिलना उनका एक अच्छा गुण था

परिवार
लोकेंद्र सिंह की बेटी कामाख्या देवी उर्फ लकी राजा हैै उनकी शादी नागौद में हुई है उनकी पत्नी महारानी इंदिरा कुमारी से उनका 36 का आंकड़ा रहता था इस कारण वे खजुराहो में निवास करती रही लेकिन बीते कुछ वर्षों से पारिवारिक सुलह हो गई थी जिससे इनका जीवन बेटी और पत्नी के साथ गुजरा हालांकि राज परिवार हमेशा विवादों में रहता है इसलिए भाभी, भतीजी भतीजा और बहू से नहीं बनती थी संपत्ति विवाद के कारण यह राज परिवार हमेशा ही विवादों में रहता रहा है और वे हमेशा ऐसे विवादों को हवा देते रहे लेकिन बीते कुछ वर्षों से उन्होंने विवाद छोड़ सभी के साथ अच्छे संबंध विकसित करने शुरू कर दिए थे

दोपहर बाद अंतिम संस्कार
पन्ना राजपरिवार के वरिष्ठ सदस्य की अंतिम यात्रा राजमहल से निकली और दोपहर बाद उनका अंतिम संस्कार छत्रसाल पार्क में किया गया उनकी बेटी कामाख्या देवी उर्फ लकी राजा ने मुखाग्नि दी अंतिम संस्कार में मध्य प्रदेश शासन के मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक और आमजन उपस्थित थे
पन्ना टाइगर रिज़र्व को मिली व्याख्यान केन्द्र की सौगात
- मौजूदा समय 65 बाघों का घर बन चुका है पन्ना
- कोर व बफर में टाइगर साइटिंग होने से पर्यटक बढ़े
 |
| पन्ना टाइगर रिज़र्व के मंडला गेट पर बने व्याख्यान केन्द्र का अवलोकन करते खनिज मंत्री। |
शिवकुमार त्रिपाठी। बाघ पुनर्स्थापना योजना को मिली शानदार सफलता के चलते देश और दुनिया में विख्यात हो चुके मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिज़र्व में पर्यटन सुविधाओं का भी विस्तार हो रहा है। प्रदेश के खनिज साधन एवं श्रम विभाग मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा पर्यटन गांव मडला स्थित पन्ना टाइगर रिज़र्व के प्रवेश द्वार पर स्थापित वन व्याख्यान केन्द्र का लोकार्पण किया है। यह वन व्याख्यान केन्द्र 110 लाख रूपये की लागत से बनाया गया है। इस व्याख्यान केन्द्र में पर्यटकों के लिए कुछ समय बिताने की सुविधा के साथ वन एवं पर्यटन से जुडी जानकारियां देने के लिए म्यूजियम एवं पदर्शन की व्यवस्था है।
उल्लेखनीय है कि पन्ना टाइगर रिज़र्व मौजूदा समय 65 बाघों का घर बन चुका है। बाघों का कुनबा बढ़ने से कोर व बफर क्षेत्र में टाइगर साइटिंग खूब हो रही है, जिससे पर्यटक भी बढे हैं। खनिज मंत्री श्री सिंह ने बताया कि उन्होंने पन्ना टाइगर रिजर्व के मड़ला गेट पर नवीन टिकट बुकिंग काउंटर एवं व्याख्यान केंद्र का शुभारंभ किया है। अब बाहर से आने वाले पर्यटकों को पन्ना टाइगर रिजर्व घूमने के लिए मड़ला गेट से भी टिकट उपलब्ध हो सकेगी। इसके पूर्व पर्यटकों को पार्क भ्रमण हेतु टिकट के लिए गेट से तक़रीबन डेढ़ किमी. दूर कर्णावती प्रकृति व्याख्या केन्द्र में जाना पड़ता था, लेकिन अब यह सुविधा पर्यटकों को गेट में ही मिल सकेगी। मंत्री श्री सिंह ने व्याख्यान केन्द्र के अन्दर पर्यटकों को दी जाने वाली सुविधाओं का अवलोकन किया। पर्यटकों के बैठने, प्रशाधन एवं जानकारी देने के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के प्रति उन्होंने संतोष जाहिर किया।
