प्रदेशाध्यक्ष VD ने दिया BJP कार्यकर्ताओं को सेवा का मंत्र,,,, तो आपदा प्रबंधन की बैठक में दिखी अनलॉक की छटपटाहट
जिले के दौरे में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा
मंत्री ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह के साथ कोरोना प्रबंधन व अस्पतालों की व्यवस्था का लिया जायजा
केंद्र सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं से गरीबों की मदद का आह्वान किया

जिला चिकित्सालय में वार्ड का उद्घाटन करते हुए सांसद विष्णु दत्त शर्मा एवं मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह
(शिवकुमार त्रिपाठी) भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा अपने एक दिवसीय panna प्रवास पर आए और उन्हें तीनों विधानसभा पन्ना गुनौर और पवई मैं अपने कार्यक्रम किये भाजपा कार्यकर्ताओं से गरीबों की मदद करने और सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार की अपील की वही मध्य प्रदेश शासन के मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह के साथ पुलिस लाइन जाकर पुलिस कर्मचारियों के लिए बनाए गए कोविड अस्पताल का उद्घाटन किया जहां 14 बैड लगाए गए हैं ऑक्सीजन युक्त इन बैड़ों में उन पुलिस कर्मचारी और उनके परिवारों का इलाज होगा जिन्हें ड्यूटी के दौरान बीमारी का संक्रमण हो सकता है इसके बाद वे पन्ना जिला अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने बच्चों के इलाज के लिए बनाए जा रहे वार्ड , सिटी स्कैन मशीन लगने के स्थान का जायजा लिया और जिला प्रशासन को आगे की तैयारियां करने के निर्देश दिए
क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक
कलेक्ट्रेट परिसर में आपदा प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सबसे ज्यादा व्यापारी वर्ग के प्रतिनिधियों मैं अनलॉक की छटपटाहट दिखाई दी उन्होंने कहा कि बीते डेढ़ माह से पन्ना का बाजार पूरी तरह से बंद है छोटे व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है रोजगार पूरी तरह ठप है लिहाजा कुरौना के साथ लोगों की रोजगार का भी ध्यान रखा जाए और दुकानें खोलने जाने की अनुमति प्रदान की जाए जिस पर शहर को खोलने पर सहमति तो बनी लेकिन यह तय किया गया कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज शाम को जो निर्णय लेंगे वही लागू होगा बताया गया panna ग्रीन जोन पर है लिहाजा खुलने की उम्मीद है

पुलिस लाइन में पुलिस कर्मचारियों के लिए ऑक्सीजन युक्त अस्पताल का उद्घाटन
रक्तदान
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित गुप्ता एवं कृष्ण प्रताप सिंह उर्फ कानहु राजा ने नरेंद्र मोदी सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर रक्तदान किया

सांसद और मंत्री का स्वागत करते हुए कलेक्टर संजय कुमार मिश्रा एसपी धर्मराज मीणा
–
कमलनाथ सीडी दो या जेल जाओ,
पन्ना दौरे पर आए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा कहा की कमलनाथ ने संवैधानिक गोपनीयता की शपथ और पद का दुरुपयोग किया है वे सीडी रखकर लोगों को ब्लैकमेल कर रहे हैं पूर्व मुख्यमंत्री को BD ने चेताया कि वे वह सीडी दे मध्य प्रदेश की जनता से अपने बयान के लिए माफी मांगे या सलाखों के पीछे पहुंचो , उन्होंने कहा अपनी महिला मित्र के आत्महत्या मामले में फंसे पूर्व मंत्री को बचाने कमलनाथ मध्य प्रदेश सरकार को ब्लैकमेल कर रहे हैं इसीलिए अनर्गल बातें करने लगे है उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह और कमलनाथ झूठ की खिलाड़ी है और यह अंतरराष्ट्रीय झूठे लोग है इनसे प्रदेश के विकास और सहयोग की कोई उम्मीद नहीं की जा सकती
कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील

उस स्थान का निरीक्षण जहां सिटी स्कैन मशीन लगाई जानी है
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा एवं मध्य प्रदेश शासन के मंत्री गजेंद्र प्रताप सिंह आम लोगों से अपील की एक कोरोना के इस विकट संकट में वैक्सीन ही बचाव है इसलिए सभी को तत्काल टीका लगवाना चाहिए पन्ना में पर्याप्त मात्रा में सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए टीका मौजूद है इसलिए सिर्फ अपने नजदीकी सेंटरों में जाएं और टीका अवश्य लगवाएं

पुलिस लाइन में बरगद का पौधा रोपण करते हुए
भाजपा कार्यकर्ताओं को कहा संकट के इस दौर में जरूरतमंदों की मदद करें और विपक्षी दलों से अपील की इस संकट के इस दौर में कुछ रचनात्मक कार्य भी करें जिससे समाज का कल्याण हो इसके बाद उन्होंने देवेंद्रनगर अस्पताल का निरीक्षण किया कुलगवां मढैया में जरूरतमंदों को सामग्री वितरित की कल्दा पहुंचकर आदिवासी को सामग्री वितरण की लोगों से कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील की उनके साथ मध्यप्रदेश शासन में मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राम बिहारी चौरसिया पूर्व जिलाध्यक्ष सतानंद गौतम, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष संजय नगायच, जिला पंचायत अध्यक्ष रविराज यादव पूर्व विधायक राजेश वर्मा भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष तरुण पाठक वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रामअवतार पाठक , ब्रजेन्द्र मिश्रा डब्बू, पूर्व भाजपा अध्यक्ष जयप्रकाश चतुर्वेदी , अंकुर त्रिवेदी , अधिवक्ता एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता विनोद तिवारी, पूर्व भाजपा अध्यक्ष व बाबूलाल यादव महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष आशा गुप्ता चंद्रप्रभा तिवारी रूप नगायच सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कार्यक्रम के दौरान उनके साथ मौजूद रहे
अनाथ हो चुके शावकों का रखवाला बना नर बाघ
प्रकृतिक व्यवहार के विपरीत शावको की परवरिश कर रहा नर बाघ
- जो कहीं देखने को नहीं मिला वह पन्ना में हो रहा साकार
- शावकों की मां बाघिन पी-213(32) की हो चुकी है मौत
 |
| नर बाघ पी-243 जो जंगल में नन्हे शावकों की कर रहा है परवरिश। |
(शिवकुमार त्रिपाठी) जंगल की निराली दुनिया में ऐसा कुछ न कुछ घटित होता रहता है, जिसे देख लोग अचंभित होते हैं और हैरत में पड़ जाते हैं। मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में इन दिनों ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है, जिससे वन अधिकारी आश्चर्यचकित तो हैं ही उत्साहित और प्रसन्न भी हैं। दरअसल कम उम्र में ही अनाथ हो चुके चार शावकों की मां बाघिन पी-213 (32) की गत 15 मई को जब असमय मौत हो गई तो नन्हे शावक बेसहारा हो गये। इन शावकों की सुरक्षा व उनके भविष्य को लेकर हर कोई चिंतित था। लेकिन बाघों के स्वभाव व आचरण से अलहदा इन शावकों का पिता नर बाघ पी-243 नन्हे शावकों की न सिर्फ रखवाली करता है अपितु उनका पालन-पोषण भी कर रहा है। आमतौर पर जो कहीं भी देखने और सुनने को नहीं मिला, वह पन्ना टाइगर रिजर्व में साकार हो रहा है। इस नर बाघ ने इन नन्हे साहब को को जंगल में संघर्ष कर जीने की तौर तरीके से खाना शुरु कर दिया है और अपना किया हुआ शिकार भी इन्हेंं खिलाया
