ताज़ा खबर
पन्ना में आज से भक्ति का महाकुंभ शुरू,,, भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा के साथ गुरुपूर्णिमा महोत्सव, भागवत कथा एवं भक्तमाल कथा का होगा आयोजन  संजय नगायच का पन्ना नगर में जोरदार स्वागत,,, जमकर आतिशबाजी और फूलबर्षा के साथ जगह-जगह हुआ तुलादान,, पन्ना टाइगर रिजर्व में संदिग्ध परिस्थितियों में बाघ की फिर मौत, 15 दिन में दो टाइगरो की मौत 2009 की शुरुआत तो नहीं,, पन्ना के गांव की बेटी प्रदेश मे टॉपर: रचा इतिहास,,, मां शिक्षिका और पिता है रोजगार सहायक , सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने दी बधाई

मंत्री बृजेंद्र सिंह के प्रयास :- 1.26 करोड़ से धरमसागर में पाथवे और 2.26 करोड़ से NMDC में कोविड-19 केयर सेंटर बनेगा

 

मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह जी के प्रयास से एनएमडीसी सीएसआर मद अंतर्गत धर्म सागर पाथवे निर्माण हेतु 1.26 करोड़ एवं एनएमडीसी आवासी कॉलोनी को कोविड केयर सेंटर के रूप में विकसित करने हेतु 2.26 करोड़ की राशि हुई स्वीकृत

 

!! शिवकुमार त्रिपाठी !!

कोविड-19 की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए  मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह ने जिले में कोविड-19 की समुचित व्यवस्था की रणनीति अनुसार प्रशासनिक अधिकारियों एवं महाप्रबंधक एनएमडीसी से आवासी कॉलोनी को कोविड सेंटर के रूप में विकसित करने हेतु चर्चा की थी एवं शीघ्र क्रियान्वयन हेतु निर्देशित किया गया था जिसके फल स्वरुप एनएमडीसी मझगवां द्वारा उनकी पन्ना स्थित आवासी कॉलोनी को कोविड-19 केयर सेंटर के रूप में विकसित करने हेतु 2.2 6 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई जिसमें भविष्य में कोरोनावायरस से पीड़ित मरीजों का विशेष तौर पर इलाज किया जा सके इसके साथ ही

 

एनएमडीसी हीरा परियोजना प्रबंधन ने स्वीकृत की राशि

पन्ना शहर के धर्म सागर तालाब के सौंदर्यीकरण एवं शहर वासियों के घूमने के उद्देश्य से चारों तरफ पाथवे के निर्माण हेतु एनएमडीसी द्वारा 1.26 करोड की राशि सीएसआर मद से स्वीकृत की गई हैं जिससे शहर के लोगों को मॉर्निंग वॉक एवं शारीरिक अभ्यास हेतु उपयुक्त स्थान उपलब्ध हो सकेगा उक्त दोनों कार्यों पर शीघ्र क्रियान्वयन की कार्रवाई होगी बृजेंद्र सिंह के नििजी प्रयासों की बात यह दो बड़े कार्यय स्वीकृत हुए हैं धर्म सागर मेंंं लंबे समय से पांचवी की निर्माण की मांग होतीीी रही अब इस राशि के स्वीकृत हो जाने से एक साफ सुथरा पाठ्य में बनकर तैयार होगा जो मॉर्निंग वॉक के लिए एक उपयुक्त जगह बन जाएगी साथ ही दो पहाड़ियों की खूबसूरत वादियों के बीच शहर के लोग सुबह का समय गुजार सकेंगे क्योंकि यह मन एनएमडीसी हीरा कॉलोनी की सीएसआर से स्वीकृत है इस कारण यह दोनों काम शीघ्र होने कीी संभावना है इस काम की स्वीकृत होने से स्थानीय लोगों बुद्धिजीवी और उनके प्रशंसकोंं ने मंत्री बृजेंद्रर प्रताप सिंह को बधाई दी है 

 

ब्लड बैंक के बाहर घूम रहे दलाल ने गरीब से ठगे 6000 रुपए

सिविल सर्जन डॉक्टर एल के तिवारी ने पीड़ित की दुर्दशा को देखते हुए निशुल्क रूप से खून देने का किया था आदेश

दलाल की तलाश में ब्लड बैंक के कर्मचारी एवं अस्पताल प्रबंधन जुटा

 

ब्लड की कमी से जूझ रहे लोगों को मदद करने के उद्देश्य से सरकार ब्लड डोनेशन को बढ़ावा दे रही है इसके लिए एक रक्त डोनेशन वाहन भी बीते कई महीने से पूरे पन्ना जिले में घूम रहा है सांसद बीडी शर्मा , मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह सहित कई राजनेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने रक्तदान को बढ़ावा दिया

यह दिया हुआ खून ब्लड बैंक में जमा हो जाता है यह रक्तदान से एकत्रित रक्त असहाय लोगों की जरूरत में काम आए यह काम अस्पताल प्रबंधन का है पर जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में सक्रिय दलाल इसी खून का सौदा कर रहे हैं ऐसा ही मामला पन्ना जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक के पास सक्रिय दलालों की करतूत  से सामने आया है जिसने एक मजदूर से 6 हजार ठग लिए उसकी पत्नी रक्त की कमी से अब भी जूझ रही है,,

