IAS संतोष वर्मा पर कार्यवाही न होना बेहद शर्मनाक, आरक्षण खत्म कराने स्वर्ण एकजुट हो रहे – अनिल मिश्रा
संतोष वर्मा पर कार्यवाही ना होना शर्मनाक
आरक्षण खत्म हो और हिंदू राष्ट्र बने- अनिल मिश्रा
सवर्णों के हक के लिए ‘करो या मरो’ की स्थिति, एकजुटता ही एकमात्र विकल्प: एडवोकेट अनिल मिश्रा
(शिवकुमार त्रिपाठी) सवर्णों के हितों की रक्षा और अधिकारों के लिए प्रदेशव्यापी आंदोलन का बिगुल फूंकने वाले प्रसिद्ध अधिवक्ता अनिल मिश्रा अपने अल्प प्रवास पर पन्ना पहुंचे। पन्ना आगमन पर अधिवक्ताओं, सवर्ण समाज के कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों द्वारा उनका जोरदार और गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
आरक्षण और एससी-एसटी एक्ट पर साधा निशाना
मीडिया से चर्चा करते हुए श्री मिश्रा ने वर्तमान सामाजिक और राजनैतिक व्यवस्था पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि आज सवर्ण समाज अन्याय, अत्याचार, शोषण और दमन का शिकार हो रहा है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में मांग की कि देश में आरक्षण व्यवस्था और एससी-एसटी एक्ट को पूर्णतः समाप्त किया जाना चाहिए। उन्होंने एक महत्वपूर्ण मांग रखते हुए कहा कि संविधान निर्माता के रूप में बी.एन. राव की स्थापना होनी चाहिए।
हिंदू राष्ट्र और राजनीतिक दलों पर प्रहार
भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ये संगठन हिंदू राष्ट्र के नाम पर वोट तो लेते हैं, लेकिन सत्ता में आने के बाद अपने पथ से भ्रष्ट हो जाते हैं। श्री मिश्रा ने कहा, “हमारा प्रयास है कि भारत को वास्तविक रूप में हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए और गाय को राष्ट्र में उच्च स्थान का दर्जा मिले।”
सामाजिक न्याय और सुरक्षा का मुद्दा
आईएएस संतोष वर्मा के प्रकरण का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि दोषी को सख्त दंड मिलना अनिवार्य है, अन्यथा समाज में अपराध करने वालों के हौसले बुलंद होंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि “बेटियां चाहे ब्राह्मण समाज की हों या किसी अन्य समाज की, वे सभी हमारे लिए समान हैं और उनकी गरिमा की रक्षा हमारा कर्तव्य है।”
बुंदेलखंड से एकता की अपील
इस अवसर पर उनके साथ आए प्रभाकर नारायण राव पेशवा ने कहा कि पेशवा परिवार पिछले 300 वर्षों से बुंदेलखंड के अभिभावक के रूप में यहां स्थापित है। उन्होंने पन्नावासियों से आह्वान किया कि सवर्णों के लिए शुरू हुए इस आंदोलन में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यह हमारे लिए “करो या मरो” की स्थिति है; यदि आज हम एकजुट नहीं हुए, तो आने वाली पीढ़ियों पर अत्याचार बढ़ते रहेंगे।
एडवोकेट अनिल मिश्रा ने अंत में संकल्प दोहराया कि वे इस आंदोलन को पूरे प्रदेश में फैलाएंगे और सवर्ण समाज की एकता जल्द ही अपनी ताकत दिखाएगी।
इनकी रही उपस्थिति
अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पंडित राम गोपाल तिवारी, अजय कुमार पटेरिया, श्रवण कुमार शर्मा, रितिक दीक्षित, अनुपम त्रिपाठी, नवीन शर्मा, पंकज शर्मा, दीपेन्द्र बागरी, श्रीमती अंशू शर्मा, सौरभ पटेरिया, रेवती रमन दीक्षित, रुहवान मोहम्मद, मंगलम चौबे, रामकरण दुवेदी, धीरज तिवारी, लोकेश शर्मा, संदीप विश्वकर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
- वृंदावन की नजदीक पहुंची पदयात्रा
भक्ति और जोश का अनुपम संगम

पन्ना से विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह, सदानंद गौतम, वशिष्ठ कुमार मनु चौबे, शैलेश नगायच संजू सिंह शामिल
(शिवकुमार त्रिपाठी यात्रा से ग्राउंड रिपोर्ट) श्री बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर बाबा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों अपनी सनातन हिंदू एकता पदयात्रा के माध्यम से पूरे उत्तर भारत में सनातन धर्म का संदेश फैला रहे हैं. यह पदयात्रा हिंदू राष्ट्र की स्थापना, जातिवाद के उन्मूलन और समाज में एकता के उद्देश्य से निकाली गई है. आइए जानते हैं

‘सनातन हिंदू एकता पदयात्रा’
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा सनातन धर्म के प्रचार और भारत को ‘हिंदू राष्ट्र’ बनाने के संकल्प के साथ शुरू की गई ‘सनातन हिंदू एकता पदयात्रा’ पूरे ज़ोर-शोर से आगे बढ़ रही है. इस पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य हिंदू राष्ट्र की स्थापना, जातिवाद का उन्मूलन और समाज में एकता लाना है. दिल्ली के प्रसिद्ध छतरपुर मंदिर से 7 नवंबर को शुरू हुई यह विशाल यात्रा अब अपने 7वे दिन के पड़ाव पर है. यह तीन राज्यों दिल्ली हरियाणा उत्तर प्रदेश में 70 किलोमीटर का सफर वृंदावन बांके बिहारी पहुंचेगी भैया बागेश्वर बागेश्वर धाम पहुंच रही है
पदयात्रा की समयरेखा