बाघ पुनर्स्थापना योजना की चमत्कारिक सफलता के साथ-साथ अभिनव और अनूठे प्रयोगों के लिए भी पन्ना टाइगर रिजर्व देश व दुनिया में जाना जाता है। यह वन क्षेत्र दुनिया भर के वन्यजीव प्रेमियों तथा वन अधिकारियों के लिए एक ऐसा केंद्र बन चुका है, जहां आकर वे यहां की कामयाबी व अनूठे प्रयोगों को न सिर्फ देखते और समझते हैं बल्कि अध्ययन भी करते हैं। अभी हाल ही में गत 15 मई को पन्ना टाइगर रिजर्व की 6 वर्षीय युवा बाघिन की अज्ञात कारणों के चलते मौत हो गई थी। इस बाघिन के चार नन्हे शावकों की जिंदगी में यह किसी वज्रपात से कम नहीं था। इन नन्हे शावकों की सुरक्षा, संरक्षण तथा उनके भविष्य को लेकर पार्क प्रबंधन ऊहापोह की स्थिति में था। प्रबंधन के सामने सिर्फ दो ही विकल्प थे, पहला यह कि उनका रेस्क्यू कर किसी सुरक्षित जगह में रखकर उनका पालन-पोषण हो। लेकिन यह उनके लिए किसी सजा से कम नहीं था क्योंकि चारों शावक स्वाभाविक प्राकृतिक जीवन से वंचित रह जाते। दूसरा विकल्प शावकों को जंगल में ही चुनौतियों के बीच संघर्ष करते हुए अपने आप को बचाने का अवसर प्रदान करना था, जो रिस्की और शावकों की जिंदगी के लिए खतरनाक था।
नर बाघ के व्यवहार को देख लिया गया साहसिक फैसला
 |
| चट्टान पर बैठे शावक तथा निकट ही मौजूद नर बाघ पी-243 |
नर बाघ पी-243 जो शावकों का पिता है, उसके अप्रत्याशित और शावकों के प्रति सकारात्मक व्यवहार को देख पार्क प्रबंधन ने शावकों को रेस्क्यू कर उन्हें किसी जू में भेजने के बजाय खुले जंगल में ही रखने का बेहद साहसिक निर्णय लिया है। क्षेत्र संचालक पन्ना टाइगर रिजर्व उत्तम कुमार शर्मा बताते हैं कि बाघिन की मौत के बाद से नर बाघ उसी इलाके में हैं जहां चारों शावक हैं। नर बाघ यह एरिया छोड़कर कहीं भी अन्यत्र नहीं गया। सबसे ज्यादा हैरत वाली बात यह है कि शावक भी नर बाघ के साथ सहज रूप से चहल-कदमी कर रहे हैं तथा उसके पीछे-पीछे घूमते और टहलते हैं। नर बाघ न सिर्फ शावकों की देखरेख कर रहा है, बल्कि उनके लिए खाने का भी प्रबंध करता है। श्री शर्मा बताते हैं कि आमतौर पर नर बाघों में इस तरह का व्यवहार देखने को नहीं मिलता। बाघों की जीवन चर्या व खुले जंगल में उनके व्यवहार पर जो भी शोध व अध्ययन हुए हैं, कहीं भी यह बात निकलकर नहीं आई कि मां की मौत होने पर अनाथ शावकों की देखरेख नर बाघ करता हो। लेकिन पन्ना में यह चमत्कार देखने को मिल रहा है। फील्ड डायरेक्टर उत्तम कुमार शर्मा यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि मेने वन्यप्राणी शोध में कहीं भी ऐसा व्यवहार नहीं देखा न ही किताबों में पढ़ने को मिला मैं स्वयं इस व्यवहार से आश्चर्यचकित और आशान्वित हूं
बाघ पी-243 को पहनाया गया रेडियो कॉलर
 |
| जंगल में नर बाघ के पीछे विचरण करते चारो शावक। |
बाघिन की मौत के बाद अनाथ हो चुके शावकों के प्रति नर बाघ का अच्छा व सहयोगात्मक व्यवहार देखकर पार्क प्रबंधन ने बाघ पी-243 को रेडियो कॉलर पहनाकर सूझबूझ का परिचय दिया है। ऐसा करने से न सिर्फ नर बाघ पी-243 की मॉनिटरिंग हो रही है, बल्कि उसके साथ रह रहे चारो शावकों पर भी नजर रखी जा रही है। यदि सब कुछ सामान्य रहा और आने वाले तीन-चार माह तक नर बाघ इसी तरह शावकों की देखरेख करता रहा, तो शावक एक वर्ष के होने पर खुद ही शिकार करने व स्वतंत्र रूप से अपना जीवन जीने में सक्षम हो जाएंगे। पन्ना टाइगर रिजर्व का यह अभिनव प्रयोग यदि सफल रहा तो भविष्य में अनाथ शावकों के लिए यह एक मिसाल बनेगा। मालूम हो कि बाघिन की मौत के बाद यह आशंका जताई जा रही थी कि नर बाघ शावकों को मार सकता है, लेकिन फिलहाल यह आशंका निर्मूल साबित हुई है।
बाघ के साथ अठखेलियां करते शावकों का वीडियो जारी
