ताज़ा खबर
टीकमगढ़ में हो रहा रेत का अवैध उत्खनन, धसान नदी में मशीनों से अवैध उत्खनन का आरोप,, सांसद खेल महोत्सव संपन्न, ट्रॉफी और पुरस्कार पाकर प्रसन्न हुए खिलाड़ी,,, सांसद बीडी शर्मा ने हर पंचायत में खेल मैदान बनाने का प्रयास शुरू किया सांसद खेल महोत्सव के समापन की जोरदार तैयारी,, ग्रामीण प्रतिभाओं को मिला सम्मान,,, सांसद बीडी शर्मा हर खिलाड़ी को कर रहे हैं प्रोत्साहित IAS संतोष वर्मा पर कार्यवाही न होना बेहद शर्मनाक, आरक्षण खत्म कराने स्वर्ण एकजुट हो रहे - अनिल मिश्रा

पन्ना का नजरबाग खेल ग्राउंड बना झाड़ियों का मैदान, दौड़ते हैं घोड़े और गधे, खिलाड़ी परेशान

 

खेल का ग्राउंड बना झाड़ियों का मैदान

आवारा गधा घोड़ों और जानवरों का अड्डा बना नजरबाग स्टेडियम

(more…)

वनराज का सिर काटने वाले आरोपियों का हुआ खुलासा

 

 

 सिर कटे बाघ का शव और कार्यवाही में लगे तत्कालीन फील्ड डायरेक्टर k.s. भदौरिया


पन्ना टाइगर रिजर्व में टाइगर का सिर काटे जाने के मामले में स्पेशल टास्क फोर्स के दल ने तीन लोगों को पकड़ा था, जिनसे पूछताछ किये जाने पर उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। देश और प्रदेश के वन्यजीव प्रेमियों को हैरानी में डालने वाले इस सनसनीखेज मामले में लिप्त आरोपियों का उप वन संरक्षक (वन्य प्राणी) प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय भोपाल द्वारा बकायदा प्रेस नोट जारी कर गुरुवार 1 अक्टूबर को खुलासा भी कर दिया गया है। आरोपी ग्राम पलकोहा, थाना बमीठा जिला छतरपुर के निवासी बताये गये हैं। इन आरोपियों में एक कथित झोलाछाप डॉक्टर भी शामिल है।

 उल्लेखनीय है कि विगत 10 अगस्त 2020 को एक वयस्क नर बाघ का सिर कटा शव केन नदी में तैरता हुआ मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात का खुलासा होने पर कि बाघ का न सिर्फ सिर काटा गया है अपितु धारदार हथियार से उसके संवेदनशील अंगों को भी निकाला गया है, तो पन्ना से लेकर भोपाल तक हड़कंप मच गया। आनन-फानन 3 सितंबर को जांच दल गठित कर इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये। निर्देश मिलते ही एसटीएफ की टीम सक्रिय हो गई और एक माह के भीतर ही बाघ का सिर काटने वाले आरोपियों को दबोच लिया। स्पेशल टास्क फोर्स के इस दल की कामयाबी व उत्कृष्ट कार्य की प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य प्राणी) आलोक कुमार ने सराहना करते हुए इस पूरी टीम को सम्मानित किए जाने की घोषणा की है।

भोपाल से आज जारी हुए प्रेस नोट में बताया गया है कि स्पेशल टास्क फोर्स वन्य प्राणी के द्वारा पीटीआर द्वारा दर्ज अपराधिक प्रकरण क्रमांक 561/22 दिनांक 9-8-20 की जांच हेतु योजनाबद्ध तरीके से कार्यवाही करते हुए मुखबिर तंत्र विकसित कर 30 सितंबर 20 को ग्राम पलकोहा थाना बमीठा जिला छतरपुर से तीन व्यक्तियों को अपनी अभिरक्षा में लिया गया। पकड़े गये आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि बाघ के अंगों को काटने के बाद पकड़े जाने के डर से केन नदी में फेंक दिया था। उक्त आरोपियों के द्वारा बाघ के अंगों को काटकर जहां गड़ा दिया गया था, उक्त स्थल से भी एसटीएफ के द्वारा कुछ अवशेष जप्त किया गया है, जिन्हें फॉरेंसिक जांच हेतु भेजा जायेगा। प्रकरण में पकड़े गये आरोपियों ने अपना नाम घनश्याम पिता रामस्वरूप कुशवाहा उर्फ डॉक्टर, अच्छे लाल पिता भूरा एवं नत्थू निवासी ग्राम पलकोहा, थाना बमीठा, जिला छतरपुर बताया है। इन तीनों आरोपियों को अग्रिम कार्यवाही हेतु पन्ना टाइगर रिजर्व के अधिकारियों को सौंपा गया है। मामले में अग्रिम कार्यवाही अब पन्ना टाइगर रिजर्व द्वारा की जायेगी।