ज्ञात हो कि पन्ना में कई समाजसेवी रक्तदान को प्रोत्साहित करने में सक्रिय है और इनके प्रयास से रक्तदाता भी आसानी से रक्त देने पहुंचते हैं पर इसी खून का जो सौदा हो रहा है उससे लोग दुखी है,,, दलाल ब्लड बैंक के बाहर सक्रिय है और ऐसा संभव नहीं है कि इसकी जानकारी ब्लड बैंक के कर्मचारियों को ना हो क्योंकि कई बार कर्मचारियों की मिलीभगत से ही चोरी-छिपे रक्त की दलाली का मामला उजागर हुआ है

पीड़ित महिला ने रक्त की आवश्यकता है और दलाल ने पैसे ऐठ लिए

मामला

पन्ना जिला चिकित्सालय की स्वास्थ्य व्यवस्था है बेहतर बनाने के लिए जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ एल के तिवारी द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मगर जिला चिकित्सालय के आसपास खून के दलाल तथा जेब कतरे कम नहीं हो पा रहे हैं। ऐसा ही मामला आज दिनांक 18 जुलाई 2021 को सामने आया गुनौर निवासी मजदूर अरविंद कुमार प्रजापति अपने 30 वर्षीय पत्नी श्रीमती राजकुमारी प्रजापति एवं एक 2 वर्षीय मासूम बेटी को गंभीर अवस्था में उपचार हेतु जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचा था। जहां पर पीड़ित महिला का खून अत्यंत कम होने के कारण खून की व्यवस्था करने हेतु अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा पीड़ित पति से कहा गया। मगर जब कहीं पर भी खून की व्यवस्था नहीं हुई तब जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉक्टर एलके तिवारी द्वारा पीड़ित पति को बताया गया कि जितना भी ब्लड पीड़ित महिला को लगेगा वह जिला अस्पताल के ब्लड बैंक से निशुल्क रूप से दिया जाएगा। मगर इस दौरान आज सुबह एक दलाल उसके समीप आ गया और खून के बदले में ₹6000 पीड़ित मजदूर से ठग लिया। बदले में उसे खून भी नहीं दिलाया गया। ब्लड बैंक के कर्मचारियों द्वारा सिविल सर्जन द्वारा लिखे गए निशुल्क ब्लड के आधार पर उसे ब्लड दिया गया। मगर बीच में ही दलाल पीड़ित मजदूर से ₹6000 लेकर रफूचक्कर हो गया है। मगर सवाल यह उठता है कि ब्लड बैंक के बाहर घूम रहे दलालों जेब कतरों पर अस्पताल चौकी पुलिस अंकुश क्यों नहीं लगा पाती है और इन पर कार्यवाही करने से क्यों कतराती है। पीड़ित मजदूर के साथ हुई ठगी की जानकारी जब जिला अस्पताल के चिकित्सक को प्राप्त हुई तब उनके द्वारा वार्ड बॉय को भेजकर कर्मचारियों के बीच शिनाख्त कराई गई। मगर ब्लड बैंक के किसी भी कर्मचारी से पीड़ित मजदूर पति का लेन देन नहीं हुआ है। उसके द्वारा बताया गया कि खून का दलाल ब्लड बैंक के सामने पेड़ के किनारे खड़ा हुआ था। जिसके द्वारा बताया गया कि जो खून मिला है उसके बदले में आप से ₹6000 जमा कराए जाने हैं। भोला भाला गरीब मजदूर उक्त दलाल के झांसे में आ गया और जो अपने पत्नी एवं मासूम बेटी के इलाज के लिए ₹10000 कर्ज लेकर पन्ना उपचार कराने आया हुआ था। उसकी एक पल में ₹6000 ठग लिए गए हैं। पन्ना पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा से अनुरोध है कि ऐसे खून के दलालों एवं जेब कतरों पर कड़ी कार्यवाही की जाए। ताकि जिला अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों एवं उनके परिजनों के साथ धोखाधड़ी एवं चोरी की वारदात घटित ना हो सके। इसके साथ ही उक्त खून के दलाल का पता लगाकर उससे गरीब का पैसा वापस दिलाया जाए ताकि गरीब को न्याय मिल सके।

(राम बिहारी गोस्वामी की फेसबुक वॉल से)

 

राजेश और बन भूमि विवाद का प्राथमिकता के आधार पर करेंगे निपटारा :- प्रभारी मंत्री
पन्ना में भीषण जल संकट पर भी किया विचार

(शिवकुमार त्रिपाठी) पन्ना जिले की प्रभारी मंत्री रामकिशोर कावरे पहली बार पन्ना पहुंचे और कलेक्ट्रेट कार्यालय में सरकार की विकास योजनाएं प्रगति निर्माण कार्य और भविष्य की योजनाओं की समीक्षा की इस बीच पन्ना में लंबे समय से राजस्व और वन भूमि विवाद के कारण विकास बाधित होने की बात सामने आई तब प्रभारी मंत्री ने कहा सभी के साथ मिलकर प्राथमिकता के आधार पर राजस्व और वन भूमि विवाद का समाधान निकाला जाएगा
इस बीच समीक्षा बैठक में बरसात न होने के कारण पन्ना की सभी तालाब सूख जाने और भीषण जल संकट का भी मामला सामने आया तब प्रभारी मंत्री ने वैकल्पिक स्रोत तलाशने की बात कही कहा प्रशासन वैकल्पिक जल स्रोतों की योजनाओं पर कार्यवाही कर रहा है
विकलांग को ट्राईसाईकिल प्रदान करते हुए प्रभारी मंत्री रामकिशोर कावरे

