ताज़ा खबर
प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार ने मुख्य समारोह किया ध्वजारोहण,, सांसद विष्णु दत्त शर्मा विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह कलेक्टर उषा परमार और एसपी निवेदिता नायडू ने उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया सम्मानित टीकमगढ़ में हो रहा रेत का अवैध उत्खनन, धसान नदी में मशीनों से अवैध उत्खनन का आरोप,, सांसद खेल महोत्सव संपन्न, ट्रॉफी और पुरस्कार पाकर प्रसन्न हुए खिलाड़ी,,, सांसद बीडी शर्मा ने हर पंचायत में खेल मैदान बनाने का प्रयास शुरू किया सांसद खेल महोत्सव के समापन की जोरदार तैयारी,, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला सम्मान,,, सांसद बीडी शर्मा हर खिलाड़ी को कर रहे हैं प्रोत्साहित

सांसद बीडी शर्मा और मंत्री बृजेंद्र सिंह की पहिल,, CM बोले बंद नही होगी हीरा परियोजना

सीएम शिवराज ने दिया भरोसा, बंद नहीं होगी एनएमडीसी खदान

पन्ना की हीरा खदान बंद होने से गर्माई प्रदेश की सियासत 

 

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से भेंट कर चर्चा करते हुए मंत्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह व सांसद बी.डी. शर्मा।

 

(शिवकुमार त्रिपाठीमध्यप्रदेश के पन्ना जिले की रत्नगर्भा धरती हीरा उगलती है। बेशकीमती रत्न हीरों की उपलब्धता के कारण ही देश और दुनिया में डायमण्ड सिटी के रूप में पन्ना की पहचान है। लेकिन इस पहचान पर संकट के बादल तब मंडराने लगे जब नये वर्ष के पहले दिन ही यहाँ की मझगंवा स्थित एनएमडीसी हीरा खदान बंद हो गई। यह स्थिति वन्य जीव संरक्षण विभाग सहित पर्यावरण मंत्रालय से आवश्यक स्वीकृति न मिल पाने के चलते निर्मित हुई है। मालुम हो कि एनएमडीसी हीरा खदान पन्ना टाइगर रिजर्व के गंगऊ अभ्यारण्य अंतर्गत वन भूमि रकबा 74.018 हेक्टेयर में संचालित है। जिसके संचालन की अवधि 31-12-2020 को समाप्त हो गई है। खदान के बंद होने से प्रदेश की सियासत गर्माने लगी और जनाक्रोश भी प्रकट होने लगा। जिसे देखते हुए प्रदेश के खनिज मंत्री व स्थानीय विधायक ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह तथा क्षेत्रीय सांसद बीडी शर्मा सक्रिय हो गये। मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों नेता रविवार को रात्रि में ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से उनके निवास में जाकर इस सम्बन्ध में चर्चा की। सीएम शिवराज सिंह ने आश्वस्त किया है कि पन्ना की एनएमडीसी हीरा खदान बंद नहीं होगी। 

मामले के सम्बन्ध में दी गई जानकारी के मुताबिक प्रदेश के खनिज एवं श्रम मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह एवं क्षेत्रीय सांसद  बीडी शर्मा ने एनएमडीसी परियोजना के उत्खनन कार्य की अनुमति को संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री से भेंट कर उत्खनन की स्वीकृति के संबंध में चर्चा की है। इस पर मुख्यमंत्री ने मौके पर चीफ सेक्रेटरी मध्यप्रदेश शासन को निर्देश दिये हैं कि इस संबंध में तत्काल कार्रवाई करने के लिए बैठक आयोजित की जाये। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस संबंध में केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से बात कर एनएमडीसी को उत्खनन कार्य की स्वीकृति प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्खनन कार्य प्रारंभ हो जाने से पन्ना जिले के लोगों को रोजगार उपलब्ध होने के साथ जिले का विकास होगा। मालुम हो कि नए साल के पहले दिन केंद्रीय इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते जब एनएमडीसी परियोजना मझगवां पहुंचे थे तो कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री श्री कुलस्ते को ज्ञापन भी सौंपा था। कर्मचारियों ने मंत्री जी को परियोजना के संचालन में उत्पन्न संकट की विस्तार से जानकारी देते हुए बंद खदान को अविलम्ब चालू कराने की मांग की गई थी। यूनियन के पदाधिकारियों ने केंद्रीय मंत्री को बताया था कि खनिज संपदा प्रकृति में विशेष परिस्थितियों में निर्मित होती है, जिसका स्थानांतरण असंभव होता है। खनन कार्य खनिज संपदा के प्राप्ति स्थल पर ही करना होता है। ज्ञातव्य हो कि हीरा खनन परियोजना का प्रारंभ सन 1958 में हुआ था, जबकि वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 में लागू हुआ है। बीते 5 वर्षों में परियोजना द्वारा नैगम सामाजिक दायित्व के तहत 1037. 56 लाख रुपये व्यय किये गये हैं। परियोजना बंद होने की स्थिति में पन्ना जिले के लोग मिलने वाले इस लाभ से वंचित हो जायेंगे।