यह ऐतिहासिक सनातन एकता पदयात्रा 7 नवंबर को दिल्ली के छतरपुर मंदिर से शुरू हुई थी और इसका समापन 16 नवंबर को होना है. यात्रा अपने आखिरी दिन में छटीकरा चार धाम से होते हुए वृंदावन स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर पहुंचेगी, जहां धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भगवान का आशीर्वाद लेंगे.
भक्ति संगीत और साधना का अनुपम संगम

हिंदू सनातन एकता यात्रा छठवें दिन हल मंडी पर विश्राम करने पहुंची यहां एक विशाल कार्यक्रम रखा गया जिसमें भक्ति संगीत और साधना का अद्भुत संगम देखने को मिला मंच में राष्ट्रकवि कुमार विश्वास मध्य प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह सहित कई विशिष्ट अतिथि मंच पर पहुंचे राजपीठ के प्रतिनिधियों का स्वागत के साथ कवियों ने अपने सनातन भक्ति गीत सुनाए जिस पर भक्त मंत्र मुग्ध होकर नाचने लगे

उच्चारण के साथ उच्च आचरण करें – धीरेंद्र शास्त्री

इस दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि युवा रील बना रहे हैं अच्छा है बनाये लेकिन रियलिटी को न खोये क्योंकि यदि रियल जीवन खो जाएगा तो जीवन व्यर्थ हो जाएगा रील के साथ रियल्टी को बनाए रखना होगा यही हम प्रयास कर रहे हैं उन्होंने उन लोगों को फटकार लगाई जो भारत में रहकर राष्ट्र के खिलाफ साजिश करते हैं पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि उच्चारण से अच्छा है उच्च आचरण करें,,उच्चआचरण से ही आप अपना व्यक्तित्व बिकास परिवार का नाम और राष्ट्र के प्रति समर्पण दिखा सकते हैं
उन्होंने कहा कि आज मेरी यात्रा में पूरा मुस्लिम गांव शामिल हुआ जिसके सरपंच मेरे साथ खड़े थे उनसे मैंने कहा कि डॉक्टरो ने जिस तरीके से काम किया है यह गलत आचरण है व्यक्ति को उच्च यानी अच्छे आचरण के साथ जीवन जीना चाहिए जिस देश में रह रहे हैं यदि उस देश की ही भक्ति नहीं करेंगे, राष्ट्र भावना नहीं रखेंगे तो देश को कैसे सुरक्षित रख पाएंगे इसलिए उन्होंने आह्वान किया की जो लोग अच्छे से रह रहे हैं वह हमारे साथ हैं मैं किसी पंथ धर्म का विरोधी नहीं हूं लेकिन जो राष्ट्र विरोधी है वह मेरा भी विरोधी है
भक्तों में उत्साह और श्रद्धा का माहौल

पूरी पदयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. जगह-जगह लोग फूलों से स्वागत कर रहे हैं, भक्ति गीतों की गूंज वातावरण को पावन बना रही है. बाबा बागेश्वर के प्रवचनों में धर्म, राष्ट्र और सामाजिक एकता का संदेश लगातार दिया जा रहा है. बागेश्वर बाबा ने इस यात्रा को जातिवाद को समाप्त करने और हिंदू समाज में एकजुटता लाने के लिए एक बड़ा माध्यम बताया है. यात्रा का हर पड़ाव आस्था और संकल्प का केंद्र बनता जा रहा है, जहां भारी संख्या में स्थानीय लोग बागेश्वर धाम के दर्शन और उनके विचारों को सुनने के लिए उमड़ रहे हैं.
विशाल यात्रा यह लोग है शामिल

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी की इस यात्रा पन्ना छतरपुर से आए प्रमुख सेवादार निशांत नायक, नितिन चौबे, विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह, सदानंद गौतम, संजू सिंह, वशिष्ठ कुमार चौबे उर्फ मनु, शैलेश नगायच, शिवकुमार त्रिपाठी,विनय पांडे ककरहटी लव सुल्लेरे, टिंकू, बॉबी राजा,गजेंद्र सोनकिया, अंकित मिश्रा, रघुवीर सिंह उर्फ़ राणा, गोलू द्विवेदी, विनय अवस्थी गायिका शक्ति दुबे ओमप्रकाश दुबे, मयूर प्रताप सिंह, अंकित पन्ना, उत्तम पटेल, सहित शामिल है