 विवादों में रहा टाइगर रिजर्व

लॉकडाउन के दौरान टाइगर रिजर्व में पर्यटन पूरी तरह से बंद था ऐसे में शिकारियों ने रिजर्व को अपना अड्डा बना लिया और लगातार बाघ को निशाना बना रहे थे ऐसी में सक्रिय शिकारियों ने कई बाघों को क्षति पहुंचाई है जिसकी किरकिरी पूरे देश में हो रही थी ऐसे में इस मामले का खुलासा करना टाइगर रिजर्व प्रबंधन को बड़ी चुनौती थी इसी का परिणाम है कि रिटायरमेंट के कुछ माह पूर्व ही तत्कालीन फील्ड डायरेक्टर केस भदौरिया को इसकी कीमत अपनी कुर्सी गांवा कर चुकानी पड़ी और सरकार ने इसी विवाद के चलते उन्हें यहां से हटाकर स्थानांतरण भोपाल कर दिया है अब इस खुलासे के बाद वन्यजीव प्रेमियों ने राहत की सांस ली है और पकड़े जाने के बाद जो इलाके में पोचिंग  चल रही है उस पर भी अंकुश लगने की उम्मीद है

  1. पर्यटकों के भ्रमण को खुला पन्ना टाईगर रिजर्व

पर्यटकों के भ्रमण हेतु आज खोले गये मंडला प्रवेश द्वार का नजारा।

 

  1. (शिवकुमार त्रिपाठी),  कोरोना  के कारण लंबे समय से बंद पन्ना टाइगर रिजर्व टूरिस्टो के लिए  सोशल डिस्टेंसिंग के साथ खोल दिया गया  बाघों के  दीदार  के लिए  मशहूर बुंदेलखंड  का खूबसूरत  टाइगर रिजर्व  में  पहले दिन ही देशी और विदेशी सैलानी पहुंची  कोरौना गाइडलाइन लिए के साथ  टाईगर रिजर्व के दोनों प्रवेश द्वारों मड़ला एवं हिनौता में फिर से चहल पहल शुरू हो गई है। पहले दिन आज टाईगर रिजर्व के मड़ला प्रवेश द्वार पर पार्क भ्रमण हेतु  आने वाले पर्यटकों का प्रातः 6 बजे  पन्ना टाइगर रिजर्व के पंजीकृत गाइड, क्षेत्र संचालक एवं अन्य स्टाफ तथा टूर आपरेटरों के द्वारा स्वागत किया गया। आज प्रातः मड़ला गेट से 10 पर्यटक वाहनों ने प्रवेश किया है।

उल्लेखनीय है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुये पार्क प्रबंधन द्वारा सभी जरुरी तैयारियां कर ली गई थीं। पार्क भ्रमण हेतु जाने वाले पर्यटकों को कोरोना गाइड लाइन का पालन करने को कहा गया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक नवागत क्षेत्र संचालक पन्ना टाईगर रिजर्व उत्तम कुमार शर्मा ने आज सुबह फीता काटकर विधिवत पर्यटक वाहनों को मंडला गेट से प्रवेश करने की इजाजत दी। बेहद खुशनुमा माहौल में आज सुबह मड़ला गेट से 10 पर्यटक वाहनों ने प्रवेश किया, जिनमें सभी भारतीय पर्यटक सवार थे। गौरतलब है कि पन्ना टाईगर रिजर्व का जंगल मौजूदा समय बाघों से गुलजार है। यहाँ के वन क्षेत्र में 27 वयस्क तथा 27 अर्धवयस्क बाघों सहित 9 शावक विचरण कर रहे हैं। जिससे पन्ना पार्क के प्रति देशी व विदेशी पर्यटकों का आकर्षण बढ़ा है। इस मौसम में टाईगर रिजर्व की हरी-भरी वादियां और गहरे सेहा भी पर्यटकों को लुभा रहे हैं। बाघों का कुनवा बढने से बाघ दर्शन की संभावनायें भी पहले के मुकाबले बढ़ी हैं, जिससे पर्यटक पन्ना टाईगर रिजर्व के भ्रमण को प्राथमिकता देने लगे हैं। कोर क्षेत्र के अलावा पन्ना टाईगर रिजर्व के बफर क्षेत्र अकोला एवं झिन्ना को पर्यटन हेतु विकसित किया गया है।