विशेष गौरतलब बात यह है कि पन्ना की मझगंवा स्थित एनएमडीसी हीरा खदान न सिर्फ पन्ना अपितु प्रदेश की भी शान है। यह एशिया महाद्वीप की इकलौती मैकेनाइज्ड हीरा खदान है जहाँ वर्ष 1968 से लेकर अब तक लगभग 13 लाख कैरेट हीरों का उत्पादन किया जा चुका है। इस खदान में अभी भी 8.5 लाख कैरेट हीरों का उत्पादन होना शेष है। ऐसी स्थिति में आगे खदान संचालन की अनुमति यदि नहीं मिलती तो अरबों रुपये कीमत के हीरे जमीन के भीतर ही दफन रह जायेंगे। पन्ना की पहचान बन चुकी एनएमडीसी हीरा खदान के बंद होने से पन्ना के साथ – साथ प्रदेश की चमक भी फीकी पड़ जायेगी। इतना ही नहीं इस खदान के संचालन से हजारों लोगों को परोक्ष व अपरोक्ष रूप से जो लाभ मिलता है वह बंद हो जायेगा साथ ही रोजी रोजगार पर भी असर पड़ेगा। हीरा खनन परियोजना के आसपास स्थित ग्रामों  के लोगों को दशकों से जो सुविधायें मिलती रही हैं उनसे भी वंचित होना पड़ सकता है।

00000 

      1. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले विष्णु दत्त शर्मा और बृजेंद्र प्रताप सिंह

  1. वाइल्डलाइफ बोर्ड की मीटिंग करा कर सकारात्मक फैसला लेने की उम्मीद

  2. मुख्यमंत्री ने हीरा परियोजना चालू कराने का दिया आश्वासन

 

(शिवकुमार त्रिपाठी) पन्ना स्थित एनएमडीसी की हीरा खनन परियोजना देश दुनिया में सर्वोत्तम क्वालिटी के हीरो के लिए फेमस है अब तक 13 लाख कैरेट हीरो का उत्पादन कर चुकी इस पुरानी परियोजना को चालू कराने के लिए क्षेत्रीय सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा मध्यप्रदेश शासन में मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की है मुलाकात के बाद दोनों नेताओं ने इस हीरा परियोजना को चालू कराने की मुद्दों पर चर्चा की और बताया कि पन्ना जिले की रोजगार और विकास के लिए यह कितनी महत्वपूर्ण है यदि यही रा परियोजना बंद हो जाती है तो सरकार को करोड़ों का राजस्व का नुकसान तो होगा ही पन्ना जिले के लोगों के रोजगार पर प्रतिकूल असर पड़ेगा साथ ही सर्वोत्तम क्वालिटी के हीरे इसी जमीन में दफन रह जाएंगे लिहाजा दोनों प्रभावशाली नेताओं की बातों के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आश्वासन दिया है कि हीरा परियोजना किसी भी कीमत पर बंद नहीं होने दी जाएगी इस आशय की स्वीट भी मुख्यमंत्री ने स्वयं अपनी पोस्ट के माध्यम से किए हैं जिससे यह उम्मीद जगी है कि यह हीरा परियोजना शीघ्र चालू हो सकेगी