शक्ति दुबे को दी गई राष्ट्रगान की जिम्मेदारी

बागेश्वर धाम सरकार अपनी सनातनी यात्रा का शुभारंभ प्रतिदिन राष्ट्रगान और ध्वजारोहण से करते हैं राष्ट्रगान की जिम्मेदारी पन्ना जिले की भजन गायिका शक्ति दुबे को दी गई है वह प्रतिदिन मंच से राष्ट्रगान करती हैं यानी हिंदू सनातन एकता यात्रा का शुभारंभ पन्ना जिले की बेटी शक्ति दुबे के राष्ट्रीय भजन यानी राष्ट्रगीत से शुरू होती है पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हमारी यात्रा राष्ट्र के निर्माण और व्यक्तित्व विकास के लिए समर्पित है हम प्रतिदिन राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं हम देश में एकता का संकल्प भी लेते हैं उन्होंने कहा कि मुझे खुशी हो रही है कि मेरी हिंदू सनातन एकता यात्रा के प्रथम दिवस से आज तक निरंतर भजन गायिका शक्ति दुबे राष्ट्रगान गाती है मैं इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं इस सनातन एकता यात्रा में पन्ना जिले से शामिल हुए सभी श्रद्धालु प्रसन्न है शक्ति दुबे की तारीफ कर रहे हैं क्योंकि पन्ना का प्रतिनिधित्व भी इस सनातन यात्रा में शक्ति दुबे के माध्यम से हो रहा है
भक्ति, शक्ति और प्रेम की भूमि है ब्रज: पूज्य सरकार
बागेश्वर महाराज ने कहा ब्रज वासियों ने स्वीकारा, बांके बिहारी भी स्वीकारेंगे

होडल शहर में आधा सैकड़ा से अधिक स्थानों में हुआ भव्य स्वागत…दिल्ली से वृंदावन तक जा रही सनातन एकता पदयात्रा विगत रोज बंचारी से ब्रज क्षेत्र में पहुंच गई। बागेश्वर महाराज ने इस तीर्थ क्षेत्र को प्रणाम करते हुए कहा कि यह भूमि भक्ति, शक्ति और प्रेम की भूमि है। बृजवासियों ने जिस तरह से इस पदयात्रा में अपनी आत्मीयता दिखाई है, यहां के संतों का जो स्नेह मिला है उससे यह स्पष्ट है कि जब बृजवासियों ने स्वीकार लिया है तो बांके बिहारी भी अवश्य स्वीकारेंगे। रात में सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा, मध्य प्रदेश के मंत्री चौधरी राकेश सिंह, संस्कार के सीईओ मनोज त्यागी, उप्र के मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी, पूर्व मंत्री सीताराम राठौर, कोट वन के माधव दास मोनी महाराज, बालक दास महाराज छत्तीसगढ़, गायक अंकुश एवं राजा के साथ-साथ प्रसिद्ध गायक जॉनी और जयपुर के पुतलों के माध्यम से व्यंग्यात्मक बात करने वाले अरुण जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
सातवें दिन की यात्रा होडल से राष्ट्रगान और हनुमान चालीसा के बाद आगे बढ़ी। यात्रा का जगह जगह अभूतपूर्व स्वागत किया गया। बागेश्वर महाराज ने कहा कि व्यक्ति उच्चारण से नहीं बल्कि उच्च आचरण से महान होता है। उन्होंने आज के युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वह रील खूब बनाए लेकिन रियल से भी जुड़े रहे। महाराज श्री ने कहा कि हम न आस्तिक बनाते हैं और न ही नास्तिक बनाते हैं हम लोगों को वास्तविक बनाना चाहते हैं। सभी नदियों से मिलकर सिंधु और सभी जातियों से मिलकर हिंदू बनता है। यात्रा में सातवें दिन अंतर्राष्ट्रीय कथा व्यास संजीव कृष्ण ठाकुर, पूज्य मृदुलकान्त जी महाराज जाने-माने वकील अश्वनी उपाध्याय, निशिकांत दुबे, सुमेर सिंह सोलंकी, नरोत्तम मिश्रा, मध्य प्रदेश के राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार भी शामिल रहे।
- नदियों से मिलकर सिंधु और जातियों से मिलकर हिंदू बनता है

बागेश्वर महाराज ने कहा कि भारत ऐसी भूमि है जहां जन्म लेने वाले पशु, पक्षी, पेड़, पौधे भी पूजनीय होते हैं। सभी नदियां मिलकर सिंधु बनती हैं और सभी जातियां मिल जाए तभी हिंदू बनता है। उन्होंने कहा कि तीन उंगलियों से नहीं पांच उंगलियों को मिलाकर बनी मुट्ठी से हमला करेंगे तभी ज्यादा असरदार होगा। उन्होंने सभी हिंदुओं को एकजुट होने का आह्वान किया। महाराज जी ने कहा कि हम लोग बम नहीं नारियल फोड़ने वाले हैं।
पन्ना में टाइगर का दीदार,,,, जंगल में उमड़ा हुजूम
टाइगर का नाम कन्हैया है
(शिवकुमार त्रिपाठी)पन्ना में एक समय बाघ पूरी तरह खत्म हो गए थे पर अब टाइगर रिजर्व के बाहर सामान्य वन मंडल में भी टाइगर दिखाई दे रहा है और बाघों की संख्या लगातार तेजी से बढ़ रही है आज एक बाघ मनोर झारखंड देवी के पास दिखाई दिया जिसे देखने के लिए पन्ना शहर की बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए मुख्य मार्ग से 5 किलोमीटर दूर जंगल के अंदर यह टाइगर सुबह 10:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक अटखेलिया करता रहा और इस टाइगर को देखने के लिए बड़े संख्या में महिलाएं बच्चे जंगल में पहुंचे
भीड़ को देखते हुए वन विभाग के अधिकारी और पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए एडिशनल एसपी भारती सिंह, एसडीओपी पुलिस एसपीएस बघेल,टी रोहित मिश्रा, रेंजर नितिन राजोरिया सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी भी पहुंचे, कानून व्यवस्था के साथ बाघ दर्शन का भी आनंद लिया
इस एडवेंचर साइड में बाघ एक पेड़ के नीचे बैठा था शाम करीब जब उठा तो तरह-तरह की मूवमेंट किया जिसे हमने कमरे में कैद किया, जिसने यह मनोहारी दृश्य देख खूब तारीफ कर रहा है
shiv kumar tripathi panna
mo 9425168213/7000425453
मध्यप्रदेश में बनाया जाएगा टाइगर कॉरीडोर
बमीठा पन्ना सतना फोरलेन के लिए 4000 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत,
टाइगर रिजर्व के अंदर एलिवेटेड सड़क भी शामिल
सांसद बीडी शर्मा की मेहनत रंग लाई