जंगल में नर बाघ पी-243 के साथ चहल-कदमी व अठखेलियाँ करते शावकों का एक दिलचस्प वीडियो पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन द्वारा जारी किया गया है। इस वीडियो को देखकर प्रतीत होता है कि चारों अनाथ शावक नर बाघ (पिता) के साथ सहज हैं। बाघ जंगल में जहां जाता है शावक भी उसके पीछे चलते हैं, जैसा मां के साथ चलते थे। बाघ के आसपास ही चारो शावक चट्टानों में बैठे नजर आते हैं। वन अधिकारियों ने बताया कि नर बाघ जब शिकार करता है तो वह इन शावकों को भी खिलाता है। अधिकारी बताते हैं कि नर बाघ व शावकों की सघन निगरानी की जा रही है। इसके लिए इलाके में दो प्रशिक्षित हाथियों सहित वन अमले को तैनात किया गया है।
वीडियो का अवलोकन करें –
(शिवकुमार त्रिपाठी) पन्ना टाइगर रिजर्व में लॉकडाउन के बीच 4 शावक की मां एक युवा बाघिन
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]
p-213(32) की मौत हो गई है इस वयस्क बाघिन की मौत से प्रबंधन में खलवाली फैदा कर दी है पन्ना में ही पैदा हुई और यही के जंगलों पली-बढ़ी युवा बाघिन p-213(32) की टाइगर रिजर्व के गहरी घाट रेंज की कोनी बीट में मौत
हो गई थी इससे चार शावक अनाथ हो गए इन को सुरक्षित बचाने के लिए टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने तलाशी अभियान शुरू किया है पर अब तक सबको का कोई पता नहीं चला जंगल में टाइगर रिजर्व की टीमें दिन-रात सर्चिंग कर रही है क्षेत्र संचालक उत्तम कुमार शर्मा ने बताया कि जिस जगह टाइग्रेस मृत्य मिली थी वही मेल टाइगर p-243 मौके पर मौजूद है इस कारण हमें खोजने में दिक्कत हो रही है मैदानी अमला पैदल सर्चिंग नहीं कर पा रहा है फील्ड डायरेक्टर ने बताया कि 5 हाथियों की 3 टीम बनाई गई है तीन टीमों में हमारे मैदानी कर्मचारी और अधिकारी दिनभर सर्चिंग करते रहे क्योंकि कोनी नाले की लंबाई अधिक है छोटे-छोटे नाले भी आकर मिलते हैं कई जगह बहुत सारी गुफाएं हैं इस कारण शावको को खोजने में परेशानी हो रही है यदि यह शावक हमें मिल जाते हैं तो तत्काल रेस्क्यू करने का प्रयास करेंगे फील्डडायरेक्टर ने कहा जो बाघ मौके पर है वह शावको का पिता है क्योंकि इसमें दो नर और दो मादा शावक है इसलिए इन बच्चो को बचाना भी बहुत जरूरी है यदि नर बाघ इन बच्चों की मदद करेगा तो ज्यादा सुरक्षित रह पाएंगे पर जंगली जानवरों के व्यवहार पर कोई अंदाज नहीं लगाया जा सकता उत्तम कुमार शर्मा ने आगे कहा कि हमने लगातार ट्रेसिंग और ट्रैकिंग की योजना बनाई है 10 कैमरे भी लगाए हैं जहां भी इनकी फोटोग्राफ्स मिलेंगे वहां खोजने का प्रयास करेंगे संभव है मां की मौत के बाद यह शावक कहीं आस-पास गुफाओं में घुस गए हो हमें उम्मीद है कि यह शावक मिल जायेगे और हम इन को सुरक्षित बचा पाएंगे
(more…)
- ·
पन्ना टाइगर रिजर्व में युवा बाघिन की मौत
8 माह की 4 शावक हुए अनाथ
(शिवकुमार त्रिपाठी) पन्ना टाइगर रिजर्व में लॉकडाउन के बीच 4 शावक की मां एक युवा बाघिन p-213(32) की मौत हो गई है इस वयस्क बाघिन की मौत से प्रबंधन में खलवाली फैदा कर दी है पन्ना में ही पैदा हुई और यही के जंगलों पली-बढ़ी युवा बाघिन p-213(32) की टाइगर रिजर्व के गहरी घाट रेंज की कोनी बीट में मौत हुई है इस खबर की पुष्टि करते हुए फील्ड डायरेक्टर उत्तम कुमार शर्मा ने बताया कि यह वयस्क बाघिन 5 वर्ष 3 महीने की थी इसके आगे की पैर में चोट होने से लगड़ा रही थी जब हमें जानकारी मिली तो बीते 2 दिन से डॉक्टर संजीव कुमार गुप्ता इसका इलाज कर रहे थे कुछ एंटीबायोटिक दवा भी दी थी लेकिन आज सुबह कोनी बीट के नाले के पास मृत अवस्था में पाई गई थी क्षेत्र संचालक ने बताया कि इसका