 5 साल पहले रह चुकी है बंद

2005 में इसी तरह के पर्यावरण नियमों के कारण जब हीरा परियोजना को बंद किया गया था उसको चालू कराने के लिए एनएमडीसी हीरापुर परियोजना प्रबंधन ने खूब मशक्कत की तब भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान थे और भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी लेकिन बंद हुई इस परियोजना को चालू कराने के लिए मैं 5 वर्ष का समय लग गया था इसलिए तुरंत चालू हो जाएगी यह तो उम्मीद नहीं की जा सकती आप पर इतना अवश्य है कि पहले जिले में ताकतवर नेता नहीं थे इस बार हमारे सांसद विष्णु दत्त शर्मा भारतीय जनता पार्टी कि प्रदेश के मुखिया हैं और क्षेत्रीय विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह एक ताकतवर मंत्री हैं उनके प्रयास को कोई इग्नोर नहीं कर सकता लिहाजा इस बार उम्मीद अवश्य है कि यह परियोजना शीघ्र चालू होगी

 क्या है मामला और कितनी महत्वपूर्ण है परियोजना

पन्ना में स्थित एशिया महाद्वीप की एकमात्र  मैकेगनज्ड हीरा खनन परियोजना पर्यावरण अनुमति के कारण बंद कर दी गई है 1 जनवरी 2021 से उत्खनन एवं प्रोसेसिंग प्लांट बंद हुआ है टाइगर रिजर्व ने भी इनके बंद करने का पत्र लिखा है  सेंचुरी क्षेत्र में होने के कारण अभी तक इस  खूबसूरत रत्न हीरे का उत्पादन करने वाली इस परियोजना को वाइल्ड लाइफ बोर्ड से अभी तक अनुमति नहीं मिली है मामला मध्य प्रदेश सरकार के मध्य पेंडिंग है केंद्र सरकार के अनुमति के बाद ही चालू हो सकेगी  एनएमडीसी हीरा खदान जो पन्ना टाइगर रिजर्व के गंगऊ  अभ्यारण्य अंतर्गत वन भूमि रकबा 74.018 हेक्टेयर में संचालित है। जिसके संचालन की अवधि 31 दिसंबर 2020 को समाप्त हो गई है। क्षेत्र संचालक का पत्र मिलने के बाद से ही परियोजना में हड़कंप मचा है

पन्ना में स्थित एशिया की एकमात्र हीरा खदान हुई बंद

*  परियोजना संचालन के लिए 31 दिसंबर 2020 तक थी अनुमति

*  हीरा खदान में उत्खनन कार्य पूरी तरह बंद करने पन्ना टाइगर रिजर्व ने भेजा पत्र

( शिवकुमार त्रिपाठी)    बहुमूल्य रत्न हीरों के खनन के लिए विश्व विख्यात मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में मझगवाँ स्थित एनएमडीसी लिमिटेड की हीरा खनन परियोजना में हीरों का उत्पादन नए साल के पहले दिन से ही बंद हो गया है। पन्ना टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक उत्तम कुमार शर्मा ने महाप्रबंधक, हीरा खनन परियोजना को एक पत्र जारी कर दिनांक 01 जनवरी 2021 से परियोजना में उत्खनन कार्य पूरी तरह से बंद करने के निर्देश दिए थे। जिसके परिपालन में हीरा खदान व प्लांट को बंद कर दिया गया है। परियोजना के संचालन की स्वीकृति सम्बंधी अवधि के समाप्त होने के कारण हीरों के उत्पादन को तत्काल प्रभाव से बंद करना पड़ा है।

(more…)

पूरी रात विषयबद्ध जवाबी कीर्तन से मना नया वर्ष

बागेश्वर धाम में बुंदेलखंड के नामी कीर्तन मंडली

 छतरपुर जिले की गड़ागंज में स्थित प्रसिद्ध चमत्कारी स्थान बागेश्वर धाम मैं 1 जनवरी 2021 को नव वर्ष का आयोजन साहित्य साधना के साथ किया गया ईसवी कैलेंडर के नव वर्ष के उपलक्ष में बागेश्वर धाम सरकार श्री धीरेंद्र कृष्ण जी ने यह आयोजन किया जिसमें सभी भक्तों मंडल के सदस्यों को आयोजित किया गया था बुंदेलखंड की कीर्तन विधा को प्रोत्साहित करने के लिए महाराज श्री ने विषयबद्ध जवाबी कीर्तन का आयोजन किया जिसमें उत्तर प्रदेश के हमीरपुर की लाल चंद्र  दीक्षित की कीर्तन मंडली आई और दूसरी कीर्तन मंडली छतरपुर के मातादीन विश्वकर्मा की थी जिसे राम और परशुराम संवाद की दो विषयों पर तात्कालिक विषय बंद सूची के तहत कीर्तन के लिए विषय दिए गए महाराज श्री ने ट्रांस कराया और टास जीतने के बाद मातादीन विश्वकर्मा ने भक्ति साधना की शुरुआत की और उन्हें परशुराम का संवाद दिया गया था जिस तरह से रामायण में भगवान परशुराम का चरित्र है उसी को तत्काल कीर्तन और भजन के माध्यम से गाया जाना था