(शिवकुमार त्रिपाठी) अब मध्य प्रदेश में टाइगर कॉरिडोर अवश्य बनाया जाएगा। इसके अंतर्गत जबलपुर से बांधवगढ़, कान्हा, पन्ना और पेच टाइगर रिजर्व को जोड़ने की योजना है अब 5500 करोड़ की लागत से टाइगर कॉरिडोर बनाया जाएगा, पहले इसकी लागत 4600 करोड़ रुपए थी, जिसे बढ़ाकर अब 5500 करोड़ रुपए किया गया है। जिससे कान्हा, बांधवगढ़, पन्ना और पेंच टाइगर रिजर्व को कनेक्ट हो जाएंगे। इससे मध्यप्रदेश के टूरिज्म, आर्थिक विकास और रोजगार के अवसरों में बढ़ोतरी होगी।
पन्ना में बनेगा फोरलेन हाईवे,, भूमि पूजन हुआ,, 4 हजार करोड़ से अधिक की राशि आवंटित
पन्ना में आवागमन के लिए अति महत्वपूर्ण नेशनल हाईवे 39 के फोरलेन का भूमि पूजन सांसद बीडी शर्मा की मौजूदगी में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने करते हुए प्रथम किस्त में 4 हजार करोड़ से अधिक की राशि भी स्वीकृत कर दी है इस सड़क के विस्तार में पन्ना टाइगर रिजर्व के अंदर एलिवेटेड सड़क का निर्माण भी शामिल है राशि जारी होते ही क्षेत्र में खुशी का माहौल व्याप्त हो गया है क्योंकि लंबे समय से पन्ना में सड़क के चौड़ीकरण की मांग उठती रही है और अभागवन में परेशानी हो रही थी इस मुद्दे को कई बार सांसद वीडियो शर्मा ने लोकसभा में और उठाया अभी हाल में इस मुद्दे पर पर चर्चा भी हुई थी भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने निजी रूप से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर पन्ना बमीठा सतना की बीच सड़क की चौड़ीकरण की मांग की थी जिसे आज नितिन गडकरी ने शिलान्यास करने की साथ पूरा कर दिया पन्ना में फोरलेन सड़क बन जाने से आवागमन आसान होगा

मध्यप्रदेश के लिये शनिवार का दिन ऐतिहासिक रहा। इस दिन केन्द्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 4250 करोड़ से अधिक की लागत वाली 174 किलोमीटर लंबी 9 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें देश का सबसे बड़ा दमोह नाका-रानीताल-मदनमहल-मेडिकल रोड फ्लाय ओवर भी शामिल है। जबलपुर के महानद्दा में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने मध्यप्रदेश के लिये 60 हजार करोड़ से अधिक लागत की विभिन्न सड़क परियोजनाओं की घोषणाएँ भी की।
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री गडकरी ने कहा कि देश को 2047 तक शक्तिशाली और विश्वगुरु बनाने के संकल्प के साथ कार्य जारी है। भारत अभी 22 लाख करोड़ रुपए का ईंधन आयात कर रहा है। लेकिन हाइड्रोजन हमारे भविष्य का ईंधन है। हाइड्रोजन के बल पर हम ऊर्जा का निर्यात करेंगे, हमारा अन्नदाता, ऊर्जा उत्पादक होगा और वह समृद्ध भी होगा। देश में केवल स्मार्ट शहर नहीं, स्मार्ट विलेज भी बनेंगे। गांव का युवा गांव में ही रोजगार पाए, यही हमारा सपना है। मध्यप्रदेश कृषि प्रधान राज्य है। देश में 2000 अमृत सरोवर बने हैं, जिनमें से 109 मध्य प्रदेश के हैं। इनसे निकली मिट्टी सड़कों के निर्माण में उपयोग की गई और मिट्टी निकालने से बनीं संरचनाओं को जल संचय कर आसपास के क्षेत्रों का भूजल स्तर बढ़ाने के लिए तालाब के रूप में उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जबलपुर में निर्मित रानी दुर्गावती फ्लाई ओवर के लिए देश में पहली बार 1200 करोड़ रुपए का सीआरएफ (सेंट्रल रोड फंड) मंजूर किया गया है।