इसके बाद प्रभारी मंत्री ने भाजपा कार्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं से बात की और कहा पन्ना का विकास मेरी पहली प्राथमिकता है क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह भी इस मौके पर मौजूद रहे उन्होंने कहा हमारी प्राथमिकता सबका विकास सबका साथ और सबका विश्वास है

 

भाजपा में काम करने वाले कार्यकर्ता पर संगठन की नजर होती है

कांवरे

कई बार संगठन लेता है कार्यकर्ता के धैर्य की परीक्षा- रामकिशोर कांवरे

पन्ना जिले में प्रभारी मंत्री के प्रथम बार आगमन पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला भाजपा कार्यालय पन्ना में
जिले के प्रभारी मंत्री
रामकिशोर कांवरे का भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया ,
सर्वप्रथम कार्यक्रम में पार्टी के प्रेरणा स्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय ,श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन किया गया, स्वागत भाषण व कार्यक्रम की पृष्ठभूमि जिलाध्यक्ष
राम बिहारी चौरसिया द्वारा रखी गई, साथ ही पूर्व जिलाध्यक्ष सतानंद गौतम द्वारा जिले की समस्याओं से प्रभारी मंत्री को अवगत कराया गया!

मीडिया के सामने अपनी बात रखते हुए प्रभारी मंत्री रामकिशोर

प्रभारी मंत्री  रामकिशोर कांवरे ने कहा कि संगठन ने मुझे एक कार्यकर्ता से जन प्रतिनिधि विधायक बनाया हमारे कार्यकर्ताओं के श्रम से में चुनाव जीता और संगठन ने हमें बूथ कार्यकर्ता से विधायक तक पहुंचाया में आप सभी कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि मेहनत व ईमानदारी से संगठन का काम करें संगठन निश्चित तौर पर मेहनत करने वाले कार्यकर्ता को उच्च पद तक पहुंचा देगा !
हम सभी राजनीति में एक विचारधारा के लिए काम कर रहे हैं मैंने भी कार्यकर्ता के रूप में लाठी खाई है हमारा कार्यकर्ता स्वाभिमानी है मैंने संगठन में काम किया इसलिए मैं संगठन की रीति नीति को जानता हूं आप सब अपनी बात अपने मंडल अध्यक्ष व जिलाध्यक्ष के माध्यम से रखें हम सब कार्यकर्ताओं को पार्टी के विचार को लेकर आगे बढ़ना है हमें गरीबों के लिए काम करना है अंन्तोदय के उद्देश्य को पूरा करना है संगठन में दायित्व बढ़ता और घटता रहता है हम जिस दायित्व में रहे पूर्ण ईमानदारी के साथ काम करें!
उन्होंने कहा कि मैं कार्यकर्ताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं करूंगा विकास के लिए हम सबको मिलकर काम करना है अपने मतभेदों को भूल कर एक साथ काम करना है संगठन में पद व दायित्व मिलते हैं बदलते हैं नए कार्यकर्ता पार्टी की पद्धति को सीखें आज मैं आप सबके सामने अपने अनुभव के आधार पर अपनी बात रख रहा हूं!

विकलांग को ट्राईसाईकिल प्रदान करते हुए प्रभारी मंत्री रामकिशोर कावरे
कार्यकर्ता के रूप में मेहनत और धैर्य दोनों की परीक्षा संगठन कई बार लेता है और हमें फिर संगठन में आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होता है मैं आप सब से आग्रह करता हूं कि संगठन की रीति और नीति के अनुसार काम करें क्योंकि संगठन श्रेष्ठ है!

मंच पर प्रभारी मंत्री  रामकिशोर कांवरे जिलाध्यक्ष राम बिहारी चौरसिया पूर्व जिला अध्यक्ष सतानंद गौतम ,जिला पंचायत अध्यक्ष रवि राज यादव प्रदेश कार्यसमिति सदस्य
श्रीमती उषा सोनी व रामअवतार पाठक ,मानवेंद्र सिंह महेंद्र बागरी उपस्थित रहे ,
साथ ही पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता विनोद तिवारी एडवोकेट, सुशील त्रिपाठी ,श्रीकांत त्रिपाठी ,बृजेंद्र गर्ग ,पुष्पेंद्र पटेल, तरुण पाठक ,प्रमोद तिवारी, संजय सुल्लेरे, केश कुमार लोधी, राजेंद्र प्रधान ,श्रीमती मीना पांडे, श्रीमती लक्ष्मी भदौरिया ,
मंडल अध्यक्ष राजेंद्र कुशवाहा ,राकेश गिरी गोस्वामी, उमेश सोनी ,ललित गुप्ता , हरेंद्र त्रिपाठी ,मलखान सिंह, सौरभ श्रीवास्तव ,गुलाब सोनी, सुलभ उरमलिया, कमलेश लोधी, अरुण चौरसिया ,उदय मिश्रा ,अल्पेश शर्मा, चाणक्य रैकवार, ललित तिवारी ,प्रदीप अवस्थी ,उमेश सोनी ,अमित परमार, अभिलाष साहू , शैलू अग्रवाल ,
दीपेश व्यास ,कैलाश गुप्ता, राजकुमार वर्मा ,धर्मेंद्र नामदेव, चंदन सपेरा, डीडी दुबे ,संदेश अग्रवाल ,अजय पाठक, अरविंद यादव ,विक्रम सिंह ,वरुण पाठक ,निजाम खान ,पीसी यादव, पुरुषोत्तम कंनकने, बालकृष्ण शुक्ला, रिंकू तिवारी ,मदन पांडे ,श्रीमती सीता गुप्ता , श्रीमती कविता रैकवार ,श्रीमती चंद्रप्रभा तिवारी ,श्रीमती अमिता बागरी ,श्रीमती रूप नागयच, श्रीमती गीता गुप्ता ,श्रीमती स्नेह लता पाराशर ,श्रीमती शशि परमार,
श्रीमती नीलम चौवे,
कमल लालवानी ,दुर्गेश शिवहरे मीडिया प्रभारी आशीष तिवारी एडवोकेट उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन महामंत्री विवेक मिश्रा द्वारा किया गया व आभार प्रदर्शन जिला पंचायत अध्यक्ष रवि राज यादव द्वारा किया गया!