इसी तरह उत्तर प्रदेश की कीर्तन मंडली  लालचंद दीक्षित को लक्ष्मण का विषय दिया गया था जिसमें कड़ाके की ठंड के बीच जबरदस्त प्रस्तुतियां दी गई पूरी रात श्रोता बुंदेली कीर्तन विधा का आनंद उठाते रहे महाराज श्री धीरेंद्र कृष्ण जी महाराज ने बताया कि बुंदेलखंड में बहुत ही साधना और राग के साथ जवाबी कीर्तन गाई जाती है धीरे-धीरे यह विधा विलुप्त होने की स्थिति में पहुंच रही है इसलिए इन्हें संरक्षित करने के उद्देश्य यह आयोजन किया गया है 31 मार्च 2021 को पुनः विषय बंद कीर्तन का आयोजन किया जाएगा महाराज श्री ने बताया कि इस आयोजन के पूर्व आश्रम के प्रबंधन मंडल की बैठक हुई और इसमें तय किया गया कि जिले का सबसे बड़ा यज्ञ मई के महीने में आश्रम में आयोजित किया जाएगा जिसमें 108 कुंडी हवन और पुराण के साथ रासलीला और भागवत कथा का एक साथ आयोजन किया जाएगा जिसकी तैयारियां आश्रम से जुड़े और भक्त मंडल ने प्रारंभ कर दी है

महाराज श्री ने सभी से अपील की कि गरीब कन्याओं के विवाह में मदद करें गायों की सेवा करें एवं भारतीय संस्कृति की रक्षा के साथ नशा जैसे व्यवसायों से दूर रहकर नव वर्ष का स्वागत करें उम्मीद है 2021 सभी भक्तों को शुभ होगा सभी तरक्की करेंगे एवं भारतीय संस्कृति और हिंदू धर्म की रक्षा के लिए सभी भक्तगण अपनी शक्ति के अनुसार सहयोग कर धर्मानुसार आचरण करेंगे यही कामना बागेश्वर धाम सरकार से नित्य प्रति करते हैं

ज्ञात हो कि बागेश्वर धाम मैं इन दिनों हजारों का समुदाय एकत्र होता है दैहिक ,दैविक और भौतिक कष्ट से मुक्ति मिलती है इस कारण बागेश्वर आश्रम की प्रसिद्धि दिनों दिन पूरी दुनिया में बढ़ती जा रही है इस अवसर पर महाराज श्री का सानिध्य प्राप्त करने गुन्नौर विधायक शिवदयाल बागरी पन्ना से नरेंद्र शुक्ला ठेकेदार मनु चौबे पवई से प्रदीप मिश्रा छतरपुर से नितिन चौबे अंकित  सहित  बड़ी संख्या में महिला पुरुष  भक्तगण मौजूद रहे