पर्यटन गांव मंडला में बनेगा आधुनिक थाना
पन्ना जिले के पर्यटन गांव मंडला में प्रतिदिन बड़ी संख्या में देशी व विदेशी पर्यटक पार्क भ्रमण के लिए आते हैं, जिसे देखते हुए यहाँ पर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित थाना भवन का निर्माण होगा। खनिज मंत्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह ने थाना परिसर मडला में 94.10 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले आधुनिक थाना भवन का भूमिपूजन वैदिक रीति के साथ किया। इस अवसर पर उन्होंने कुदाली से खुदाई कर भवन के आधारशिला की ईंट स्थापित की। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थितों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह थाना छतरपुर एवं पन्ना जिले की सीमा पर होने के साथ राष्ट्रीय उद्यान होने के कारण पर्यटकों का आना जाना निरंतर होता है। इसलिए आधुनिक तकनीकी से लैस थाना होना यहां की महती आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह थाना भवन निर्मित हो जाने के बाद आमजनता को सुविधा मिलने के साथ अपराधों में कमी आएगी। यह थाना भवन बहुत ही आकर्षक एवं सुविधाजनक बनेगा, लोगों को थाने में आकर अच्छा महसूस होगा। इस क्षेत्र की पेयजल एवं विद्युत की समस्या का निराकरण भी शीघ्र किया जायेगा। मडला ग्राम भारत सरकार की जल जीवन मिशन योजना में भी शामिल है, फलस्वरूप यहाँ पेयजल की कोई समस्या नहीं रहेगी। क्षेत्र में पर्यटकों का आना जाना बढ रहा है, जिससे इस क्षेत्र का तेजी से विकास होगा। पर्यटन बढ़ने से यहां के लोगों को रोजगार के नये – नये अवसर मुहैया होंगे।
मिलनसार और बेदाग छवि के एसपी रहे मयंक अवस्थ
कटनी जिले का की जिम्मेदारी सौंपी गई
2015 बैच के आईपीएस धर्मराज मीणा को बनाया गया पन्ना का नया कप्तान
·
(शिव कुमार त्रिपाठी) मध्य प्रदेश सरकार ने 8 IPS अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं जिसमें पन्ना के एसपी मयंक अवस्थी को पन्ना से स्थानांतरित कर कटनी जिले का नया कप्तान बना कर भेजा है पन्ना में 2 वर्ष से अधिक समय तक कार्यभार संभालने वाले मयंक अवस्थी बेदाग छवि और सक्रिय पुलिस अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं मिलनसार और हर छोटे आदमी की बात आसानी से सुनने वाले पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के स्थानांतरण की जानकारी जैसे ही लोगों को मिली लोगों ने कहा नया अधिक अच्छा अधिकारी का स्थानांतरण हो गया हालांकि सरकार ने उन्हें कटनी जैसे जिले की जिम्मेदारी सौंपी है रोना काल से लेकर विषम परिस्थितियों में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आईटी का सहारा लेकर बड़े अपराधिक घटनाओं का खुलासा करने वाले एसपी मयंक अवस्थी कुल्लू अच्छे कार्यकाल के लिए जानेंगे
धर्मराज बने नए कप्तान

पन्ना जिले में पदस्थ किए गए आईपीएस अधिकारी धर्मराज मीणा वर्तमान में छिंदवाड़ा की बटालियन में पदस्थ है 2015 बैच के आईपीएस धर्मराज मीणा की छवि एक शख्त अधिकारी के रूप में है धर्मराज मीणा की एसपी के रूप में पहली पोस्टिंग है धर्मराज मीणा वर्तमान में छिंदवाड़ा में पदस्थ हैं
