ताज़ा खबर
◈ पन्ना भक्ति का महाकुंभ - विशाल शोभा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत, किशोर दास जी महराज सहित कई संत महात्मा पन्ना पहुंचे ◈ पन्ना में आज से भक्ति का महाकुंभ शुरू,,, भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा के साथ गुरुपूर्णिमा महोत्सव, भागवत कथा एवं भक्तमाल कथा का होगा आयोजन  ◈ संजय नगायच का पन्ना नगर में जोरदार स्वागत,,, जमकर आतिशबाजी और फूलबर्षा के साथ जगह-जगह हुआ तुलादान,, ◈ पन्ना टाइगर रिजर्व में संदिग्ध परिस्थितियों में बाघ की फिर मौत, 15 दिन में दो टाइगरो की मौत 2009 की शुरुआत तो नहीं,,

” गौशाला नहीं उपाय, एक हिंदू एक गाय ” तभी बचेगा गोवंश

एक हिंदू एक गाय पालने से ही बचेगा गोवंश :- धीरेंद्र कृष्ण जी महाराज

गाय के संरक्षण का लिया संकल्प

 बागेश्वर धाम सरकार ने पन्ना में की बैठक

 बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तगण 

 (शिवकुमार त्रिपाठी) बागेश्वर धाम बालाजी सरकार की कृपा से बागेश्वर धाम के शिष्यमंडल का लगातार विस्तार हो रहा है पन्ना में भक्त मंडल की गतिविधियों की समीक्षा करने आज श्री पद्मावती देवी बड़ी देवी मंदिर मे श्री बागेश्वर धाम सरकार श्री धीरेंद्र कृष्ण जी महाराज स्वयं भक्तों की बैठक लेने आए और उन्होंने हिंदू संस्कृति की रक्षा एवं गोवंश के संरक्षण का लोगों को संकल्प दिलाया
धीरेंद्र कृष्ण जी महाराज ने कहा कि गौशाला में गाय की  रक्षा उपाय नहीं है गौशाला में गाय सुरक्षित नहीं रह सकती गोवंश के संरक्षण का एक ही उपाय है कि एक हिंदू एक गाय,, यदि एक परिवार एक गाय का पालन करें या उसकी परवरिश में सहभागिता निभाएं तभी गाय को बचाया जा सकता है दोपहर में बड़ी देवी मंदिर में आयोजित सामूहिक बैठक में महाराज श्री ने पन्ना के भक्तों से अपील की
गोवंश संरक्षण  के उद्देश्य से छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम में विशाल महायज्ञ का आयोजन 1 से 8 मई 2021 तक किया जा रहा है 108 कुंडीय महायज्ञ में यजमान यही रह कर हवन यज्ञ में हिस्सा लेंगे इस यज्ञ का उद्देश्य देश में गोवंश के संरक्षण को बढ़ावा देना है इसी कारण महाराज जी ने नारा दिया है की गौशाला नहीं उपाय एक हिंदू एक गाय महाराज श्री ने कहा कि जो भी भक्त इस महायज्ञ में शामिल होना चाहते हैं वह अपना सहयोग देकर पन्ना में रामबाग स्थित नरेंद्र शुक्ला के ऑफिस में रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं
इस महायज्ञ में मुख्य यजमान पन्ना के नरेंद्र शुक्ला को बनाया गया है इसके अलावा वशिष्ठ उर्फ़ मनु चौबे, संजय सेठ बबलू खरे, बीके रिछारिया, रामबाबू गौतम, विष्णु पांडे, धीरू बाजपेई, रोहित अग्रवाल, दीपक रावत, शैलेश  नगायच,  मनोज शर्मा , सोनू मिश्रा ने यज्ञ में शामिल होने का सहयोग दिया इसके अलावा बैठक में अपील की गई कि जो भक्त इस 108 कुंडी महायज्ञ में शामिल होना चाहते हैं वे रजिस्ट्रेशन करा ले उन्होंने  बागेश्वर धाम का टोल फ्री नंबर भी  जारी किया
इस बैठक से पूर्व मां पद्मावती देवी की महाआरती की गई फिर भक्तों ने अपने महाराज श्री की आरती कर बैठक का शुभारंभ किया इस बैठक में बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे पन्ना भक्त मंडल के अध्यक्ष शिवकुमार त्रिपाठी ने कहा कि जिले में भक्त मंडल को और प्रभावी बनाने के लिए सभी का एकजुट होना आवश्यक है उन्होंने इसके पूर्व की गई बैठकों की जानकारी सभी को दी आए हुए भक्तों का आभार जताया