साढ़े 4 घंटे में पहुंचेंगे ग्वालियर से दिल्ली
केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने कहा कि मध्यप्रदेश के लिए 3 लाख करोड़ रुपए की सड़क परियोजनाएं स्वीकृत की हैं, जिनमें से 75 हजार करोड़ के कार्य पूरे किए हैं और 65 हजार करोड़ के कार्य प्रगति पर हैं। आगामी समय में डेढ़ लाख करोड़ रुपए लागत से करीब ढाई हजार किलोमीटर के कार्य डीपीआर के लिए रखे हैं। मध्यप्रदेश में 33 हजार करोड़ रुपए की लागत से 5 ग्रीन फील्ड इकोनॉमिक कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। इंदौर से हैदराबाद कॉरिडोर पर ओंकारेश्वर के पास नर्मदा नदी पर एक भव्य ब्रिज का निर्माण किया गया है। जल्द ही इसका उद्घाटन किया जाएगा। उज्जैन-गरोठ 4 लेन ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे, भोपाल से कानपुर 440 किलोमीटर लंबा 4 लेन इकोनॉमिक कॉरिडोर बनने पर 15 घंटे की यात्रा 8 घंटे में पूरी होगी। आगरा-ग्वालियर एक्सप्रेस-वे का भूमिपूजन भी जल्द होगा। साढ़े 4 घंटे में ग्वालियर से दिल्ली पहुंचेंगे। दिल्ली से मुंबई के बीच बनाए जा रहे एक्सप्रेस वे में मध्यप्रदेश में 245 किलोमीटर का हिस्सा बनकर पूरा हो गया है। मुंबई में भी कार्य अंतिम चरण में है।
एक ही रोड से जुड़ेंगे कान्हा, बांधवगढ़, पन्ना और पेंच टाइगर रिजर्व
केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने कहा कि आज जबलपुर से 15 हजार करोड़ रुपए लागत की सड़क परियोजनाओं की घोषणा की जा रही है। जबलपुर से मंडला और छत्तीसगढ़ सीमा तक 2.5 हजार करोड़ रुपए का 150 किलोमीटर का 6 लेन के चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा, यह कार्य 6 महीने में शुरू होगा। सिवनी-छिंदवाड़ा-सावनेर 4 लेन चौड़ीकरण का कार्य 2.5 हजार करोड़ रुपए लागत से आगामी 6 माह में शुरू किया जाएगा। खरगोन-देशगांव-जुलवानिया मार्ग के 108 किलोमीटर 4 लेन चौड़ीकरण का कार्य 2300 करोड़ रुपए से किया जाएगा तथा महाराष्ट्र सीमा तक बैतूल-परसवाड़ा 2 लेन मार्ग को भी मंजूरी दी गई है। बालाघाट से मंडला के बीच बेहतर संपर्क के लिए सड़क बनाई जाएगी। मध्य प्रदेश में टाइगर कॉरिडोर बनाया जाएगा। इसके अंतर्गत जबलपुर से बांधवगढ़ तक 4600 करोड़ रुपए की लागत से 4 लेन सड़क बनाई जानी थी, जिसे बढ़ाकर अब 5500 करोड़ रुपए किया गया है। यह रोड कान्हा, बांधवगढ़, पन्ना और पेंच टाइगर रिजर्व को कनेक्ट करेगी। इससे मध्यप्रदेश के टूरिज्म, आर्थिक विकास और रोजगार के अवसरों में बढ़ोतरी होगी।
उज्जैन में 510 करोड़ रुपए की लागत से बनेगी नई सड़क और फ्लाई ओवर
केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव से कहा कि भारत सरकार प्रदेश में जिला स्तर तक जल्द ड्राइविंग सेंटर आरंभ करने की इच्छुक है। इसके लिए प्रस्ताव राज्य सरकार की ओर से शीघ्रता से भेजे जाएं। केंद्र द्वारा इन्हें तत्काल स्वीकृति प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सीआरएफ फंड से 1500 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की घोषणा की जा रही है। इससे उज्जैन, जबलपुर और रीवा में नए फ्लाई ओवर बनाए जाएंगे। उज्जैन में 510 करोड़ रुपए की लागत से नई सड़क और फ्लाई ओवर बनेंगे। अशोकनगर से विदिशा के बीच 96 करोड़ रुपए की लागत से सड़क बनाई जाएगी। उज्जैन में कालभैरव मंदिर की कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए ब्रिज बनाया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी ने कहा कि भोपाल से जबलपुर के बीच 255 किलोमीटर लंबा नया ग्रीन फील्ड हाईवे बनाया जाएगा, जिसकी लागत 15 हजार करोड़ रुपए होगी। इसके लिए डीपीआर दिसंबर तक पूर्ण कर लिया जाएगा। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूर्ण होने पर अप्रैल-मई 2026 से हाईवे निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। लखनादौन से रायपुर के बीच 220 किलोमीटर लंबा 4 लेन हाईस्पीड कॉरिडोर, 10 हजार करोड़ रुपए की लागत से बनाया जाएगा, यह रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से कनेक्ट होगा। इस प्रकार मध्यप्रदेश सीधे विशाखापट्टनम बंदरगाह से जुड़ेगा। इंदौर से भोपाल 160 किलोमीटर ग्रीन फील्ड कॉरिडोर को स्वीकृति दी जा रही है। इसकी लागत 12 हजार करोड़ रुपए होगी।
60 हजार करोड़ रुपए से अधिक लागत की सड़क विकास परियोजनाओं की घोषणा
केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी ने कहा कि आज मध्यप्रदेश के लिए 60 हजार करोड़ से ज्यादा लागत की सड़क विकास परियोजनाओं की घोषणा की गई है। सतना-चित्रकूट 4 लेन, रीवा-सीधी 4 लेन, ग्वालियर-भिंड 4 लेन बनाए जाएंगे। उज्जैन-झालावाड़ मार्ग 2 हजार करोड़ रुपए, बदनावर-टिमरनी मार्ग 2 हजार करोड़ रुपए से विकसित होगा। बमीठा-पन्ना-सतना 4 लेन, खजुराहो और बांघवगड़ राष्ट्रीय उद्यानों को कनेक्ट करेगा। खंडवा-बैतूल 4 लेन 4 हजार करोड़ रुपए, इंदौर 6 लेन पूर्वी बायपास 3.5 हजार करोड़ रुपए, जबलपुर-दमोह 1700 करोड़ रुपए, संदलपुर-नसरुल्लागंज-बुधनी-शाहगंज 3.5 हजार करोड़ रुपए से जून 2027 तक पूरा होगा। जबलपुर-डिंडौरी 4 लेन 200 किलोमीटर मार्ग दिसंबर 2026 तक पूरा होगा। इंदौर से हरदा 4 लेन 3400 करोड़ रुपए, ग्वालियर में पश्चिमी बायपास 1300 करोड़ रुपए, इंदौर में 6 लेन बायपास 3 हजार करोड़ रुपए लागत की परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की जा रही है। मध्यप्रदेश में 2100 करोड़ रुपए की लागत से 7 रोपवे बनाए जा रहे हैं। इसमें उज्जैन स्टेशन से महाकाल मंदिर, जबलपुर में एम्पायर टॉकीज से गुरुद्वारा, जबलपुर में सिविक सेंटर से बड़ाफुआरा भी शामिल हैं। केंद्र सरकार ने वार्षिक पास जारी कर टोल को कम कर दिया है। इसका अच्छा रिस्पांस मिला है। एक साल के 3000 रुपए का पास दिया जा रहा है, जिससे 200 टोल नि:शुल्क क्रास किए जा सकेंगे।
यात्री परिवहन सेवा को बनाया जायेगा सुगम
केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी ने कहा कि जबलपुर के नगरीय विकास के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा समन्वित रूप से कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यात्री परिवहन सेवा को सुगम बनाया जायेगा। भविष्य में फ्लैश चार्जिग बसें चलाई जायेंगी। उन्होंने बताया कि नागपुर में फ्लैश चार्जिंग अत्याधुनिक बसें शुरू की गई हैं। इस 160 सीटर एसी बस में बस होस्टेस भी कार्यरत होंगी। बस का किराया डीजल बस की तुलना में 30 प्रतिशत कम होगा, बसों की क्षमता और सुविधाएं मेट्रो के समान होंगी। देश में अभी मेट्रो निर्माण में 500 करोड़ रुपए प्रति किलोमीटर खर्च आ रहा है। यह बस 2 करोड़ रुपए प्रति किलोमीटर में संचालित होती हैं। ये बसें जनसामान्य को राहत देंगी। आधुनिक बस और हाईवे नेटवर्क से यात्रियों का सफर आसान होगा। जिस प्रकार रोड नेटवर्क में सुधार हुआ है उसी प्रकार परिवहन के साधनों को भी विश्वस्तरीय किया जाएगा। अत्याधुनिक बस निर्माण परियोजना में टाटा समूह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाएगा। ईंधन के नए विकल्प आने से हमारी निर्भरता पेट्रोल-डीजल पर निरंतर कम होती जाएगी।
सड़कों के आधार पर बदलता है देश का भाग्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा है कि सड़कों के आधार पर देश का भाग्य बदलता है। यह हमारा सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में सड़क आधोसंरचना निर्माण और विस्तार का दायित्व केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी संभाल रहे हैं। यह श्री गडकरी के प्रबंधन का चमत्कार है कि देश में सड़क और अधो-संरचना निर्माण के लिए वह कभी पैसे की कमी होने ही नहीं देते। देश की सीमा पर जवान और खेत में किसान की सजगता और मेहनत से ही देश की ताकत बनती है। बेहतर रोड नेटवर्क दोनों की ही सक्रियता और सामर्थ्य का आधार हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के सुगम संपर्क, तेज विकास, बेहतर सुरक्षा और सब की समृद्धि सुनिश्चित करने के प्रण को पूरा करने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्धता के साथ अद्यतन अधोसंरचना निर्माण के लिए निरंतर सक्रिय है। केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी ने महाकौशल सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों और निवासियों की रोड नेटवर्क संबंधी आकांक्षा-अपेक्षा को पूर्ण किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश को दी गई रोड नेटवर्क संबंधी सौगातों के लिए प्रदेशवासियों की ओर से केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी का अभिवादन करते हुए आभार माना।
विकसित भारत के संकल्प की पूर्ति के लिए बह रही है विकास की गंगा : मंत्री श्री सिंह
लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह ने कहा कि केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प की पूर्ति के लिए विकास की गंगा बह रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में निवेश के नए-नए कीर्तिमान गढ़े जा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा है कि भारत में 21वीं सदी, अधोसंरचना विकास के लिए है। केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी की पहल पर देश में पहली बार नागपुर में हाइड्रोजन बसें चलाई जा रही हैं। उन्होंने एक टाइगर सर्किट और टाइगर एक्सप्रेस वे बनाने का सुझाव दिया। मंत्री श्री सिंह ने बताया कि मध्य प्रदेश लोक निर्माण विभाग ने लोकपथ ऐप तैयार किया है, जिसमें गड्ढे की फोटो अपलोड करने पर 7 दिन में इसे ठीक करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश में सड़क निर्माण के लिए पेड़ों की शिफ्टिंग की जा रही है। स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर से स्ट्रांग एमपी की यात्रा तेज गति से चल रही है।
केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी की अधोसंरचना और विकास की दूरदृष्टि : मंत्री श्री पटेल
पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री प्रह्लाद पटेल ने केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी की सड़क अधोसंरचना विकास में दूरदृष्टि और व्यहारिकता की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने दमोह को राष्ट्रीय राजमार्ग की सौगात दी। साथ ही लखनादौन से ललितपुर के बीच दुर्घटना प्रभावित क्षेत्र समाप्त करने के लिए 27 ओवरब्रिज को स्वीकृति प्रदान की। सांसद जबलपुर श्री आशीष दुबे ने कहा कि वीरांगना दुर्गावती के शहर जबलपुर में आज केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी के नेतृत्व में नवाचार एक चमत्कार के रूप में धरातल पर उतरा है। उन्होंने जबलपुर के चारों ओर विद्यमान पर्यटन की असीम संभावनाओं के दृष्टिगत जबलपुर से बांधवगढ़ की रोड कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने का अनुरोध किया।
लोकार्पण समारोह में उप-मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके, सांसद श्री वी.डी. शर्मा, श्री जनार्दन मिश्रा, राज्यसभा सदस्य श्रीमती सुमित्रा बाल्मीक, विधायक श्री अशोक रोहाणी, श्री सुशील तिवारी, डॉ. अभिलाष पांडे, श्री नीरज सिंह ठाकुर, संतोष बरकड़े, महापौर श्री जगत बहादुर सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय जन उपस्थित थे।
खेलों से अनुशासन की भावना विकसित होती है: अध्यक्ष गौतम
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह रामकिशोर कावरे उषा ठाकुर होंगी शामिल
राष्ट्रीय वॉलीबाल चैंपियनशिप की तैयारियां पूर्ण, पूरे देश के खिलाड़ी पन्ना पहुंचे