 

देवेन्द्रनगर,पन्ना
राइस मिल व्यापारी के दिनदहाड़े 5 लाख ले उड़े चोर

देवेन्द्रनगर थाना के एसबीआई बैंक का मामला


पन्ना जिले के देवेन्द्रनगर थाना अंर्तगत भारतीय स्टेट बैंक शाखा देवेन्द्रनगर में बैंक प्रबंधन की लापरवाही के चलते राईस मिल व्यवसायी हिमांशु अग्रवाल निवासी सतना जो कि दोपहर 12 बजे स्टेट बैंक में अपने खाते से एफडीआर बनाने के लिए 5 लाख रुपए निकाले थे। जो बैंक के अंदर से किसी अज्ञात द्वारा चोरी कर फरार हो गया। व्यवसायी द्वारा इसकी सूचना तत्काल देवेन्द्रनगर पुलिस को दी गई। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल जारी कर दी है व बैंक व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से चोर तक पहुंचने की तलाश जारी है।

केंद्रीय

मंत्रिमंडल में पिछड़ों को मिला स्थान,
मैं प्रधानमंत्री जी का आभार

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा आज जिला भाजपा कार्यालय पन्ना में प्रेस वार्ता की गई जिसको जिला पंचायत अध्यक्ष रवि राज यादव द्वारा संबोधित किया गया यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि नवगठित केंद्रीय मंत्रिमंडल में पिछड़ा वर्ग समाज के 27 सांसदों को मंत्री पद प्रदान करने पर में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त करता हूं

यादव ने कहा कि भारतीय सामाजिक व्यवस्था के तहत भारत वर्ष में निवास करने वाले व्यक्तियों और जनसंख्या की दृष्टि से 52% जनसंख्या पिछड़ा वर्ग समाज से आती है स्वतंत्र भारत के इतिहास में देश में 15 प्रधानमंत्री हुए मध्यवर्ती सरकारें तो जाति के आधार पर बनी किंतु किसी भी सरकार ने देश के अंदर रहने वाले इस पिछडा वर्ग के समाज की चिंता नहीं कि केवल उन्हें वोट बैंक समझा राष्ट्रीय राजनीति में कुछ ऐसी क्षेत्रीय पार्टियां हैं जिनका उदय जाति के आधार पर हुआ जैसे बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल ,इत्यादि !
यादव ने कहा कि जातिगत आधार पर बनी राजनीतिक पार्टियों ने राजनीतिक लाभ तो लिया किंतु जाति के उत्थान के लिए कोई प्रयास नहीं किए वर्ष 2014 में जब माननीय नरेंद्र मोदी जी ने देश के 15 में प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली तब से उनके द्वारा देश में निवासरत प्रत्येक जाति धर्म के लोगों की समान चिंता की गई जिसमें सामान्य, ओबीसी, दलित ,आदिवासी सभी सम्मिलित थे!

यादव ने कहा कि देश की लगभग 52% जनसंख्या पिछड़ा वर्ग समाज से आती है हमारे देश के प्रधानमंत्री जी ने यह महसूस किया है कि जनसंख्या के अनुपात में इस वर्ग को प्रतिनिधित्व प्राप्त नहीं हो पाया है तब मोदी सरकार एक के कार्यकाल में माननीय प्रधानमंत्री जी ने वर्ष 2017 में 123 वां संविधान संशोधन विधेयक संसद में प्रस्तुत कर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन की मंजूरी प्रदान की,

साथ ही आयोग को संवैधानिक दर्जा प्रदान किया ताकि इस वर्ग के लोगों को उसका लाभ मिल सके ,श्री मोदी ने अपनी सरकार के दूसरे कार्यकाल का मंत्रिमंडल विस्तार दिनांक 7 /7/ 21 को किया ,
जिसमें कुल 45 सांसदों को मंत्री पद की शपथ दिलाई इसके बाद स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार रिकॉर्ड 27 ओबीसी मंत्री बनाए गए जिसमें 15 राज्यों के 27 ओबीसी सांसदों को यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है!
मोदी ने 5 कैबिनेट में 22 राज्य मंत्री बनाए हैं भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधिकारी माननीय प्रधानमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हैं इस अवसर पर पार्टी जिलाध्यक्ष रामबिहारी चौरसिया , श्रीमती उषा सोनी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के वर्तमान अध्यक्ष व नगर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र यादव कुशवाहा , द्वारा पत्रकार बंधुओं का आभार व्यक्त किया गया!
नीरज लोधी सौरभ ओमरे उपस्थित रहे!