संगत के अनुसार ही जीवन पड़ता है प्रभाव

भागवत कथा के प्रभाव से ही राजा परीक्षित को हुआ था मोक्ष प्राप्त : राम दुलारे 

पन्ना शहर के बस स्टैंड पन्ना के समीप श्रीमदभगवत महापुराण कथा दिनांक 31 जनवरी 2021 से शुभारंभ किया गया है।जिसका आज 7 फरवरी को समापन किया गया। श्रीमदभगवत महापुराण का वाचन कथा व्यास पं श्री राम दुलारे पाठक जी द्वारा किया जा रहा है।
चल रही सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा रविवार को धूमधाम से संपन्न हो गई। हरी नारायण शर्मा दादा कृष्णा बस ट्रेवल्स पिता शिव शंकर चन्सौरिया सेवा निवृत वन कर्मचारी की ओर से कराए गए धार्मिक आयोजन में कथा व्यास पं श्री राम दुलारे पाठक ने बताया कि
मोक्ष की कामना प्रत्येक मनुष्य करता है, लेकिन सभी को सही राह नहीं मिलती है। भागवत महापुराण कथा एक ऐसा मार्ग है जो प्रत्येक को मोक्ष की ओर ले जाती है। राजा परीक्षित को मिले श्राप से हुई मृत्यु के बाद भी कथा सुनने से उन्हें मोक्ष की प्राप्ति हुई थी। इसलिए कलयुग में मोक्ष की कामना करते है तो श्रीमद् भागवत महापुराण कथा से श्रेष्ठ मार्ग कोई नहीं है। कथावाचक श्री पाठक ने कहा कि श्रंगी ऋषि के श्राप को पूरा करने के लिए तक्षक नामक सांप भेष बदलकर राजा परिक्षित के पास पहुंचकर उन्हें डंस लेते हैं और जहर के प्रभाव से राजा का शरीर जल जाता है और मृत्यु हो जाती है। लेकिन श्री मद् भागवत कथा सुनने के प्रभाव से राजा परीक्षित को मोक्ष प्राप्त होता है। पिता की मृत्यु को देखकर राजा परीक्षित के पुत्र जनमेजय क्रोधित होकर सर्प नष्ट हेतु आहुतियां यज्ञ में डलवाना शुरू कर देते हैं जिनके प्रभाव से संसार के सभी सर्प यज्ञ कुंडों में भस्म होना शुरू हो जाते हैं तब देवता सहित सभी ऋषि मुनि राजा जनमेजय को समझाते हैं और उन्हें ऐसा करने से रोकते हैं। कथा वाचक श्री पाठक ने कहा कि कथा के श्रवण प्रवचन करने से जन्मजन्मांतरों के पापों का नाश होता है और विष्णुलोक की प्राप्ति होती है।
कथा व्यास ने प्रवचन करते हुए कहा कि संसार में मनुष्य को सदा अच्छे कर्म करना चाहिए, तभी उसका कल्याण संभव है। माता-पिता के संस्कार ही संतान में जाते हैं।संस्कार ही मनुष्य को महानता की ओर ले जाते हैं। श्रेष्ठ कर्म से ही मोक्ष की प्राप्ति संभव है। अहंकार मनुष्य में ईष्र्या पैदा कर अंधकार की ओर ले जाता है। उन्होंने कहा कि श्लोक कर्मण्ये वाधिकारस्ते मा फलेसु कदा चनि:। मनुष्य को सदा सतकर्म करना चाहिए। उसे फल की ¨चता ईश्वर पर छोड़ देनी चाहिए।
कथा समापन पर हरिनारायण शर्मा दादा दीपक शर्मा कृष्णा शर्मा छोटे महाराज द्वारा भागवत कथा श्रवण पान करने आए सभी श्रद्धालुओं का आभार प्रदर्शन किया गया है।