 पन्ना शहर में जगह-जगह महीनों से टूटी पड़ी है पाइप लाइन

हर रोज सड़को , नालियों में बह रहा है पीने का पानी

 अगर पानी नहीं सहेजा तो गर्मियों में होगा भीषण जल संकट से सामना

  1. (शिवकुमार त्रिपाठी)   पन्ना शहर में पीने के पानी का एकमात्र साधन राजाशाही जमाने के तालाब है जिसमें बरसात के पानी का संग्रहण होता है और वर्षभर इन्हीं तालाबों के पानी को फिल्टर कर शहर में पीने की आपूर्ति की जाती है बाहर से पानी लाने की योजना अब तक नहीं बनी इस कारण इन्हीं तालाब के पानी से पूरे वर्ष भर शहर के लोगों को गुजारा करना पड़ता है तभी तो कई बार शहर को भीषण जल संकट का सामना करना पड़ा लेकिन नगरपालिका प्रशासन की लापरवाही के कारण हर रोज शहर में लाखों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है क्योंकि कई जगह पाइप लाइन टूटी पड़ी है
  2. महीनों से पानी बह रहा है पर इस ओर किसी का ध्यान नहीं है शहर के मिर्जा राजा तलैया के पास निर्मित छोटे-छोटे पुलिस आवास के सामने कई महीनों से लगातार पानी बह रहा है इसी तरह नेशनल हाईवे में जगह-जगह पाइपलाइन टूटती है और पानी बहता रहता है अस्पताल के सामने पाइपलाइन टूटी पड़ी है जिससे सड़क और नालियों में पानी बहता है कमोवेश यही हाल शहर के कई इलाकों में है 50 से अधिक ऐसी सपोर्ट है जहां पाइपलाइन टूटी पड़ी है जिससे फिल्टर पीने युक्त तैयार किया गया पानी इन टूटी पाइप लाइन और खुले पड़े नलों के माध्यम से बर्बाद हो रहा है ना तो इसका कोई उपयोग है नहीं इसको कोई देखने तक ने वाला इन तस्वीरों को देखने तो चिंता और भी गंभीर हो जाती है क्योंकि पन्ना में सीमित मात्रा में पानी है और इस तरह से यदि बर्बाद होता रहा तो गर्मियों में इसकी क्या हाल होंगे समाचार माध्यमों से प्रशासन तक यह बात पहुंची भी है पर पानी की इस बर्बादी को रोकने के लिए किसी ने ध्यान नहीं दिया

हाईवे के नीचे दबा दी पाइप लाइन इसलिए रोज टूटती है

पन्ना शहर से होकर गुजरने वाले नेशनल हाईवे का निर्माण कार्य चल रहा है जिसमें मोहन निवास चौराहे से डायमंड चौराहे की बीच में फील्डिंग और आपूर्ति दोनों पाइपलाइन सड़क से होकर गुजरती थी जब अब यह रोड का चौड़ीकरण किया गया है तो दोनों पाइप लाइनों को बीच सड़क में ही दबा दिया गया जिससे हेवी लोड ट्रक जब निकलते हैं तो यह अंदर से पाइप टूट जाते और पानी का रिसाव शुरू हो जाता है इससे पानी की बर्बादी तो होती ही है नवनिर्मित सड़क में भी बड़े-बड़े गड्ढे हो जाते और आवागमन अवरुद्ध हो जाता है जबकि नेशनल हाईवे के बाजू में एक पाइप लाइन डाली जा चुकी है पर उस काम को पूरा कर बगल से पाइप के माध्यम से पानी की आपूर्ति करने के प्रयास अभी तक नहीं किए गए

कलेक्टर पन्ना को देना होगा ध्यान

नगर पालिका के प्रशासक की कुर्सी में पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्र विराजमान है भले ही उन्होंने जिले में व्यवस्थाएं सुधारने का प्रयास किया हो पर सच यह है कि नगरपालिका की ही व्यवस्थाएं नहीं सुधार पा रही हैं टूटी हुई पाइप लाइन से बर्बाद होते लाखों लीटर पीने के पानी पर नजर तो उनकी भी पड़ी होगी अगर नहीं पड़ी तो अब अवश्य ध्यान देकर इस पाइपलाइन को सुधारने के शीघ्र आदेश देने होंगे यदि नहीं दिए तो गर्मियों में सबसे ज्यादा परेशानी का सामना उन्हीं को करना पड़ेगा क्योंकि शहर ही नहीं पूरे जिले की जिम्मेदारी भी कलेक्टर संजय कुमार मिश्रा के ऊपर ही जाएगी

यूआइडीएसएसएमटी योजना के 20 करोड़ खर्च होने के बाद व्यवस्था ढाक के तीन पात

पन्ना शहर में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के लिए बीते 10 साल में जानकारी के अनुसार यूआइडीएसएसएमटी योजना के तहत पाइप लाइन और फिल्टर निर्माण के लिए करीब 20 करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं पर अब तक न तो शहर के सभी कोने में नई पाइपलाइन पहुंची पानी की बर्बादी रोकी शहरवासी अभी कई इलाकों में पीने के पानी के लिए परेशान रहते हैं  उन्हें पीने के पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ता है सरकार का इतना सारा पैसा खर्च हो चुका लेकिन लापरवाही ऐसी की ना तो पानी की बर्बादी रुक रही है और न शुद्ध पेयजल मिल पा रहा क्योंकि इन्हीं फूटी हुई पाइप लाइनों से नाली का दूषित गंदा पानी पुनः  आपूर्ति पाइप लाइन में पहुंच जाता है और यही गंदा पानी लोगों के घर तक पहुंच रहा है