अतिरिक्त महाधिवक्ता धीरेंद्र सिंह का जिला अधिवक्ता संघ ने किया जोरदार स्वागत
बुंदेलखंड में पहली बार बने एडिशनल एजी
वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने स्वागत कर जताई खुशी

पन्ना जिला अभिभाषक संघ ने आज मध्य प्रदेश सरकार के अतिरिक्त महाधिवक्ता धीरेंद्र सिंह परमार का अधिवक्ता संघ कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित कर जोरदार स्वागत किया और खुशी जाहिर की बुंदेलखंड में पहली बार कोई व्यक्ति महाधिवक्ता बना है इसकी जानकारी देते हुए शासकीय जिला अभिभाषक किशोर श्रीवास्तव ने बताया की पन्ना जिले के लिए खुशी की बात है कि पन्ना में पैदा हुए और यहीं से पले बढ़े मूलता पन्ना जिले के बरहा गांव निवासी धीरेंद्र सिंह परमार को मध्य प्रदेश सरकार ने अतिरिक्त महाधिवक्ता बनाया है

और पहली बार वार जिले से इस पद पर किसी व्यक्ति की नियुक्ति की गई है जिससे हमें खुशी है कि हमारे ही बीच के किसी व्यक्ति को कितने महत्वपूर्ण पद पर सरकार ने चुना है इनके सहयोग से पन्ना जिले के अधिवक्ताओं को भी सहयोग मिलेगा वही जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष जे के रावत तैलंग ने धीरेंद्र सिंह परमार का स्वागत करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की और अपेक्षा की कि स्थानीय होने के साथ पन्ना बार काउंसिल के सदस्य के रूप में हमें पहचानते हैं

सुप्रीम कोर्ट में वकालत करने वाले धीरेंद्र सिंह परमार को इस पद में चुने जाने से पन्ना जिले की समस्त अधिवक्ता गौरवान्वित महसूस कर रहे है और उम्मीद जताई की वे अभिभाषक संघ के सहयोग के लिए और जिले की सकारात्मक कार्यों में सहयोग देंगे इससे पूर्व समारोह में पहुंचे धीरेंद्र सिंह परमार का समस्त अधिवक्ताओं ने स्वागत किया जिस पर कृतज्ञता व्यक्त करते हुए धीरेंद्र सिंह परमार ने कहा कि मैं पन्ना के समस्त अधिवक्ताओं का आभारी हूं जिन्होंने आमंत्रित कर मुझे सम्मानित किया है मेरा सभी से लगाओ रहा है उन्होंने कहा कि जब भी कोई सहयोग की बात होगी मैं कभी पीछे नहीं हटेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता पन्ना बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष देवेंद्र खरे उर्फ टिक्कू ने की
इस गरिमामय समारोह में अभिभाषक संघ पन्ना के सचिव आनंद त्रिपाठी ने संचालन किया इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता ज़ी केरलम आर बी पटेल विनोद तिवारी राकेश सिंह राम लखन विश्वकर्मा विनय पूनिया सुरेश कुमार मिश्रा अनंत कुमार तिवारी शांति मिश्रा चंद्र बदन तिवारी कोषाध्यक्ष अरविंद निगम राहुल खरे राहुल श्रीवास्तव की भी खरे रजनीश चंद्र जैन सुरेंद्र सिंह सुदर्शन खरे आरके निगम जीतेंद्र सिंह दिलीप चौरसिया सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता गण मौजूद रहे
एक लाख की रिश्वत लेते अजयगढ़ तहसीलदार गिरफ्तार,,,
सागर लोकायुक्त की कार्यवाही