पन्ना में चार हजार की रिश्वत लेते चिकित्सक गिरफ्तार

 

 

(शिवकुमार त्रिपाठी) पन्ना  में दोपहर लोकायुक्त पुलिस सागर की टीम ने जिला चिकित्सालय पन्ना में पदस्थ डॉक्टर गुलाब तिवारी (सर्जन) को 4 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। चिकित्सक डॉक्टर तिवारी अस्पताल के निकट स्थित अपने शासकीय निवास में फरियादी मुकेश कुशवाहा से जब रिश्वत के पैसे ले रहे थे, उसी समय लोकायुक्त पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। इस कार्यवाही के बाद से स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

चिकित्सक का शासकीय आवास जहाँ ट्रैप की कार्यवाही हुई। 

 लोकायुक्त सागर के उप पुलिस अधीक्षक राजेश खेड़े ने जानकारी देते हुए बताया कि फरियादी मुकेश कुशवाहा द्वारा शिकायत की गई थी कि फिशर बीमारी का ऑपरेशन करने के लिए डॉक्टर गुलाब तिवारी द्वारा उनसे 5 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत सही पाए जाने पर शुक्रवार को आज उन्हें 4 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है। श्री खेड़े ने बताया कि आरोपी चिकित्सक के विरुद्ध भ्रष्टाचार विरोधी अधिनियम की धारा 7 के तहत कार्यवाही की जा रही है। जानकारी के मुताबिक फरियादी मुकेश कुशवाहा लगभग 15 दिन पहले पाइल्स की बीमारी के चलते जिला चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती हुए थे। जिसका इलाज जिला चिकित्सालय पन्ना के सर्जन डॉक्टर गुलाब तिवारी कर रहे थे। बताया गया है कि फरियादी मुकेश कुशवाहा के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वकांक्षी योजना के तहत गरीबों को इलाज के उद्देश्य से बनाए गया आयुष्मान कार्ड भी था, जिसे फरियादी ने अपने इलाज के लिए लगाया भी था। बावजूद इसके डॉक्टर द्वारा आपरेशन के लिए रिश्वत मांगी जा रही थी। आखिरकार जब कोई चारा नहीं बचा और फरियादी परेशान हो गया तो वह त्रस्त होकर सागर लोकायुक्त में मामले की शिकायत की। जिसके बाद सागर लोकायुक्त की टीम के द्वारा ट्रैपिंग की कार्यवाही की गई और डाक्टर साहब रंगे हाँथ धर लिए गये। 

एक माह के भीतर ट्रैप की यह दूसरी कार्यवाही 

पन्ना जिले में रिश्वतखोरी की जड़ें इस कदर फ़ैल चुकी हैं कि अब भगवान कहे जाने वाले चिकित्सक भी इसकी चपेट में आ चुके हैं। एक माह के भीतर रिश्वत लेने के मामले में लोकायुक्त पुलिस की टीम ट्रैप की यह दूसरी कार्यवाही की है। मालूम हो कि इसके पूर्व अभी हाल ही में 20 जनवरी को प्रभारी तहसीलदार अजयगढ़ उमेश तिवारी को लोकायुक्त पुलिस ने एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा था। इसके वावजूद भृष्ट अधिकारी व कर्मचारी सबक लेने को तैयार नहीं हैं। आश्चर्य की बात तो यह है कि अच्छी खासी सम्मानजनक वेतन पाने वाले लोगों की नियत भी चंद रुपयों के लिए डोल जाती है।

मैं निर्दोष झूठा फंसाया गया :- डॉ गुलाब तिवारी

 

इस दौरान डॉ गुलाब तिवारी ने कहा कि इस पूरे मामले में मुझे झूठा फंसाया गया है मैं जब घर में था तब मुकेश कुशवाहा आया और उसने पैसे नहीं दिए ना मैंने रिश्वत मांगी है ना पैसे लिए हैं पूरे मामले में संयंत्र के तहत मुझे फंसाया गया है और जो भी रिश्वत के आरोप लगाए गए हैं वह सरासर झूठे निराधार है