नवनिर्वाचित युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष स्वतंत्र प्रभाकर अवस्थी का जोरदार स्वागत

सौरभ पटेरिया के गले में पड़ी माला

पूर्व जिला अध्यक्ष दीपक तिवारी के नेतृत्व में युवाओं की टीम जुटी

कांग्रेस पार्टी के अभी हुए चुनाव में युवक कांग्रेस के निर्वाचित जिलाध्यक्ष स्वतंत्र अवस्थी का विजय जुलूस बड़े तामझाम के साथ निकाला गया युवक कांग्रेस के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष के साथ विधानसभा अध्यक्ष सौरभ पटेरिया सहित नवनिर्वाचित पदाधिकारी सुधीर दिक्षित नरेंद्र तिवारी सहित कई पदाधिकारी इस जुलूस में शामिल हुए यह

विजय जुलूस पुराने कलेक्ट्रेट याद इतनी महेंद्र भवन से प्रारंभ होकर गांधी चौक कटरा मोहल्ला बड़ा बाजार होता हुआ पूरे नगर से निकला युवाओं के इस जुलूस का आतिशबाजी कर जगह-जगह स्वागत किया गया और नव निर्वाचित पदाधिकारियों को लोगों ने मालाएं पहनाई और मुंह मीठा कराया जिसे अचानक कांग्रेश पार्टी की सक्रियता तेज हो गई है इस विजय रथ में गुन्नौर विधायक शिवदयाल बागरी महिला नेत्री आस्था दीपक तिवारी कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष मनीष मिश्रा महामंत्री सुनील अवस्थी कांग्रेसी नेता मार्तंड देव बुंदेला Ashu Pathak 

आशु पाठक रोहित शर्मा वैभव थापक   सेवादल के राम बहादुर द्विवेदी कदीर खान रियासत खान अनीश खान अक्षय जैन सत्यजीत सिंह बाबा सुधु मनोज सेन हीरालाल विश्वकर्मा रेवती रमण दीक्षित अंका रिछारिया सौरव रैकवार शेख जाफर योगेश रजक  वैभव  देवरिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता शामिल हुए

(more…)

छत्रसाल स्टेडियम इनडोर हॉल में खेला जा रहा है टूर्नामेंट

जिला बैडमिंटन संघ पन्ना के तत्वाधान में आयोजित

स्वर्गीय राम सिंह परमार स्मृति बैडमिंटन टूर्नामेंट का 

 

 

 

नियमानुसार नौकरी दिए जाने की मांग

जिले में दो नीतिया अपना रहा है रेलवे विभाग

संसद के आश्वासन और वादे  का असर नहीं

किसानों और बेरोजगारों ने किया प्रदर्शन

(शिवकुमार त्रिपाठी) पन्ना जिले में ललितपुर सिंगरौली रेलवे लाइन का काम चल रहा है । जिसमे किसानो की भूमि का अधीग्रहण किया गया था । और किसानों को या किसानों के आश्रितों को रेलवे में नोकरी देने का अस्वासन दिया गया था । लेकिन किसानों ने बताया कि रेलवे विभाग अब अपने वादे से मुकर रहा है । और किसानों को नोकरी नही दी जा रही है । जिससे किसानों में आक्रोश का माहौल है । और कई बार जिला प्रशासन व क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को आवेदन के माध्यम से किसानों की इस गंभीर समस्या के विषय मे अवगत भी करा दिया है । लेकिन आज दिनांक तक किसानों की समस्या का कोई निदान नही किया गया है । इसलिए आज फिर रेलवे में भूमि अधिग्रहित से प्रभावित किसानों ने एकजुट होकर पन्ना कलेक्टर को ज्ञापन के माध्यम से रेलवे में किसानों को या उसके आश्रितों को नोकरी दिलवाने की मांग की है । वही मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन करने के साथ साथ रेलवे का काम रुकवाने की चेतावनी दी है ।किसानों ने साफ तौर पर इस बार जिला प्रशासन को चेतावनी दी है कि जबतक रेलवे विभाग से किसानों को नोकरी दिलवाने का मामला नही सुलझाया जाता तबतक पन्ना जिले में रेलवे का कोई काम नही होगा । हालांकि पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्रा ने   बात गंभीरता से सुनते हुए किसानों को रेलवे विभाग के अधिकारियों से बात कर उचित कार्यवाही व किसानों के हित में काम करने का अस्वासन दिया है ।वही ज्ञापन में रेलवे में भूमि अधिग्रहित किसानों के साथ साथ किसान नेता भी शामिल रहे ।