 जिले के दौरे में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा

मंत्री  ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह के साथ कोरोना प्रबंधन व अस्पतालों की व्यवस्था का लिया जायजा

केंद्र सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं से गरीबों की मदद का आह्वान किया

जिला चिकित्सालय में बाढ़ का उद्घाटन करते हुए सांसद विष्णु दत्त शर्मा एवं मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह

जिला चिकित्सालय में वार्ड का उद्घाटन करते हुए सांसद विष्णु दत्त शर्मा एवं मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह

(शिवकुमार त्रिपाठी) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा अपने एक दिवसीय panna प्रवास पर आए और उन्हें तीनों विधानसभा पन्ना गुनौर और पवई मैं अपने कार्यक्रम किये  भाजपा कार्यकर्ताओं से गरीबों की मदद करने और सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार की अपील की वही मध्य प्रदेश शासन के मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह के साथ  पुलिस लाइन जाकर पुलिस कर्मचारियों के लिए बनाए गए कोविड अस्पताल का उद्घाटन किया  जहां 14 बैड लगाए गए हैं  ऑक्सीजन युक्त इन बैड़ों में उन पुलिस कर्मचारी और उनके परिवारों का इलाज होगा जिन्हें ड्यूटी के दौरान बीमारी का संक्रमण हो सकता है इसके बाद वे पन्ना जिला अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने बच्चों के इलाज के लिए बनाए जा रहे वार्ड , सिटी स्कैन मशीन लगने के स्थान का जायजा लिया और जिला प्रशासन को आगे की तैयारियां करने के निर्देश दिए

क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक

कलेक्ट्रेट परिसर में आपदा प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सबसे ज्यादा व्यापारी वर्ग के प्रतिनिधियों मैं  अनलॉक की छटपटाहट दिखाई दी उन्होंने कहा कि बीते डेढ़ माह से पन्ना का बाजार पूरी तरह से बंद है छोटे व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है रोजगार पूरी तरह ठप है लिहाजा कुरौना के साथ लोगों की रोजगार का भी ध्यान रखा जाए और  दुकानें खोलने जाने की अनुमति प्रदान की जाए जिस पर शहर को  खोलने पर सहमति तो बनी लेकिन यह तय किया गया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज शाम को जो निर्णय लेंगे वही लागू होगा बताया गया panna ग्रीन जोन पर है लिहाजा खुलने की उम्मीद है 

पुलिस लाइन में पुलिस कर्मचारियों के लिए ऑक्सीजन युक्त अस्पताल का उद्घाटन

 रक्तदान

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित गुप्ता एवं  कृष्ण प्रताप सिंह उर्फ कानहु राजा ने नरेंद्र मोदी सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर रक्तदान किया

सांसद और मंत्री का स्वागत करते हुए कलेक्टर संजय कुमार मिश्रा एसपी धर्मराज मीणा

कमलनाथ सीडी दो या जेल जाओ,

पन्ना दौरे पर आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा कहा की कमलनाथ ने संवैधानिक गोपनीयता की शपथ और पद का दुरुपयोग किया है वे सीडी रखकर लोगों को ब्लैकमेल कर रहे हैं पूर्व मुख्यमंत्री को BD ने चेताया कि वे वह सीडी दे मध्य प्रदेश  की जनता से  अपने बयान के लिए माफी मांगे या सलाखों के पीछे पहुंचो , उन्होंने कहा अपनी महिला मित्र के आत्महत्या मामले में फंसे पूर्व मंत्री को बचाने कमलनाथ मध्य प्रदेश सरकार को ब्लैकमेल कर रहे हैं इसीलिए अनर्गल बातें करने लगे है उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह और कमलनाथ झूठ की खिलाड़ी है और यह अंतरराष्ट्रीय झूठे लोग है इनसे प्रदेश के विकास और सहयोग की कोई उम्मीद नहीं की जा सकती

कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील

उस स्थान का निरीक्षण जहां सिटी स्कैन मशीन लगाई जानी है

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा एवं मध्य प्रदेश शासन के मंत्री गजेंद्र प्रताप सिंह आम लोगों से अपील की एक कोरोना के इस विकट संकट में वैक्सीन ही बचाव है इसलिए सभी को तत्काल टीका लगवाना चाहिए पन्ना में पर्याप्त मात्रा में सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए टीका मौजूद है इसलिए सिर्फ अपने नजदीकी सेंटरों में जाएं और टीका अवश्य लगवाएं

पुलिस लाइन में बरगद का पौधा रोपण करते हुए

भाजपा कार्यकर्ताओं को कहा संकट के इस दौर में जरूरतमंदों की मदद करें और विपक्षी दलों से अपील की इस संकट के इस दौर में कुछ रचनात्मक कार्य भी करें जिससे समाज का कल्याण हो  इसके बाद उन्होंने देवेंद्रनगर अस्पताल का निरीक्षण किया कुलगवां मढैया में जरूरतमंदों को सामग्री वितरित की कल्दा पहुंचकर आदिवासी को सामग्री वितरण की  लोगों से कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील की उनके साथ  मध्यप्रदेश शासन में मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राम बिहारी चौरसिया पूर्व जिलाध्यक्ष  सतानंद गौतम,  जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व  अध्यक्ष संजय नगायच, जिला पंचायत अध्यक्ष रविराज यादव पूर्व विधायक राजेश वर्मा भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष तरुण पाठक वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रामअवतार पाठक , ब्रजेन्द्र मिश्रा  डब्बू,  पूर्व भाजपा अध्यक्ष जयप्रकाश चतुर्वेदी , अंकुर त्रिवेदी , अधिवक्ता एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता विनोद तिवारी, पूर्व भाजपा अध्यक्ष व बाबूलाल यादव महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष आशा गुप्ता चंद्रप्रभा तिवारी रूप नगायच सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता  कार्यक्रम के दौरान उनके साथ मौजूद रहे