 कलेक्टर संजय कुमार मिश्र ने गौरी अरजरिया को किया सम्मानित

प्रीति कमल लालवानी के द्वारा पन्ना की शान बहन गौरी अरजरिया का किया स्वागत

आज पन्ना की बेटी  बहन गौरी अरजरिया  जी ने  केदार कांठा पहाड़ की 12 हजार फीट ऊंची चोटी पर माइनस 22 डिग्री की बर्फीली ठंड में गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रगान 

 

आज पन्ना नगर प्रथम आगमन पर गौरी अरजरिया व उनके माता पिता का तिलक लगा कर शाल श्रीफल पहना कर व फूल माला से पूरे परिवार के साथ मिलकर प्रीति कमल लालवानी के द्वारा द्वारा स्वागत किया गया।

पन्ना जिले की कु. गौरी बनी बेटी बचाओ बेटी पढाओ की ब्राण्ड एम्बेस्डर
बेटो से कम नही होती बेटियां-कलेक्टर

 उत्तरकाशी के केदारकाठा पर्वत पर अन्तर्राष्ट्रीय एडबेंचर ग्रुप के सदस्यों के साथ मिलकर पन्ना जिले की बेटी कु. गौरी अरजरिया द्वारा -20 डिग्री ठण्ड में 12 हजार 500 की ऊंचाई पर तिरंगा फहराते हुए राष्ट्रगान गाया गया। इसके लिए उन्हें प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

कलेक्टर  संजय कुमार मिश्र द्वारा बहादुर बेटी कु. गौरी अरजरिया को कलेक्ट्रेट में आमंत्रित बेटी बचाओ-बेटी पढाओ के रूप में सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की योजना के तहत ब्राण्ड एम्बेंडर के रूप में 25 हजार रूपये का चैक प्रोत्साहन स्वरूप प्रदान किया गया।

पन्ना जिले की तहसील सिमरिया की रहने वाली बहादुर बेटी द्वारा बीएससी, बीएड, ब्यूटीपार्लर कोर्स के साथ बेसिक माउण्टेनियरिंग कोर्स किया गया है। इनके पिता  रामकुमार अरजरिया पेशे से किसान है। इनकी माता  कुसुम अरजरिया गृहणी है। इस गरीब परिवार में पढी-बडी बेटी द्वारा आगे भी माउण्टेनियरिंग करने एवं आगे शिक्षा जारी रखने की बात कही। उसका कहना है कि मैं एक बार एवरेस्ट पर तिरंगा फहराना चाहती हॅू जिसकी तैयारी मैं कर रही हॅू।

कलेक्टर श्री मिश्र द्वारा कु. गौरी के माता-पिता अन्य परिवारजनों से भी चर्चा की। उनके माता-पिता को भी सम्मानित किया। कु. गौरी ने बताया कि उनके दो छोटे भाई है जो पढाई कर रहे हैं। कलेक्टर श्री मिश्र ने कहा कि उनके माता-पिता को बेटी-बेटो की पढाई लिखाई के लिए कभी भी कोई सहयोग की आवश्यकता हो तो मदद की जाएगी। इसके अलावा शासन से जुडी कोई समस्या हो तो भी कभी भी फोन से या मुझसे मिलकर बता सकते हैं। हरसंभव सहायता की जाएगी।

 