वॉलीबाल पुरुष /महिला चैंपियनशिप का उद्घाटन कार्यक्रम
(शिवकुमार त्रिपाठी) पन्ना राष्ट्रीय वॉलीबाल पुरुष /महिला चैंपियनशिप का उद्घाटन दिनांक 16 दिसंबर को स्थानीय तलैया ग्राउंड पन्ना में आयोजित किया जा रहा है जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में गिरीश गौतम विधानसभा अध्यक्ष,सुश्री उषा ठाकुर संस्कृति मंत्री, बृजेंद्र प्रताप सिंह खनिज मंत्री, रामकिशोर नानो कावरे प्रभारी मंत्री, प्रहलाद लोधी विधायक पवई उपस्थित मैं संपन्न होगा ,उक्त कार्यक्रम के संरक्षक क्षेत्रीय सांसद विष्णु दत्त शर्मा हैं एवं आयोजन मध्य प्रदेश(ए) वॉलीबाल एसोसिएशन द्वारा इस आशय की जानकारी भाजपा खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्रवण मिश्रा द्वारा प्रेस वार्ता दी
मिश्रा ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि आयोजित खेलों के प्रत्येक दिन को हम महोत्सव के रूप में मनाएंगे उक्त खेलों का समापन कार्यक्रम दिनांक 22 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा !

उन्होंने पन्ना नगर वासियों से जिले वासियों से अपील करते हुए कहा कि इस खेल के महाकुंभ में आप सब सम्मिलित होकर आनंदित हो एवं खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करें पन्ना में खेलो को लेकर लोगों के मन में उत्साह का भाव रहता है और खेल भावना के साथ लोग खेल खेलते हैं यही कारण है कि यहां के लोगों को खेलों से लगाओ है

- मिश्रा ने कहा कि इस खेल आयोजन में लगभग 1280 खिलाड़ी आ रहे हैं अब तक 22 महिला टीमें एवं 26 पुरुष वर्ग की टीमें पन्ना आ चुकी है उन्होंने कहा कि 16 दिसंबर को सबसे पहले (गजानन पैलेस) कुमकुम टॉकीज से खिलाड़ी शहर के मुख्य मार्गो से होकर मार्ग पास्ट में सम्मिलित होंगे तदोपरांत सभी खिलाड़ी खेल मैदान तलैया फील्ड पहुंचेंगे ,
जहां पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चैंपियनशिप का ध्वजारोहण
का भव्य शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा किया जाएगा!
मार्च पास्ट को क्षेत्रीय सांसद विष्णु दत्त शर्मा एवं क्षेत्रीय विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह झंडी दिखाएंगे साथ ही साथ प्रत्येक दिन देश के विभिन्न राज्यों से अतिथि गण, खिलाड़ी गण सम्मिलित होंगे एवं मुख्य अतिथि के रूप में देश की बड़ी-बड़ी हस्तियां सम्मिलित होगी यह कार्यक्रम पन्ना जिले के लिए एक बहुत ही बड़ी उपलब्धि है इस कार्यक्रम से बच्चों में खेल भावना का विकास होगा खेलों के प्रति उनका रुझान होगा और आने वाले समय में इस शहर से भी खेलों के क्षेत्र में प्रतिभाएं आगे निकलेगी , 
देशवासियों से अपील की है कि आयोजित चैंपियनशिप में सम्मिलित होकर खेलों का आनंद लें व कार्यक्रम को सफल बनाएं आयोजित वार्ता में उपस्थित रहे- •