 

 क्या है मामला

 

दरअसल पन्ना जिले में ललितपुर सिंगरौली रेल लाइन  के  चतुर्थ फेज में पन्ना में भूमि अधिग्रहण का काम किया गया है जिसमें देवेंद्रनगर तक जो भूमि का अधिग्रहण हुआ उन्हें नौकरी दिए जाने की लिस्ट जारी हो गई और सत्यापन का कार्य किया जा रहा है पर पन्ना में 2017 में भूमि का अधिग्रहण किया गया और मुआवजा राशि खाते में लेट भेजी गई इसी दौरान 11 नवंबर 2019 को एक पत्र लिख रेलवे विभाग में नौकरी न देने की बात कह दी किसानों का कहना है कि जब हमारा 2017 में भूमि का अधिग्रहण हो गया था तो 2019 का आदेश कैसे लागू हो सकता है पर रेलवे विभाग मनमानी कर रहा है पहले तो जबलपुर और भोपाल में फार्म ही नहीं लिए जा रहे थे जिन किसानों ने फार्म जमा किए हैं उन्हें उनके आवेदन पर विचार न करने का पत्र जारी कर दिया गया जिससे किसान आक्रोश में है

सांसद विष्णु दत्त शर्मा से कई बार किसान मिले और बेरोजगारों ने अपना दर्द सुनाया सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने रेलवे को पत्र लिखा पर उनकी बातों और पत्रों को अनदेखा कर रेलवे नौकरी देने की से मुकर रहा है जिससे लोगों में आक्रोश है अब नाराज लोग रेलवे का काम रोकने की धमकियां दे रहे हैं जिले में जिस तरह से रेलवे विभाग ने 2 तरीके की नीति अपनाई है वह गलत है अतः जनप्रतिनिधियों को आगे आकर किसानों का दर्द सुनना चाहिए और बेरोजगारों को भूमि अधिग्रहण के बदले रोजगार दिलाने की नीति का पालन कराना चाहिए


टेलीविजन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिवराज सिंह चौहान ने किया संबोधित 

मंत्री बृजेंद्र सिंह ने कहा कांग्रेस कर रही है है किसानों को गुमराह,,  किसानों के हित में है बिल

(शिवकुमार त्रिपाठी) पन्ना की पॉलिटेक्निक ग्राउंड में आज किसान सम्मेलन का आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में जिले के किसान शामिल हुए यूं तो सभी ब्लाकों में किसान सम्मेलन आयोजित किए गए थे पन्ना इसमें खास था क्योंकि मध्य प्रदेश शासन के खनिज एवं श्रम मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह मौजूद थे उन्होंने किसानों को कृषि बिलों की फायदे की बारीकी से जानकारी दी

इसी सभा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टेलीविजन के माध्यम से संबोधित किया और कहा कि केंद्र सरकार का प्रयास है कि किसानों की आय दुगनी हो अब तक जो हमने एमएसपी पर खरीदी की है कभी कांग्रेस सरकार नहीं कर पाई हमने सबसे ज्यादा फसल का रेट दिया है हम लगातार किसानों को सशक्त बनाने की कदम उठा रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जो लोग अपने घोषणापत्र में किसान हित की बात करते थे वही आज किसानों को गुमराह करने में लगे हैं मैं कभी भी अन्नदाता किसानों को नुकसान पहुंचाने वाली बात नहीं सोच सकता प्रधानमंत्री ने कहा जिस तरह गंगा का जल पवित्र है नर्मदा का पानी शुद्ध है उसी तरह मेरी और मेरी सरकार की आत्मा किसानों के प्रति पवित्र है मैं कभी भी किसान के विरोध में कोई बात नहीं सोच भी नही  सकत