पन्ना राजपरिवार के वरिष्ठ सदस्य लोकेंद्र सिंह का निधन

फेफड़े की इंफेक्शन से पीड़ित महाराज ने पन्ना में ली अंतिम  सांस

(शिवकुमार त्रिपाठी)  पन्ना राज परिवार के  वरिष्ठ सदस्य  महाराज लोकेंद्र सिंह  का  बीमारी  के चलते आज निधन हो गया  वह  75 वर्ष के थे  पन्ना राजपरिवार  को हमेशा सुर्खियों में लाने वाले  लोकेंद्र सिंह  बाल्यकाल से ही  कुशाग्र बुद्धि,  रंगीन मिजाज  एवं  तीव्र शिकारी थे  उन्होंने कई बार  एक से अधिक बाघो का शिकार किया  पर जब उन्हें समझ आई  तो उनके हृदय में  वन्यजीव प्रेमियों के लिए  प्रेम  उत्पन्न हो गया और उन्होंने अपना पूरा जीवन  वन्यजीवों की रक्षा के लिए गुजार दिया  पन्ना टाइगर रिजर्व के संस्थापक सदस्य  लोकेंद्र सिंह हमेशा पन्ना के बाघों के प्रति चिंतित रहते थे  और हर उतार-चढ़ाव देखा  अपना राजनीतिक नुकसान  होने के बावजूद भी  प्रकृति  को बचाने के लिए  हमेशा लगे रहे  जंगल की  रक्षा के लिए  कुछ भी कर गुजरने को  तैयार थे बचपन से ही  स्मार्ट पर्सनालिटी  महाराज लोकेंद्र सिंह को  फिल्मों से भी लगाव था  यही कारण है कि उनके  प्रयास से पांडव फॉल में पहली फिल्म की शूटिंग हुई  हॉलीवुड की फिल्म की शूटिंग के लिए मशहूर विदेशी अभिनेत्री हेलन मिचैल  भी यहां  शूटिंग करने आई

 राजनीतिक सफर

महाराज लोकेंद्र सिंह 1977 में जनता पार्टी से विधायक चुने गए इसके बाद 1989भारतीय जनता पार्टी से पन्ना दमोह संसदीय क्षेत्र से सांसद निर्वाचित हुए 1993 में कांग्रेश पार्टी से विधायक बने  हमेशा ही वे ताकतवर राजनीतिक शख्स का विरोध करते थे सत्ता से उनका लगाव नहीं था यही कारण है कि विद दिग्विजय सिंह सरकार में विधायक रहते हुए भी उनका विरोध करते रहे माधवराव सिंधिया से नजदीकी होने के कारण उन्हीं के कहने में पर भारतीय जनता पार्टी छोड़ दी थी और कांग्रेस में शामिल हो गए थे वे हमेशा ही राजनैतिक ताकतवर व्यक्ति का विरोध करते रहे लोगों से मिलकर रहना और हमेशा मजाकिया अंदाज में मिलना उनका एक अच्छा गुण था

परिवार

लोकेंद्र सिंह की बेटी कामाख्या देवी उर्फ लकी राजा  हैै उनकी शादी नागौद में हुई है उनकी पत्नी महारानी इंदिरा कुमारी से उनका 36 का आंकड़ा रहता था इस कारण वे खजुराहो में निवास करती रही लेकिन बीते कुछ वर्षों से पारिवारिक सुलह हो गई थी जिससे इनका जीवन बेटी और पत्नी के साथ गुजरा हालांकि राज परिवार हमेशा विवादों में रहता है इसलिए भाभी, भतीजी भतीजा और बहू से नहीं बनती थी संपत्ति विवाद के कारण यह राज परिवार  हमेशा ही विवादों में रहता रहा है  और  वे  हमेशा ऐसे विवादों को हवा देते रहे  लेकिन बीते कुछ वर्षों से  उन्होंने विवाद छोड़ सभी के साथ अच्छे संबंध विकसित करने शुरू कर दिए थे 

दोपहर बाद अंतिम संस्कार

पन्ना राजपरिवार के वरिष्ठ सदस्य की अंतिम यात्रा राजमहल से निकली और दोपहर बाद उनका अंतिम संस्कार छत्रसाल पार्क में किया गया उनकी बेटी कामाख्या देवी उर्फ लकी राजा ने मुखाग्नि दी अंतिम संस्कार में मध्य प्रदेश शासन के मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक और आमजन उपस्थित थे 

 

पन्ना टाइगर रिज़र्व को मिली व्याख्यान केन्द्र की सौगात

पन्ना टाइगर रिज़र्व के मंडला गेट पर बने व्याख्यान केन्द्र का अवलोकन करते खनिज मंत्री।

 

शिवकुमार त्रिपाठी। बाघ पुनर्स्थापना योजना को मिली शानदार सफलता के चलते देश और दुनिया में विख्यात हो चुके मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिज़र्व में पर्यटन सुविधाओं का भी विस्तार हो रहा है। प्रदेश के खनिज साधन एवं श्रम विभाग मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा पर्यटन गांव मडला स्थित पन्ना टाइगर रिज़र्व के प्रवेश द्वार पर स्थापित वन व्याख्यान केन्द्र का लोकार्पण किया है। यह वन व्याख्यान केन्द्र 110 लाख रूपये की लागत से बनाया गया है। इस व्याख्यान केन्द्र में पर्यटकों के लिए कुछ समय बिताने की सुविधा के साथ वन एवं पर्यटन से जुडी जानकारियां देने के लिए म्यूजियम एवं पदर्शन की व्यवस्था है। 