भाजपा खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्रवण मिश्रा एवं मध्य प्रदेश वालीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष रूद्र प्रताप जी व
मंदसौर जिले के भाजपा महामंत्री विजय अटवाल प्रदेश सह मीडिया प्रभारी आशीष तिवारी संयोजक व जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा जिला मीडिया प्रभारी दुर्गेश शिवहरे जिला सह मीडिया प्रभारी अजय पाठक आयोजित वार्ता में उपस्थित रहे!
पवई जेल में कैद हुए राजा पटेरिया कहां संघर्ष और विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी
दुनिया की सर्वोत्तम क्वालिटी की हीरे निकलते हैं
पन्ना को मिलेगा आर्थिक फायदा
VDशर्मा एवं बृजेंद्र प्रताप सिंह की मेहनत रंग लाई
सरकार दे चुकी थी पहले ही अनुमति
दोबारा सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर शुरू हुई हीरा परियोजना
2035 तक के लिए मिली अनुमति

प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा की परखी नजरें
(शिवकुमार त्रिपाठी) दुनिया के सर्वोत्तम क्वालिटी के हीरे उगलने वाली मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में स्थित एशिया की एकमात्र हीरा खनन परियोजना को एक बार फिर 2035 तक हीरा के खनन की स्वीकृति प्रदान हो गई है। जिसकी जानकारी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ट्वीट कर दी है। जिसमें उन्होंने बताया है कि खनिज विकास निगम से संचालित एनएमडीसी हीरा खनन परियोजना को फिर शुरू करने की अनुमति सुप्रीम कोर्ट द्वारा आदेश दे दी है।
शासन ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी थी अनुमति

जानकारी के अनुसार पन्ना जिले में स्थित एनएमडीसी मझगवां हीरा खदान अब दोबारा फिर से शुरू हो जाएगी। ये एशिया की एकमात्र हीरा खदान है। शासन द्वारा हीरा खदान (Diamond) में दोबारा काम शुरू करने की सुप्रीम कोर्ट से मांगी थी। जिस मामले पर बुधवार 30 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट द्वारा एनएमडीसी हीरा खनन परियोजना को शुरू करने का आदेश दिया गया है।
मझगवां में एशिया की एकमात्र खदान
हीरे के लिए प्रसिद्ध पन्ना जिले के मझगवां में एशिया की एकमात्र हीरा खदान है। NMDC कई वर्षों से इसे चला रहा है। लेकिन पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन से जनवरी 2020 मे अनुबंध समाप्त होने पर एनएमडीसी मझगवां में हीरा माइंस का काम 1 जनवरी से बंद कर दिया गया था। खदान बंद हुई तो वहां कार्य करने वाले मजदूरों और स्टाफ में असंतोष फैल गया। हालांकि, क्षेत्रीय सांसद वीडी शर्मा, विधायक एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने मामले को केंद्र सरकार के सामने रखा, और एनएमडीसी को दोबारा शुरू करवाने के लिए समय सीमा बढ़वाने की मांग की। जिस पर 30 नवंबर 2023 बुधवार को क्षेत्रीय सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने ट्वीट कर बताया कि सुप्रीम कोर्ट से एनएमडीसी हीरा खनन परियोजना को फिर से शुरू करने का आदेश जारी किया है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दी बधाई

बुधवार को 3 बजकर 14 मिनट पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने अपने ट्वीटर हैंडल से पन्ना की मझगवां हीरा खदान को पुन: शुरू करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश का स्वागत किया है।

ह
एक माह में खनन शुरू होने की उम्मीद : कलेक्टर
पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्र ने भी इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई सम्पूर्ण होने के बाद बुधवार को एनएमडीसी हीरा खनन परियोजना को दोबारा शुरू करने की अनुमति प्रदान की गई है। उम्मीद है एक माह में हीरा खनन का कार्य शुरू हो जाएगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के कहने पर बिंदिया मनु चौबे ने लिया नामांकन वापस

नामांकन वापस लिएलेते श्रीमती बिंदिया मन चौबे
पन्ना। — भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा के कहने पर जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 7 से प्रत्याशी श्रीमती बिंदिया मनोज चौबे से नामांकन वापस ले लिया है उन्होंने कहा की मैन bjp प्रदेश अध्यक्ष के सम्मान में नामांकन वापस ले लिया है आज नामांकन वापसी के अंतिम दिन श्रीमती बिंदिया अपने पति मनु चौबे , एवं देवर एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मंत्री ध्रुव चौबे साथ फार्म वापस लेने पहुंचे
ज्ञात हो कि भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राम बिहारी चौरसिया की पत्नी एवं जनपद अध्यक्ष गुनौर श्रीमती रेखा चौरसिया यहां चुनाव लड़ रही हैं अगर मनु चौबे की पत्नी श्रीमती बिंदिया मनु चौबे चुनाव लड़ती तो मामला त्रिकोणीय होता अब वार्ड क्रमांक 7 में सीधा मुकाबला वर्तमान जिला पंचायत सदस्य श्रीमती ममता शर्मा एवं जिला जनपद अध्यक्ष श्रीमती रेखा चौरसिया के बीच होगा
ज्ञात हो कि कांग्रेश नेता रमाकांत शर्मा की पत्नी श्रीमती ममता शर्मा लंबे समय से जिला पंचायत की सदस्य हैं और उनका क्षेत् में प्रभाव है इसी तरह भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राम बिहारी चौरसिया भी इसी इलाके से आते हैं उनका अपना प्रभाव है इस कारण मामला सीधा मुकाबला होगा और कांटे की टक्कर हो सकती है