 पन्ना जिले के इतिहास में सबसे बड़ी पंजीयन शुल्क मिली

पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्र ने जेके सीमेंट से किया खनिज अनुबंध

(शिवकुमार त्रिपाठी) खनिज संसाधन विभाग मध्यप्रदेश द्वारा जे के सेंटर प्राइवेट लिमिटेड के पक्ष में आज जिले के अमानगंज तहसील के ग्राम ककरा,  देवरा , कमथाना ,जुड़ी , स्पतिया देवरा पुरोहित की कुल 1594 हेक्टेयर भूमि का लाइमस्टोन के खनन हेतु 50 वर्ष की अवधि के लिए लीज डीड का निष्पादन किया गया

लीज डीड की रजिस्ट्रीकरण मैं आज राज्य शासन को की ओर से संजय कुमार मिश्र कलेक्टर पन्ना मध्य प्रदेश तथा जे के सेंटर लिमिटेड के प्रतिनिधि के द्वारा उप पंजीयक कार्यालय पन्ना में  ई पंजीयन के माध्यम से कराया गया जिसमें रजिस्ट्रीकरण का कुल 21 करोड़ 40 लाख 57 हजार ₹39 तथा पंजीयन शुल्क के रूप में ₹146420706 कुल 36 करोड़ 6 लाख 77 हजार 447 रुपए का राजस्व स्टांप शुल्क के रूप में प्राप्त हुआ उक्त स्टांप ड्यूटी का भुगतान रजिस्ट्रार पन्ना रामेश्वर प्रसाद अहिरवार द्वारा ऑनलाइन मोड से कराया गया

खास बात यह रही कि इस पंजीयन की सर्विस प्रोवाइड  द्वारा जो 1.5% कमीशन प्राप्त होती है वह सर्विस प्रोवाइडर लोकेश शर्मा उर्फ लकी ने शासन के पक्ष में छोड़ दी यानी 3216855 रुपए  सर्विस प्रोवाइडर को प्राप्त होना था वह सीधे मध्यप्रदेश शासन की खजाने में जमा करा दी गई यानी आज 1 दिन में पन्ना रजिस्ट्रार कार्यालय को अब तक की सबसे बड़ी स्टांप ड्यूटी प्राप्त हुई है

अब अमानगंज क्षेत्र में सीमेंट फैक्ट्री खुलना निश्चित हो गया है सीमेंट फैक्ट्री खुलने से क्षेत्र का विकास होगा और स्थानीय लोगों को रोजगार भी प्राप्त होगा वही सरकार को 36 करोड़ से अधिक का राजस्व भी आज प्राप्त हो गया

 अनलॉक के बाद  तेजी से बढ़ रहे मरीज

मौतों का आंकड़ा भी बढ़ा,,हालत गंभीर

कोरोना से बचने मास्क लगाएं सोशल डिस्टेंसिंग अपनाए

 कई की हालत गंभीर

मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है

576 लोग पॉजिटिव मिले तीन की हुई मौत

(शिवकुमार त्रिपाठी) पन्ना जिले में अनलॉक होने के साथ ही कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है अब हर रोज 2 दर्जन से अधिक मरीज आ रहे हैं आज जो स्वास्थ्य विभाग से जानकारी प्राप्त हुई है उसमें पन्ना शहर के 11 मरीजों के साथ जिले में 24 कोरोना  मरीज पाए गए हैं जिसमें कई की हालत गंभीर है जिन्हें जिला चिकित्सालय मैं उपचार के लिए भर्ती कराया गया है लगातार बढ़ रहे करोना कि मरीजों के साथ ही लोगों ने भी लापरवाही या बहुत तेजी से शुरू कर दी है शहर को देखें तो न तो लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं ना ही मास्क लगा रहे हैं प्रशासनिक अधिकारियों ने भी अब शक्ति करना कम कर दिया है इस कारण मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं जिले में अब तक 576 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं जिसमें 398 लोग स्वस्थ भी हुए हैं जिले में पौष्टिक पाए गए 3 लोगों की मृत्यु हुई है

(more…)