 

अनाथ हो चुके शावकों का रखवाला बना नर बाघ

उजड़ चुके बाघों के संसार को पुनः बसाने और गैर जंगली बाघिनो को जंगली बनाने का लिख चुका है इतिहास

प्रकृतिक व्यवहार के विपरीत शावको की परवरिश कर रहा नर बाघ

नर बाघ पी-243 जो जंगल में नन्हे शावकों की कर रहा है परवरिश।

 

(शिवकुमार त्रिपाठी)  जंगल की निराली दुनिया में ऐसा कुछ न कुछ घटित होता रहता है, जिसे देख लोग अचंभित होते हैं और हैरत में पड़ जाते हैं। मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में इन दिनों ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है, जिससे वन अधिकारी आश्चर्यचकित तो हैं ही उत्साहित और प्रसन्न भी हैं। दरअसल कम उम्र में ही अनाथ हो चुके चार शावकों की मां बाघिन  पी-213 (32) की गत 15 मई को जब असमय मौत हो गई तो नन्हे शावक बेसहारा हो गये। इन शावकों की सुरक्षा व उनके भविष्य को लेकर हर कोई चिंतित था। लेकिन बाघों के स्वभाव व आचरण से अलहदा इन शावकों का पिता नर बाघ पी-243 नन्हे शावकों की न सिर्फ रखवाली करता है अपितु उनका पालन-पोषण भी कर रहा है। आमतौर पर जो कहीं भी देखने और सुनने को नहीं मिला, वह पन्ना टाइगर रिजर्व में साकार हो रहा है।   इस नर बाघ ने इन नन्हे साहब को को जंगल में संघर्ष कर जीने की तौर तरीके से खाना शुरु कर दिया है और अपना किया हुआ शिकार भी इन्हेंं खिलाया

बाघ पुनर्स्थापना योजना की चमत्कारिक सफलता के साथ-साथ अभिनव और अनूठे प्रयोगों के लिए भी पन्ना टाइगर रिजर्व देश व दुनिया में जाना जाता है। यह वन क्षेत्र दुनिया भर के वन्यजीव प्रेमियों तथा वन अधिकारियों के लिए एक ऐसा केंद्र बन चुका है, जहां आकर वे यहां की कामयाबी व अनूठे प्रयोगों को न सिर्फ देखते और समझते हैं बल्कि अध्ययन भी करते हैं। अभी हाल ही में गत 15 मई को पन्ना टाइगर रिजर्व की 6 वर्षीय युवा बाघिन की अज्ञात कारणों के चलते मौत हो गई थी। इस बाघिन के चार नन्हे शावकों की जिंदगी में यह किसी वज्रपात से कम नहीं था। इन नन्हे शावकों की सुरक्षा, संरक्षण तथा उनके भविष्य को लेकर पार्क प्रबंधन ऊहापोह की स्थिति में था। प्रबंधन के सामने सिर्फ दो ही विकल्प थे, पहला यह कि उनका रेस्क्यू कर किसी सुरक्षित जगह में रखकर उनका पालन-पोषण हो। लेकिन यह उनके लिए किसी सजा से कम नहीं था क्योंकि चारों शावक स्वाभाविक प्राकृतिक जीवन से वंचित रह जाते। दूसरा विकल्प शावकों को जंगल में ही चुनौतियों के बीच संघर्ष करते हुए अपने आप को बचाने का अवसर प्रदान करना था, जो रिस्की और शावकों की जिंदगी के लिए खतरनाक था।

नर बाघ के व्यवहार को देख लिया गया साहसिक फैसला

चट्टान पर बैठे शावक तथा निकट ही मौजूद नर बाघ पी-243

नर बाघ पी-243 जो शावकों का पिता है, उसके अप्रत्याशित और शावकों के प्रति सकारात्मक व्यवहार को देख पार्क प्रबंधन ने शावकों को रेस्क्यू कर उन्हें किसी जू में भेजने के बजाय खुले जंगल में ही रखने का बेहद साहसिक निर्णय लिया है। क्षेत्र संचालक पन्ना टाइगर रिजर्व उत्तम कुमार शर्मा बताते हैं कि बाघिन की मौत के बाद से नर बाघ उसी इलाके में हैं जहां चारों शावक हैं। नर बाघ यह एरिया छोड़कर कहीं भी अन्यत्र नहीं गया। सबसे ज्यादा हैरत वाली बात यह है कि शावक भी नर बाघ के साथ सहज रूप से चहल-कदमी कर रहे हैं तथा उसके पीछे-पीछे घूमते और टहलते हैं। नर बाघ न सिर्फ शावकों की देखरेख कर रहा है, बल्कि उनके लिए खाने का भी प्रबंध करता है। श्री शर्मा बताते हैं कि आमतौर पर नर बाघों में इस तरह का व्यवहार देखने को नहीं मिलता। बाघों की जीवन चर्या व खुले जंगल में उनके व्यवहार पर जो भी शोध व अध्ययन हुए हैं, कहीं भी यह बात निकलकर नहीं आई कि मां की मौत होने पर अनाथ शावकों की देखरेख नर बाघ करता हो। लेकिन पन्ना में यह चमत्कार देखने को मिल रहा है। फील्ड डायरेक्टर उत्तम कुमार शर्मा यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि मेने वन्यप्राणी शोध में कहीं भी ऐसा व्यवहार नहीं देखा न ही किताबों में पढ़ने को मिला मैं स्वयं इस व्यवहार से आश्चर्यचकित और आशान्वित हूं