प्रोटोकॉल के तहत पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार किया गया है मौत का वास्तविक कारण पता लगाने के लिए शरीर के अंगों को जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है यह भी पता लगाया जाएगा कि कहीं बाघिन में किसी विषाणु का संक्रमण तो नहीं था पर इस बाघिन से की मौत से टाइगर रिजर्व में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई है पन्ना टाइगर रिजर्व द्वारा जारी प्रेस नोट में बताया गया है कि आसपास कहीं संदिग्ध गतिविधियां नहीं मिली है और शिकार जैसी संभावनाएं नहीं है फिर भी हम समस्त पहलुओं की जांच कर रहे हैं

टाइगर के मृत अवस्था का चित्र
सूचना के बाद टाइगर रिजर्व प्रबंधन के मैदानी कर्मचारियों के अलावा फील्ड डायरेक्टर उत्तम कुमार शर्मा, डिप्टी डायरेक्टर जरांडे ईश्वर रामहरी , बाघ विशेषज्ञ डॉक्टर संजीव कुमार गुप्ता सहित रेंजर और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बरामदगी की कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम कर शरीर के सभी अंगों को जला दिया गया
शावकों की जंगल मे तलाश शुरू

फाइल फोटो
इस युवा बाघिन की मौत के बाद से इसके 8 माह की 4 शावक जंगल में गायब है मां की मौत के बाद अनाथ हुए चारों शावकों की तलाश शुरू कर दी गई है फिल्म डायरेक्टर उत्तम कुमार शर्मा ने बताया कि अभी हम इन शावकों की तलाश कर रहे हैं पर अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है क्योंकि यह शावक अपनी मां के साथ ही रहते थे इसलिए अब जंगलों में स्वच्छंद सरवाइव कर पाना मुश्किल है ऐसे में हम शावकों का पता लगाकर रेस्क्यू करेंगे इसके बाद वाइल्ड लाइफ के विशेषज्ञ एवं उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन के आधार पर इन्हें कहां रखना है यह तय किया जाएगा फिलहाल हमारी चिंता इन सभी शावकों को सुरक्षित खोजने की है हमें उम्मीद है कि हम शीघ्र ही इन शावकों को खोज पाएंगे और सुरक्षित रेस्क्यू करने का प्रयास करेंगे उन्होंने कहा कि पन्ना में इंसाफ को को रखने का प्रबंधन नहीं है लिहाजा वरिष्ठ अधिकारियों की मार्गदर्शन के आधार पर ही तय हो पाएगा कि कहां रखना है
बरगडी के बाड़े में रखकर शावकों की जाए परवरिश
पन्ना टाइगर रिजर्व की बरगडी में एक विशाल इंक्लोजर बना हुआ है यहां शावकों को रखा जा सकता है क्योंकि जब सभी बाघ खत्म हो गए थे तब इन्हें यह एंक्लोजर शावकों और टाइगरों के रखने के लिए बनाया गया था पन्ना में जो टी-4 और टी-5 बाघिन कान्हा से लाकर छोड़ी गई थी वह ऐसे ही अनाथ हुई थी और मानवीय हस्तक्षेप में पली-बढ़ी इन बाघों को जंगली बनाया गया था यदि इन शावकों को यही पालकर जंगली बना कर पुनः जंगल में छोड़ा जाता है तो टाइगर रिजर्व के इतिहास में बड़ी सफलता मानी जाएगी जिसका प्रयास किया जाना चाहिए वाइल्ड लाइफ के जानकार और प्रकृति प्रेमियों ने सभी शावकों को पन्ना में ही पालने की व्यवस्था करने की मांग की है
(शिवकुमार त्रिपाठी) • प्रशासन के तमाम प्रयासों के बावजूद और लॉकडाउन लागू होने के बाद शहर में लोग आधी शटर खोलकर व्यापारिक प्रतिष्ठान चला रहे थे और पुलिस की गाड़ियां देख घरों में छुप कर अपने और दूसरों की सेहत के खिलवाड़ करने से बाज नहीं आ रहे लोगों से परेशान होकर अंततः पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्र ने कठोर लॉकडाउन के आदेश जारी कर दिए हैं जिसमें अत्यावश्यक वस्तुओं जैसे किराना फल सब्जी दूध इत्यादि की दुकानें भी पूरी तरह से बंद कर दी साथ ही ऑटो टैक्सी भी शहर में चलते हुए नहीं दिखाई देगे करोना की चेन तोड़ने के उद्देश्य कलेक्टर