(शिवकुमार त्रिपाठी )तमाम प्रयासों और कार्यवाहीयों के बावजूद सरकारी विभागों में रिश्वत रुकने का नाम नहीं ले रहा है बड़े अधिकारी भी लगातार पकड़े जा रहे फिर भी रिश्वत कम नहीं हो रही है ऐसा ही एक मामला पन्ना के अजयगढ़ में सामने आया है जिसमें एक लाख की रिश्वत लेते हुए तहसीलदार उमेश तिवारी को सागर की लोकायुक्त टीम ने उनके कमरे से रंगे हाथों गिरफ्तार किया है जिससे राजस्व महकमे में हड़कंप मच गया इससे पहले गुनौर तहसीलदार भी इसी तरह पकड़े गए थे
पन्ना जिले के अजयगढ़ में फरियादी अंकित मिश्रा के चाचा के प्लाट में भवन की स्वीकृति के एवज में एक लाख की रिश्वत लेते हुए सागर की लोकायुक्त टीम ने तहसीलदार उमेश तिवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है सरकारी रेस्ट हाउस में छापामार कार्यवाही करते हुए लोकायुक्त की टीम ने पहले ट्रैप किया फिर तहसीलदार को कार्यवाही के लिए अजयगढ़ थाना ले गई जहां कार्यवाही जारी है
वही तहसीलदार उमेश तिवारी ने पकड़े जाने के बाद इस पूरे मामले को साजिश बताया है कहां कुछ विरोधी लोग फ़साने के प्रयास में साजिश में लगे थे और मेरे पीछे साजिश की गई है रिश्वत लेने से इनकार किया है
ज्ञात हो कि जिले मैं इन दिनों सबसे मलाईदार तहसील क्षेत्र अजयगढ़ है कुछ दिन पूर्व ही नायब तहसीलदार उमेश तिवारी को प्रभारी तहसीलदार बनाकर भेजा गया था और उनकी कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में थी आज ट्रैप होने के बाद से राजस्व महकमे में हड़कंप मच गया भ्रष्टाचार अधिनियम की विभिन्न धाराओं की तरह मामला दर्ज किया गया है अब पुलिस उन्हें न्यायालय में पेश करेगी
लोकायुक्त का प्रेसनोट
*सागर लोकायुक्त की कार्यवाही* आवेदक- अंकित मिश्रा पिता राजकुमार मिश्रा 25 वर्ष निवास वार्ड क्र 14 अजयगढ जिला पन्ना
आरोपी-
1- उमेश तिवारी उम्र 29 वर्ष प्रभारी तहसीलदार अजयगढ़ पन्ना।
घटना स्थल:- रुम नं 3 रेस्ट हाउस अजयगढ़ पन्ना,
रिश्वत राशि:- 1,00,000 (एक लाख रुपये)
विवरण:- आवेदक के चाचा के प्लाट पर मकान निर्माण की अनुमति के संबंध में 100000/-रुपये रिश्वत की मांग की जो आज दिनांक 20.01.2021 को आरोपी आवेदक से 100000/-रु रिश्वत लेते हुए पकड़े गए। ट्रेपकर्ता- उपुअ राजेश खेड़े विपुस्था सागर
करोड़ों के विकास कार्य का शिलान्यास और उद्घाटन
शीघ्र मिलेगी हीरा परियोजना को वाइल्डलाइफ से एनओसी
विरोधियों के साथ मिलकर भी पन्ना के विकास की मंशा जताई
(more…)
हीरा खदान बंद होने पर युवा कांग्रेस ने खोला मोर्च, दी आंदोलन की चेतावनी
एशिया की एकमात्र हीरा खदान एनएमडीसी में नए वर्ष से उत्खनन कार्य बंद होने पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने एनएमडीसी को सुचारू रूप चालू करवाने की मांग की.
पन्ना। एशिया की एकमात्र हीरा खदान एनएमडीसी में नए वर्ष से उत्खनन कार्य बंद होने से जहां पन्ना की जनता नाराज है तो वहीं अब यह मुद्दा राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मचा रहा है. जहां अभी कुछ पहले पन्ना विधायक व मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने स्थानिय सांसद व प्रदेशाध्यक्ष वीड़ी शर्मा के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर मामले से अवगत करवाया था. जिसके बाद मुख्यमंत्री ने एनएमडीसी को सुचारू रूप से चालू रखने का आश्वासन दिया था. लेकिन अब विपक्ष कांग्रेस भी एक मुद्दे के समर्थन के उतर आई है.