यही बातें मंच से मध्य प्रदेश शासन के मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने भी कही उन्होंने कहा कि किसानों की आय में लगातार वृद्धि हो रही है भाजपा सरकार ने सोच-समझकर किसानों को फायदा देने वाला बिल पहुंचाया है इस बिल के माध्यम से किसानों का विकास होगा फसलों को उचित मूल्य मिलेगा किसान जहां चाहेंगे जब चाहेंगे वहां का फसल भी सकेंगे बृजेंद्र सिंह ने आगे कहा की किसानों की जो भी भ्रांतियां हैं उन्हें हम दूर कर रहे हैं लेकिन सीधे सच्चे किसानों को कांग्रेस पार्टी के नेता गुमराह करने में लगे हुए हैं इतना अवश्य है इस बिल के माध्यम से जो किसानों की फसलों में बिचौलिए पल रहे थे वह भेजा मुनाफा नहीं कमा पाएंगे इसलिए जो घोटाले की सरकार हुआ करती थी उन्हें बिचौलिए की भूमिका नहीं मिल पा रही है इसलिए उनके पेट में चूहे लौट रहे हैं

बृजेंद्र सिंह ने किसानों से आह्वान किया कि जो कृषि बिल है उनका समर्थन करें और इसी बिल के माध्यम से ही खेती लाभ का धंधा बन पाएगा हमारा प्रयास है कि जिस तरह से सरकारी नौकरी पेशा व्यक्ति का लड़का सरकारी नौकरी चाहता है और किसान का बेटा किसान नहीं बनना चाहता लेकिन हम उसे इतना कारगर बना देंगे कि किसान का बेटा भी किसान बनने की सोचने लगेगा मंच पर जिला पंचायत अध्यक्ष रवि राज यादव पूर्व जिला अध्यक्ष जयप्रकाश चतुर्वेदी भाजपा नेता ब्रजेन्द्र गर्ग,कमल लालवानी,  कलेक्टर संजय मिश्र सहित प्रमुख लोग मौजूद रहे वहीं प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री हो बातें सुनने के लिए जिले की सभी प्रमुख अधिकारी किसान और प्रबुद्ध जन मौजूद थे

स्वतंत्र अवस्थी को मिले 499 वोट,,,(मो-8770087723)

दीपक तिवारी बने किंगमेकर

दूसरे में रहे  अक्षय तिवारी

ब्लॉक अध्यक्ष के लिए 200 से अधिक वोटों से जीते सौरव पटेरिया

(शिवकुमार त्रिपाठी)  कांग्रेस पार्टी के लंबे समय से चल रही चुनाव प्रक्रिया अंततः आज पूर्ण हो गई युवक कांग्रेस के पदाधिकारियों के लिए हुए चुनाव में एक माह की गहमागहमी के बीच आज परिणाम घोषित किए गए हैं जो जानकारी प्राप्त हुई है उसके अनुसार पन्ना जिले के लिए जिलाध्यक्ष के जो परिणाम सामने आए हैं उसमें स्वतंत्र अवस्थी निवासी बड़ा बाजार पन्ना को युवक कांग्रेस का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया है स्वतंत्र अवस्थी को 499 वोट मिले वही दूसरे स्थान पर  अक्षय तिवारी रहे जिसको 423 वोट मिले हैं और और 327 वोट पाकर मृगेंद्र सिंह गहरवार तीसरे स्थान पर रहे इसी तरह पन्ना ब्लॉक अध्यक्ष के लिए दूसरों की वोटों से अधिक अंतर से सौरव पटेरिया अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए हैं

इसी चुनाव में अंकित शर्मा को युवक कांग्रेस का महासचिव चुना गया है

 

 

ऑनलाइन इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग हुई

 

कांग्रेस पार्टी ने अपने जमीनी स्तर पर संगठन खड़ा करने के लिए युवाओं के बीच चुनाव संपन्न कराए हैं अभी तक जो प्रभारी या कार्यकारी अध्यक्ष हुआ करते थे उनके स्थान पर निर्वाचित अध्यक्ष चुने जाने के लिए ऑनलाइन इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग का उपयोग किया गया जिसमें एक सॉफ्टवेयर में ऑनलाइन वोट डाले जाने थे और जो सदस्य थे उनके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आ रहा था इसलिए आधुनिकता  के साथ युवाओं ने बड़े उत्साह से भाग लिया और इस चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने पहली बार संगठन के पदाधिकारियों का वोट करा कर निष्पक्ष रूप से अध्यक्ष चुनने का फैसला किया है जो रिजल्ट सामने आए हैं उससे अब तय है कि कांग्रेश भी जमीनी स्तर पर अपना संगठन खड़ा करने के लिए आगे आ रही है