 टाइगरो की मौत के बीच शुभ संकेत

सुरक्षा व्यवस्था में देना होगा ध्यान

टाइगर रिजर्व में दो शावकों के साथ नजर आई बाघिन,

पी-141 ने दूसरी बार दिया शावकों को जन्म

टाइगर रिजर्व में शावकों के साथ चहलकदमी करती हुई बाघिन पी-141

 (शिवकुमार त्रिपाठी )बाघों की संदेहास्पद परिस्थतियों में लगातार मौत व शिकार की बेहद हैरान करने वाली घटनाओं और स्टेट टाइगर स्ट्राइक फ़ोर्स भोपाल की जांच के चलते सुर्ख़ियों में बने मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व से कुछ अच्छी ख़बरें भी आ रहीं हैं। हथिनी रूपकली के द्वारा तीन दिन पूर्व मादा शिशु को जन्म देने के बाद पार्क की बाघिन पी-141 को दो नन्हें शावकों के साथ चहलकदमी करते हुए देखा गया है। इस युवा बाघिन ने दूसरी बार शावकों को जन्म दिया है। बाघिन के साथ विचरण करते कैमरे में कैद हुए नवजात शावक करीब ढाई माह के हो चुके हैं। पन्ना टाइगर रिजर्व की हिनौता रेन्ज अंतर्गत उत्तर हिनौता क्षेत्र में गश्ती दल के द्वारा पहली बार इन्हें देखा गया है।

पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों, दूसरे वन्यजीवों की सुरक्षा एवं निगरानी की बेहद लचर स्थिति को उजागर करने वाली घटनाओं के मद्देनजर बाघ के कुनबे में वृद्धि की ख़ुशी पर इनकी सुरक्षा से जुड़ी चिंता और भय भारी पड़ रहा है। इसकी ठोस वजह भी है। पन्ना टाइगर रिजर्व में पिछले 9 माह में 4 बाघों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने के कई दिन बाद इनके सड़े-गले कंकाल में तब्दील हो चुके शव बरामद होना, पिछले माह आपसी संघर्ष में घायल होने के बाद केन नदी में गिरे बाघ पी-123 का सिर विहीन शव मिलना एवं उसके अन्य अंगों के गायब होने और पिछले करीब 3 साल में जिले के उत्तर वन मण्डल, दक्षिण वन मण्डल, पन्ना टाइगर रिजर्व अंतर्गत करीब दो दर्जन तेंदुओं की संदेहास्पद मौत व शिकार की घटनाओं के सामने आने तथा इनसे जुड़े एसटीएसएफ के हालिया खुलासों को देखते हुए बाघ और दूसरे वन्यजीवों की सुरक्षा की चिंता होना स्वाभाविक है।

60 से अधिक हुये बाघ

पन्ना टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक के.एस. भदौरिया

पन्ना टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक के.एस. भदौरिया ने बताया कि बाघिन पी-141 ने दो शावकों को जन्म दिया है। बिना रेडियो कॉलर वाली इस बाघिन को शावकों के साथ हिनौता रेन्ज के उत्तर हिनौता क्षेत्र में पहली बार नवजात शावकों के साथ विचरण करते हुए देखा गया है। शावकों की आयु करीब ढाई माह है। बाघिन और उसके शावक स्वस्थ बताए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पन्ना टाइगर रिजर्व में वर्तमान में 47 व्यस्क बाघ-बाघिन हैं। शावकों के साथ पन्ना में बाघों की तादाद 60 से अधिक हो चुकी है। पन्ना टाइगर रिजर्व में बाघों की यह रिकार्ड संख्या है।

  7 माह की गर्भवती महिला की मौत -पन्ना जिला अस्पताल  से सागर रिफर किया गया थ (more…)

शहर में 14 नए मरीज

हर रोज बढ़ रहा आंकड़ा

जिले में कुल 28 नए पॉजिटिव जिले मे संख्या 529 हुई

एक की मौत सागर में हुई

(शिवकुमार त्रिपाठीपन्ना में जैसे-जैसे कोरोना के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं वैसे वैसे ही लोग लापरवाह होते जा रहे हैं इसी का ही परिणाम है कि अब प्रतिदिन मरीजों की संख्या 2 दर्जन से अधिक हो रही है ऐसे में अस्पताल फुल होते जा रहे हैं  लगातार कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है अब तो स्थिति यह हो गई कि जिले में प्रतिदिन 2 दर्जन से अधिक मामले सामने आ रहे हैं ऐसे में अस्पताल फूल हो गए लेकिन कुरौना का संक्रमण कम नहीं हो रहा है आज सरकार की जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में 28 नए कोरोना मरीज मिले हैं जिसमें 14 पन्ना शहर के हैं जिसमें इंद्रपुरी कॉलोनी पुलिस लाइन और बड़ा बाजार के मरीज प्रमुख रूप से हैं पन्ना शहर अब हॉटस्पॉट बनने की ओर बढ़ रहा है लेकिन लोग भी अब भी मानने को तैयार नहीं है आज पन्ना शहर निवासी एक कोरोना पॉजिटिव 70 वर्षीय सेवानिवृत्त लिपिक की मौत सागर में हो गई

 

BJP प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद पर झूठे आरोप लगाने वालों पर करेंगे कानूनी कार्यवाही : राम बिहारी चौरसिया