हीरा खदान बंद होने के खिलाफ युवा कांग्रेस
कांग्रेस ने उठाई हीरा खदान को चालू करने की मांग
आज पन्ना के युवा कांग्रेस अध्यक्ष और वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने एनएमडीसी को सुचारू रूप से संचालन होने का समर्थन कर इसे जल्द से जल्द चालू करवाने की मांग की. युवक कांग्रेस का कहना है कि खनिज विकास निगम भारत सरकार द्वारा पन्ना जिले में एकमात्र औद्योगिक इकाई हीरा खनन परियोजना मझगवां में संचालित है. हीरा खनन परियोजना का प्रारंभ वर्ष 1968 में कांग्रेस शासनकाल में हुआ था और 1968 से लेकर 2003-04 तक एनएमडीसी मझगवां हीरा खदान सुचारू रूप से संचालित रही. वर्ष 2004 में प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद हीरा खनन परियोजना बंद कर दी गई, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुरूप लगभग 4 साल बाद 2009 को एनएमडीसी हीरा खदान पन्ना में पुनः शुरू हो सकी. जिसके 11 साल बाद फिर से एक बार जब राज्य एवं केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है और इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए खजुराहो संसदीय क्षेत्र से सांसद विष्णु दत्त शर्मा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं और पन्ना विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह है.
कांग्रेस ने लगाया सरकार पर आरोप

ऐसे में यह साफ तौर पर कहा जा सकता है कि एनएमडीसी की हीरा खदान के संचालन को लेकर सरकार गंभीर नहीं है. कांग्रेस के शासनकाल के दौरान प्रारंभ हुए सरकार इस महत्वपूर्ण उपक्रम को योजनाबद्ध तरीके से बंद कराते हुए अन्य उपक्रमों की तरह ही मझगवां स्थित खदान को आगामी समय में प्राइवेट सेक्टर के जरिए उद्योगपतियों को सौंपा जा सकता है. जिला युवक कांग्रेस पन्ना जिले में एनएमडीसी हीरा खदान सुचारू रूप से संचालित हो इसका पूरा समर्थन करते हुए जिले वासियों के साथ मिलकर इस संबंध में आंदोलन करेगी. इसके साथ ही प्रदेश सरकार से युवक कांग्रेस ने मांग की है कि एनएमडीसी हीरा खदान को पुनः प्रारंभ करने के लिए भारत सरकार स्तर से फॉरेस्ट एक्ट 1980 और वाइल्डलाइफ एक्ट 1972 के तहत आवश्यक मंजूरी प्रदान करते हुए यह सुनिश्चित करें कि आगामी 20 वर्ष तक के लिए एनएमडीसी की हीरा खदान के संचालन की लीज को बढ़ाया जाए. क्योंकि एनएमडीसी से ना केवल कई परिवारों को रोजगार मिलता है बल्कि यह पन्ना की शान भी है
पन्ना की एनएमडीसी हीरा खदान कब तक होगी चालू ?
- मंत्री और सांसद की पहल से प्रधान मुख्य वन संरक्षक(वन्य प्राणी) ने दी मंजूरी
- पर हीरा खदान के विधिवत संचालन हेतु राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड से मंजूरी जरुरी
पन्ना जिले में मझगंवा स्थित एनएमडीसी हीरा खदान को लेकर बीते पांच दिनों से राजनीतिक सरगर्मी उफान पर है। नये साल के पहले दिन जैसे ही एनएमडीसी हीरा खदान के बंद होने की खबर आई, जिले में खलबली मच गई। मामले को लेकर प्रदेश की राजनीति जहाँ गर्माने लगी, वहीँ इसके बंद होने की खबरों से पन्ना जिले के लोग खासकर परियोजना के आसपास स्थित ग्रामों के रहवासी काफी चिंतित और विचलित हो गये थे। क्योंकि हीरा खदान के बंद होने से उनको मिलने वाली सुविधायें बाधित हो जायेंगी। जिले के लोगों की चिंता और आक्रोश तथा मीडिया में आई ख़बरों को संज्ञान में लेकर प्रदेश शासन के मंत्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह व सांसद बी.डी. शर्मा सक्रिय हो गये। उन्होंने रविवार को ही देर शाम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट कर उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराया। बिना विलम्ब किये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आश्वासन दिया कि राज्य में राष्ट्रीय खनिज विकास निगम की पन्ना स्थित हीरे की खान से खनन बंद नहीं होगा।