उल्लेखनीय है कि पन्ना टाइगर रिज़र्व मौजूदा समय 65 बाघों का घर बन चुका है। बाघों का कुनबा बढ़ने से कोर व बफर क्षेत्र में टाइगर साइटिंग खूब हो रही है, जिससे पर्यटक भी बढे हैं। खनिज मंत्री श्री सिंह ने बताया कि उन्होंने पन्ना टाइगर रिजर्व के मड़ला गेट पर नवीन टिकट बुकिंग काउंटर एवं व्याख्यान केंद्र का शुभारंभ किया है। अब बाहर से आने वाले पर्यटकों को पन्ना टाइगर रिजर्व घूमने के लिए मड़ला गेट से भी टिकट उपलब्ध हो सकेगी। इसके पूर्व पर्यटकों को पार्क भ्रमण हेतु टिकट के लिए गेट से तक़रीबन डेढ़ किमी. दूर कर्णावती प्रकृति व्याख्या केन्द्र में जाना पड़ता था, लेकिन अब यह सुविधा पर्यटकों को गेट में ही मिल सकेगी। मंत्री श्री सिंह ने व्याख्यान केन्द्र के अन्दर पर्यटकों को दी जाने वाली सुविधाओं का अवलोकन किया। पर्यटकों के बैठने, प्रशाधन एवं जानकारी देने के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के प्रति उन्होंने संतोष जाहिर किया।

पर्यटन गांव मंडला में बनेगा आधुनिक थाना

पन्ना जिले के पर्यटन गांव मंडला में प्रतिदिन बड़ी संख्या में देशी व विदेशी पर्यटक पार्क भ्रमण के लिए आते हैं, जिसे देखते हुए यहाँ पर आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित थाना भवन का निर्माण होगा। खनिज मंत्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह ने थाना परिसर मडला में 94.10 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले आधुनिक थाना भवन का भूमिपूजन वैदिक रीति के साथ किया। इस अवसर पर उन्होंने कुदाली से खुदाई कर भवन के आधारशिला की ईंट स्थापित की। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थितों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह थाना छतरपुर एवं पन्ना जिले की सीमा पर होने के साथ राष्ट्रीय उद्यान होने के कारण पर्यटकों का आना जाना निरंतर होता है। इसलिए आधुनिक तकनीकी से लैस थाना होना यहां की महती आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह थाना भवन निर्मित हो जाने के बाद आमजनता को सुविधा मिलने के साथ अपराधों में कमी आएगी। यह थाना भवन बहुत ही आकर्षक एवं सुविधाजनक बनेगा, लोगों को थाने में आकर अच्छा महसूस होगा। इस क्षेत्र की पेयजल एवं विद्युत की समस्या का निराकरण भी शीघ्र किया जायेगा। मडला ग्राम भारत सरकार की जल जीवन मिशन योजना में भी शामिल है, फलस्वरूप यहाँ पेयजल की कोई समस्या नहीं रहेगी। क्षेत्र में पर्यटकों का आना जाना बढ रहा है, जिससे इस क्षेत्र का तेजी से विकास होगा। पर्यटन बढ़ने से यहां के लोगों को रोजगार के नये – नये अवसर मुहैया होंगे। 

 