  बाघ पी-243 को पहनाया गया रेडियो कॉलर

जंगल में नर बाघ के पीछे विचरण करते चारो शावक।

बाघिन की मौत के बाद अनाथ हो चुके शावकों के प्रति नर बाघ का अच्छा व सहयोगात्मक व्यवहार देखकर पार्क प्रबंधन ने बाघ पी-243 को रेडियो कॉलर पहनाकर सूझबूझ का परिचय दिया है। ऐसा करने से न सिर्फ नर बाघ पी-243 की मॉनिटरिंग हो रही है, बल्कि उसके साथ रह रहे चारो शावकों पर भी नजर रखी जा रही है। यदि सब कुछ सामान्य रहा और आने वाले तीन-चार माह तक नर बाघ इसी तरह शावकों की देखरेख करता रहा, तो शावक एक वर्ष के होने पर खुद ही शिकार करने व स्वतंत्र रूप से अपना जीवन जीने में सक्षम हो जाएंगे। पन्ना टाइगर रिजर्व का यह अभिनव प्रयोग यदि सफल रहा तो भविष्य में अनाथ शावकों के लिए यह एक मिसाल बनेगा। मालूम हो कि बाघिन की मौत के बाद यह आशंका जताई जा रही थी कि नर बाघ शावकों को मार सकता है, लेकिन फिलहाल यह आशंका निर्मूल साबित हुई है।

बाघ के साथ अठखेलियां करते शावकों का वीडियो जारी

जंगल में नर बाघ पी-243 के साथ चहल-कदमी व अठखेलियाँ करते शावकों का एक दिलचस्प वीडियो पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन द्वारा जारी किया गया है। इस वीडियो को देखकर प्रतीत होता है कि चारों अनाथ शावक नर बाघ (पिता) के साथ सहज हैं। बाघ जंगल में जहां जाता है शावक भी उसके पीछे चलते हैं, जैसा मां के साथ चलते थे। बाघ के आसपास ही चारो शावक चट्टानों में बैठे नजर आते हैं। वन अधिकारियों ने बताया कि नर बाघ जब शिकार करता है तो वह इन शावकों को भी खिलाता है। अधिकारी बताते हैं कि नर बाघ व शावकों की सघन निगरानी की जा रही है। इसके लिए इलाके में दो प्रशिक्षित हाथियों सहित वन अमले को तैनात किया गया है।

वीडियो का अवलोकन करें –

(शिवकुमार त्रिपाठी) पन्ना टाइगर रिजर्व में लॉकडाउन के बीच 4 शावक की मां एक युवा बाघिन

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

p-213(32) की मौत हो गई है इस वयस्क बाघिन की मौत से प्रबंधन में खलवाली फैदा कर दी है पन्ना में ही पैदा हुई और यही के जंगलों पली-बढ़ी युवा बाघिन p-213(32) की टाइगर रिजर्व के गहरी घाट रेंज की कोनी बीट में मौत
हो गई थी इससे चार शावक अनाथ हो गए इन को सुरक्षित बचाने के लिए टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने तलाशी अभियान शुरू किया है पर अब तक सबको का कोई पता नहीं चला जंगल में टाइगर रिजर्व की टीमें दिन-रात सर्चिंग कर रही है क्षेत्र संचालक उत्तम कुमार शर्मा ने बताया कि जिस जगह टाइग्रेस मृत्य मिली थी वही मेल टाइगर p-243 मौके पर मौजूद है इस कारण हमें खोजने में दिक्कत हो रही है मैदानी अमला पैदल सर्चिंग नहीं कर पा रहा है फील्ड डायरेक्टर ने बताया कि 5 हाथियों की 3 टीम बनाई गई है तीन टीमों में हमारे मैदानी कर्मचारी और अधिकारी दिनभर सर्चिंग करते रहे क्योंकि कोनी नाले की लंबाई अधिक है छोटे-छोटे नाले भी आकर मिलते हैं कई जगह बहुत सारी गुफाएं हैं इस कारण शावको को खोजने में परेशानी हो रही है यदि यह शावक हमें मिल जाते हैं तो तत्काल रेस्क्यू करने का प्रयास करेंगे फील्डडायरेक्टर ने कहा जो बाघ मौके पर है वह शावको का पिता है क्योंकि इसमें दो नर और दो मादा शावक है इसलिए इन बच्चो को बचाना भी बहुत जरूरी है यदि नर बाघ इन बच्चों की मदद करेगा तो ज्यादा सुरक्षित रह पाएंगे पर जंगली जानवरों के व्यवहार पर कोई अंदाज नहीं लगाया जा सकता उत्तम कुमार शर्मा ने आगे कहा कि हमने लगातार ट्रेसिंग और ट्रैकिंग की योजना बनाई है 10 कैमरे भी लगाए हैं जहां भी इनकी फोटोग्राफ्स मिलेंगे वहां खोजने का प्रयास करेंगे संभव है मां की मौत के बाद यह शावक कहीं आस-पास गुफाओं में घुस गए हो हमें उम्मीद है कि यह शावक मिल जायेगे और हम इन को सुरक्षित बचा पाएंगे