उल्लेखनीय है कि मंत्री व सांसद जी की सक्रियता के चलते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एनएमडीसी खदान के सम्बन्ध में जिस तरह से आश्वासन दिया और बकायदे इस बावत ट्वीट कर यह भरोसा भी दिलाया कि हीरे की खान से खनन बंद नहीं होगा, तो लोगों में एक उम्मीद की किरण जाग्रत हुई। रविवार के बाद मामले को लेकर बढ़ी राजनीतिक सक्रियता के बीच मंगलवार की शाम खबर मिली कि हीरा खदान के संचालन हेतु प्रधान मुख्य वन संरक्षक ( वन्य प्राणी ) आलोक कुमार ने अनुमति प्रदान कर दी है। यह खबर निश्चित ही पन्ना जिला वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी थी। प्रधान मुख्य वन संरक्षक ( वन्य प्राणी ) ने 4 जनवरी को जारी किये गये अपने पत्र में लेख किया है कि मझगवां हीरा खदान पिछले 50 वर्षों से संचालित है। राज्य सरकार ने इसकी खनन लीज में 20 वर्ष की वृद्धि और की है। खदान को पूर्व से वन्य प्राणी अनुमति स्वीकृत थी, जो 31-12-2020 तक थी। इस स्वीकृति को आगे बढ़ाने का प्रकरण राज्य वन्य प्राणी बोर्ड के समक्ष लंबित है। अत: नवीन खनन कार्य न होने से तथा वन्यप्राणियों एवं उनके रहवास पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़ने से चालू कार्य तब तक के लिए संचालित होने दिया जाय जब तक कि राष्ट्रीय वन्य प्राणी बोर्ड इस पर कोई निर्णय नहीं ले। इस पत्र की प्रतिलिपि क्षेत्र संचालक पन्ना टाइगर रिज़र्व, प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश शासन वन विभाग तथा महाप्रबंधक हीरा खनन परियोजना, मझगवां पन्ना को सूचनार्थ भेजी गई है।
पूरी सफलता के लिए अभी जारी रहे प्रयास
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीते रोज हुई मीटिंग में कहा है कि राज्य सरकार पर्यावरण मंजूरी के लिए केंद्रीय वन और पर्यावरण मंत्री, प्रकाश जावडेकर से बात करेगी और खनन पट्टे का विस्तार करने के लिए राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड से मंजूरी लेगी। इस मीटिंग में खजुराहो सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा तथा प्रदेश शासन के मंत्री व पन्ना विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह मौजूद थे। दोनों ही नेताओं ने सीएम से कहा कि इस खदान से सैकड़ों लोगों को रोजगार मिलता है, इसलिए इसका विधिवत संचालन जरुरी है। पन्ना के विकास व जन सुविधाओं के विस्तार में भी इस परियोजना का बड़ा योगदान रहता है।
लेकिन प्रधान मुख्य वन संरक्षक ( वन्य प्राणी ) की अनुमति मिलने के बाद क्या हीरा खदान का विधिवत संचालन पूर्ववत हो सकेगा ? यह एक बड़ा सवाल है जिसका जवाब अभी मिलना है। एनएमडीसी हीरा खनन परियोजना के सूत्रों का कहना है कि बिना किसी अवरोध के विधिवत संचालन हेतु राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड से मंजूरी आवश्यक है, ऐसी स्थिति में एनएमडीसी प्रबंधन का क्या रुख रहता है यह देखना होगा। चूँकि मामला पन्ना के हितों व पहचान से जुड़ा है, इसलिए क्षेत्र के विधायक और मंत्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह तथा सांसद बी.डी. शर्मा को अभी सक्रियता बनाये रखनी होगी। जब तक राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड से मंजूरी नहीं मिल जाती। मालुम हो कि पन्ना स्थित मझगवां हीरा खदान देश ही नहीं अपितु एशिया की इकलौती मैकेनाइज्ड खदान है जिसकी गिनती नवरत्नों में होती है। यहाँ 74 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में यांत्रिक खनन पीटीआर के गंगऊ वन्यजीव अभयारण्य के अंदर होता है। इस खदान की प्रति वर्ष 84,000 कैरेट हीरे खनन की क्षमता है। अब तक यहाँ से लगभग 13 लाख कैरेट हीरों का खनन किया जा चुका है जबकि 8.5 लाख कैरेट हीरे अभी भी यहाँ की धरती में मौजूद हैं जिनका खनन किया जाना है।