मिलनसार और बेदाग छवि के एसपी रहे मयंक अवस्थ

 कटनी जिले का की जिम्मेदारी सौंपी गई

2015 बैच के आईपीएस धर्मराज मीणा को बनाया गया पन्ना का नया कप्तान

·

(शिव कुमार त्रिपाठी) मध्य प्रदेश सरकार ने  8 IPS अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं जिसमें पन्ना के एसपी मयंक अवस्थी को पन्ना से स्थानांतरित कर कटनी जिले का नया कप्तान बना कर भेजा है पन्ना में 2 वर्ष से अधिक समय तक कार्यभार संभालने वाले मयंक अवस्थी बेदाग छवि और सक्रिय पुलिस अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं मिलनसार और हर छोटे आदमी की बात आसानी से सुनने वाले पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी के स्थानांतरण की जानकारी जैसे ही लोगों को मिली लोगों ने कहा नया अधिक अच्छा अधिकारी का स्थानांतरण हो गया हालांकि सरकार ने उन्हें कटनी जैसे जिले की जिम्मेदारी सौंपी है रोना काल से लेकर विषम परिस्थितियों में कानून व्यवस्था बनाए रखने और आईटी का सहारा लेकर बड़े अपराधिक घटनाओं का खुलासा करने वाले एसपी मयंक अवस्थी कुल्लू अच्छे कार्यकाल के लिए जानेंगे 

धर्मराज बने नए कप्तान

पन्ना जिले में पदस्थ किए गए आईपीएस अधिकारी धर्मराज मीणा वर्तमान में छिंदवाड़ा की बटालियन में पदस्थ है 2015 बैच के आईपीएस धर्मराज मीणा की छवि एक शख्त अधिकारी के रूप में है  धर्मराज मीणा की एसपी के रूप में पहली पोस्टिंग है धर्मराज मीणा वर्तमान में छिंदवाड़ा में पदस्थ हैं

अतिरिक्त महाधिवक्ता धीरेंद्र सिंह का जिला अधिवक्ता संघ ने किया जोरदार स्वागत
बुंदेलखंड में पहली बार बने एडिशनल एजी

वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने स्वागत कर जताई खुशी

पन्ना जिला अभिभाषक संघ ने आज मध्य प्रदेश सरकार के अतिरिक्त महाधिवक्ता धीरेंद्र सिंह परमार का अधिवक्ता संघ कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित कर जोरदार स्वागत किया और खुशी जाहिर की बुंदेलखंड में पहली बार कोई व्यक्ति महाधिवक्ता बना है इसकी जानकारी देते हुए शासकीय जिला अभिभाषक किशोर श्रीवास्तव ने बताया की पन्ना जिले के लिए खुशी की बात है कि पन्ना में पैदा हुए और यहीं से पले बढ़े मूलता पन्ना जिले के बरहा गांव निवासी धीरेंद्र सिंह परमार को मध्य प्रदेश सरकार ने अतिरिक्त महाधिवक्ता बनाया है

और पहली बार वार जिले से इस पद पर किसी व्यक्ति की नियुक्ति की गई है जिससे हमें खुशी है कि हमारे ही बीच के किसी व्यक्ति को कितने महत्वपूर्ण पद पर सरकार ने चुना है इनके सहयोग से पन्ना जिले के अधिवक्ताओं को भी सहयोग मिलेगा वही जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष जे के रावत तैलंग ने धीरेंद्र सिंह परमार का स्वागत करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की और अपेक्षा की कि स्थानीय होने के साथ पन्ना बार काउंसिल के सदस्य के रूप में हमें पहचानते हैं

सुप्रीम कोर्ट में वकालत करने वाले धीरेंद्र सिंह परमार को इस पद में चुने जाने से पन्ना जिले की समस्त अधिवक्ता गौरवान्वित महसूस कर रहे है और उम्मीद जताई की वे अभिभाषक संघ के सहयोग के लिए और जिले की सकारात्मक कार्यों में सहयोग देंगे इससे पूर्व समारोह में पहुंचे धीरेंद्र सिंह परमार का समस्त अधिवक्ताओं ने स्वागत किया जिस पर कृतज्ञता व्यक्त करते हुए धीरेंद्र सिंह परमार ने कहा कि मैं पन्ना के समस्त अधिवक्ताओं का आभारी हूं जिन्होंने आमंत्रित कर मुझे सम्मानित किया है मेरा सभी से लगाओ रहा है उन्होंने कहा कि जब भी कोई सहयोग की बात होगी मैं कभी पीछे नहीं हटेंगे कार्यक्रम की अध्यक्षता पन्ना बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष देवेंद्र खरे उर्फ टिक्कू ने की