(more…)

  1. ·

पन्ना टाइगर रिजर्व में युवा बाघिन की मौत

8 माह की 4 शावक हुए अनाथ

 (शिवकुमार त्रिपाठी) पन्ना टाइगर रिजर्व में लॉकडाउन के बीच 4 शावक की मां एक युवा बाघिन p-213(32) की मौत हो गई है इस वयस्क बाघिन की मौत से प्रबंधन में खलवाली फैदा कर दी है पन्ना में ही पैदा हुई और यही के जंगलों पली-बढ़ी युवा बाघिन p-213(32) की टाइगर रिजर्व के गहरी घाट रेंज की कोनी बीट में मौत हुई है इस खबर की पुष्टि करते हुए फील्ड डायरेक्टर उत्तम कुमार शर्मा ने बताया कि यह वयस्क बाघिन 5 वर्ष 3 महीने की थी इसके आगे की पैर में चोट होने से लगड़ा रही थी जब हमें जानकारी मिली तो बीते 2 दिन से डॉक्टर संजीव कुमार गुप्ता इसका इलाज कर रहे थे कुछ एंटीबायोटिक दवा भी दी थी लेकिन आज सुबह कोनी बीट के नाले के पास मृत अवस्था में पाई गई थी क्षेत्र संचालक ने बताया कि इसका प्रोटोकॉल के तहत पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार किया गया है मौत का वास्तविक कारण पता लगाने के लिए शरीर के अंगों को जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है यह भी पता लगाया जाएगा कि कहीं बाघिन में किसी विषाणु का संक्रमण तो नहीं था पर इस बाघिन से की मौत से टाइगर रिजर्व में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई है पन्ना टाइगर रिजर्व द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि आसपास कहीं संदिग्ध गतिविधियां नहीं मिली है और शिकार जैसी संभावनाएं नहीं है फिर भी हम समस्त पहलुओं की जांच कर रहे हैं

 

टाइगर के मृत अवस्था का चित्र

सूचना के बाद टाइगर रिजर्व प्रबंधन के मैदानी कर्मचारियों के अलावा फील्ड डायरेक्टर उत्तम कुमार शर्मा, डिप्टी डायरेक्टर जरांडे ईश्वर रामहरी , बाघ विशेषज्ञ डॉक्टर संजीव कुमार गुप्ता सहित रेंजर और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बरामदगी की कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम कर शरीर के सभी अंगों को जला दिया गया

शावकों की जंगल मे तलाश शुरू

फाइल फोटो

इस युवा बाघिन की मौत के बाद से इसके 8 माह की 4 शावक जंगल में गायब है मां की मौत के बाद अनाथ हुए चारों शावकों की तलाश शुरू कर दी गई है फिल्म डायरेक्टर उत्तम कुमार शर्मा ने बताया कि अभी हम इन शावकों की तलाश कर रहे हैं पर अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है क्योंकि यह शावक अपनी मां के साथ ही रहते थे इसलिए अब जंगलों में स्वच्छंद सरवाइव कर पाना मुश्किल है ऐसे में हम शावकों का पता लगाकर रेस्क्यू करेंगे इसके बाद वाइल्ड लाइफ के विशेषज्ञ एवं उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन के आधार पर इन्हें कहां रखना है यह तय किया जाएगा फिलहाल हमारी चिंता इन सभी शावकों को सुरक्षित खोजने की है हमें उम्मीद है कि हम शीघ्र ही इन शावकों को खोज पाएंगे और सुरक्षित रेस्क्यू करने का प्रयास करेंगे उन्होंने कहा कि पन्ना में इंसाफ को को रखने का प्रबंधन नहीं है लिहाजा वरिष्ठ अधिकारियों की मार्गदर्शन के आधार पर ही तय हो पाएगा कि कहां रखना है

बरगडी के बाड़े में रखकर शावकों की जाए परवरिश

पन्ना टाइगर रिजर्व की बरगडी में एक विशाल इंक्लोजर बना हुआ है यहां शावकों को रखा जा सकता है क्योंकि जब सभी बाघ खत्म हो गए थे तब इन्हें यह एंक्लोजर शावकों और टाइगरों के रखने के लिए बनाया गया था पन्ना में जो टी-4 और टी-5 बाघिन कान्हा से लाकर छोड़ी गई थी वह ऐसे ही अनाथ हुई थी और मानवीय हस्तक्षेप में पली-बढ़ी इन बाघों को जंगली बनाया गया था यदि इन शावकों को यही पालकर जंगली बना कर पुनः जंगल में छोड़ा जाता है तो टाइगर रिजर्व के इतिहास में बड़ी सफलता मानी जाएगी जिसका प्रयास किया जाना चाहिए वाइल्ड लाइफ के जानकार और प्रकृति प्रेमियों ने सभी शावकों को पन्ना में ही पालने की व्यवस्था करने की मांग की है

(more…)