(शिवकुमार त्रिपाठी)भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी आशीष तिवारी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में  बीते  कुछ दिनों से  जिले में जारी  मोरिया पहाड़ जमीन विवाद पर भाजपा के  जिलाध्यक्ष  मैं अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है कहा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के सांसद  विष्णु दत्त शर्मा जी के खिलाफ में कुछ लोगो द्वारा षडयंत्र पूर्वक बदनाम करने की नियत से दो पक्षों के जमीनी विवाद को उनके नाम से जोड़कर बदनाम किया जा रहा है। वह ठीक नहीं है  जब सांसद  जी यहां से चुनाव ही नहीं लड़े थे तब की पूर्व  का दो पक्षों के बीच जवानी विवाद है जो न्यायालय  और विभिन्न स्तरों में  विचाराधीन है  ऐसी स्थिति में  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा इस पर किसी तरह का कोई हस्तक्षेप नहीं किया गया  इसके बावजूद कुछ लोग  उन्हें इस विवाद में जबरदस्ती घ जीतने की कोशिश कर रहे हैं जो  ठीक नहीं है है

विष्णु दत्त शर्मा के खिलाफ में बयानबाजी की गई तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जाएगी और षड्यंत्र रचने वालों के विरुद्ध अपराधिक प्रकरण दर्ज कराया जाएगा।

  1. फसल बीमा भुगतान कार्यक्रम शुभारंभ

पहाड़ी खेरा क्षेत्र का किया दौरा

मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा 4 माह में शुरू हो जाएगा कृषि महाविद्यालय

(शिवकुमार त्रिपाठी) पन्ना अब तक विकास की कमी और अपेक्षाओं का आरोप लगता रहा है लेकिन अब मध्य प्रदेश की सरकार शीघ्र ही पन्ना में नया कृषि महाविद्यालय का शुभारंभ करने जा रही है जो 4 महीना में शुरू हो जा जाएगा इस आशय के विचार मध्य प्रदेश शासन के मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने फसल बीमा का भुगतान करते हुए एक कार्यक्रम में कहीं

बृजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश की संवेदनशील सरकार किसानों की हर समस्याएं और सुख दुख में साथ है पन्ना में मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत कृषि महाविद्यालय स्वीकृत हुआ था पर कांग्रेसी सरकार यहां का बजट छिंदवाड़ा ले गई जिससे पन्ना में कृषि महाविद्यालय शुरू नहीं हो सका लेकिन अब 4 माह में पन्ना में कृषि महाविद्यालय शुरू हो जाएगा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और खजुराहो के सांसद विष्णु दत्त शर्मा और मेरे प्रयास से यह महाविद्यालय मूर्त रूप लेने जा रहा है उम्मीद है यहां के छात्रों को कृषि शिक्षा का लाभ अगले सत्र से मिलने लग जाएगा बृजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पन्ना में अधिकांश पत्थर और हीरा खदान ए बंद हो गई हैं बफर जोन और जय विविधता के चलते खदानों का कार्य शुरू कराने का प्रयास कर रहा हूं फिर भी रोजगार की भारी कमी है इस कारण कृषि को पूरक व्यवसाय बनाने के उद्देश्य से पन्ना में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार मेरी पहली प्राथमिकता है अजय गढ़ क्षेत्र में बड़ी सिंचाई परियोजनाएं निर्माणाधीन है लेकिन पहाड़ी खेरा क्षेत्र में नई परियोजना नहीं है इस कारण से मेरी प्राथमिकता होगी कि पहाड़ी खेरा ब्रज क्षेत्र में बड़ी सिंचाई परियोजना आए और उससे यहां की कृषि सिंचित हो और यहां के किसानों को लाभ मिले बृजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मैं हर प्रयास कर रहा हूं जिसे पन्ना का विकास हो और यहां के लोगों को रोजगार मिले और सरकार की हर योजना का लाभ पन्ना जिले की प्रत्येक व्यक्ति को दिलाना मेरी पहली प्राथमिकता है इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किए जा रहे हैं उद्घाटन का टेलीविजन के माध्यम से सभी ने सीधा प्रसारण भी देखा

उनके साथ लक्ष्मीपुर कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में  पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्र ,भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राम बिहारी चौरसिया पूर्व जिलाध्यक्ष सतानंद गौतम ,जय प्रकाश चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष रवि राज यादव भाजपा नेता बृजेंद्र सुशील त्रिपाठी, बाबू लाल यादव ,मोहन लाल कुशवाहा कमल लालवानी सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता और प्रशासनिक अधिकारी और हितग्राही मौजूद रहे