इस गरिमामय समारोह में अभिभाषक संघ पन्ना के सचिव आनंद त्रिपाठी ने संचालन किया इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता ज़ी केरलम आर बी पटेल विनोद तिवारी राकेश सिंह राम लखन विश्वकर्मा विनय पूनिया सुरेश कुमार मिश्रा अनंत कुमार तिवारी शांति मिश्रा चंद्र बदन तिवारी कोषाध्यक्ष अरविंद निगम राहुल खरे राहुल श्रीवास्तव की भी खरे रजनीश चंद्र जैन सुरेंद्र सिंह सुदर्शन खरे आरके निगम जीतेंद्र सिंह  दिलीप चौरसिया सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता गण मौजूद रहे 

 

एक लाख की रिश्वत लेते अजयगढ़ तहसीलदार  गिरफ्तार,,,

सागर लोकायुक्त की कार्यवाही

(शिवकुमार त्रिपाठी )तमाम प्रयासों और कार्यवाहीयों के बावजूद सरकारी विभागों में रिश्वत रुकने का नाम नहीं ले रहा है बड़े अधिकारी भी लगातार पकड़े जा रहे फिर भी रिश्वत कम नहीं हो रही है ऐसा ही एक मामला पन्ना के अजयगढ़ में सामने आया है जिसमें एक लाख की रिश्वत लेते हुए तहसीलदार उमेश तिवारी को सागर की लोकायुक्त टीम ने उनके कमरे से रंगे हाथों गिरफ्तार किया है जिससे राजस्व महकमे में हड़कंप मच गया इससे पहले गुनौर तहसीलदार भी इसी तरह पकड़े गए थे

पन्ना जिले के अजयगढ़ में फरियादी अंकित मिश्रा के चाचा के प्लाट में भवन की स्वीकृति के एवज में एक लाख की रिश्वत लेते हुए सागर की लोकायुक्त टीम ने तहसीलदार उमेश तिवारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है सरकारी रेस्ट हाउस में छापामार कार्यवाही करते हुए लोकायुक्त की टीम ने पहले ट्रैप किया फिर तहसीलदार को कार्यवाही के लिए अजयगढ़ थाना ले गई जहां कार्यवाही जारी है

वही तहसीलदार उमेश तिवारी ने पकड़े जाने के बाद इस पूरे मामले को साजिश बताया है कहां कुछ विरोधी लोग फ़साने के प्रयास में साजिश में लगे थे और मेरे पीछे साजिश की गई है  रिश्वत लेने से इनकार किया है

 ज्ञात हो कि जिले मैं इन दिनों सबसे मलाईदार तहसील क्षेत्र अजयगढ़ है कुछ दिन पूर्व ही नायब तहसीलदार उमेश तिवारी को प्रभारी तहसीलदार बनाकर भेजा गया था और उनकी कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में थी आज ट्रैप होने के बाद से राजस्व महकमे में हड़कंप मच गया भ्रष्टाचार अधिनियम की विभिन्न धाराओं की तरह मामला दर्ज किया गया है अब पुलिस उन्हें न्यायालय में पेश करेगी

  लोकायुक्त का प्रेसनोट

*सागर लोकायुक्त की कार्यवाही* आवेदक- अंकित मिश्रा पिता राजकुमार मिश्रा 25 वर्ष निवास वार्ड क्र 14 अजयगढ जिला पन्ना
आरोपी-
1- उमेश तिवारी उम्र 29 वर्ष प्रभारी तहसीलदार अजयगढ़ पन्ना।
घटना स्थल:- रुम नं 3 रेस्ट हाउस अजयगढ़ पन्ना,
रिश्वत राशि:- 1,00,000 (एक लाख रुपये)
विवरण:- आवेदक के चाचा के प्लाट पर मकान निर्माण की अनुमति के संबंध में 100000/-रुपये रिश्वत की मांग की जो आज दिनांक 20.01.2021 को आरोपी आवेदक से 100000/-रु रिश्वत लेते हुए पकड़े गए। ट्रेपकर्ता- उपुअ राजेश खेड़े विपुस्था सागर

 करोड़ों के विकास कार्य का शिलान्यास और उद्घाटन

शीघ्र मिलेगी हीरा परियोजना को वाइल्डलाइफ से एनओसी

विरोधियों के साथ मिलकर भी पन्ना के विकास की मंशा जताई

(more…)