ने यह आदेश जारी किए हैं जो संपूर्ण जिले में लागू होंगे इस आदेश के बाद पुलिस ने भी शहर में फ्लैग मार्च कर सकती दिखाना शुरू कर दी है लेकिन कुछ लोग अब भी ऐसे हैं जो अपने साथ दूसरों के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं और करोना की गति लगातार बढ़ती जा रही है प्रशासन ने सभी से अपील की है कि जिस तरह से पूरे देश में भीषण संकट है ऐसी स्थिति में महामारी से बचने के लिए लोगों का सहयोग करें और लॉक डाउन का पूरी तरह पालन करें यदि लोग फिर भी बाज नहीं आएंगे तो उन्हें अस्थाई जेल में बंद किया जाएगा जिस की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है जागरूक लोगों ने प्रशासन की इस पहल की तारीफ की है
एसपी के साथ यमराज

panna sp धर्मराज मीणा ने लोगों को समझाइश देने के उद्देश्य से यमराज कलाकार को लेकर पूरे शहर में फ्लैग मार्च किया और सभी से लॉकडाउन में सहयोग करने की अपील की यमराज लगातार समझा रहे थे कि घरों पर रहे अनावश्यक न निकले कोरोना की चेन तोड़ने में मदद करें यदि ऐसा नहीं करेंगे तो मैं आपको अपने साथ ले जाऊंगा लिहाजा अपने और दूसरों के जीवन बचाने के लिए प्रशासन के इस काम में सहयोग करें इस बीच panna sp धर्मराज मीणा ने कहा कि कुरौना गंभीर बीमारी का रूप धारण कर चुका है शहर में बड़ी संख्या में मरीज मिल रहे हैं ऐसे में कोरोना की चेन तोड़ने के लिए लॉकडाउन आवश्यक है लोग पुलिस को देख कर छुप जाते हैं नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं इसलिए समझाइश देने और शक्ति के साथ lockdown उनके नियमों का पालन कराने के लिए यह तकनीकी अपनाई गई है उम्मीद है कि लोग अब घर से नहीं निकलेंगे और प्रशासन की पहल का सहयोग करेंगे
एसडीएम बीवी पांडे का निधन
Panna और अजयगढ़ के एसडीएम रहे BB पांडे का इलाज के दौरान भोपाल में निधन हो गया है आज उनकी पत्नी ने अंतिम सांसे ली और शाम को एसडीएम पांडे का निधन हो गया सरल स्वभाव ,ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी बीवी पांडे का इलाज panna इसके बाद सागर और फिर भोपाल में किया गया कुछ दिन पूर्व वे संक्रमित हुए थे उनका उनकी पत्नी और पुत्र का इलाज राजधानी भोपाल के एक निजी चिकित्सालय मैं चल रहा था बृज बिहारी पांडे टीकमगढ़ जिले के अचर्रा ग्राम के रहने वाले थे उनका अधिकांश समय पन्ना जिले में बीता panna में तहसीलदार भी रहे उनके असमय निधन पर अधिकारी, कर्मचारी, पत्रकार, समाजसेवी एवं नगर के प्रबुद्ध जनों ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है,,, मृदुभाषी, ईमानदार, सबके मददगार, विनम्र ,कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के निधन पर panna में दुख का माहौल है

(more…)
कोरोना उपचार में संसाधनों की कमी नहीं होने देगे, ज्यादा टेस्टिंग के निर्देश – मंत्री
- आपदा प्रबंधन समिति की हुई बैठक में मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने दिए निर्देश
- कलेक्टर ने कहा कोरोना संक्रमण एवं उपचार के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे
 |
| पन्ना जिले में आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह। |
पन्ना में तेजी से फैल रही कुरौना पर नियंत्रण पाने और टेस्टिंग की कमी से तेजी से फैल रहे कुरौना पर नियंत्रण करने के मकसद से आज खनिज साधन एवं श्रम विभाग मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह ने आज आपदा प्रबंधन समिति की बैठक की कहा कोरोना उपचार संबंधी संसाधनों की कमी नहीं होने दी जाएगी। बैठक में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण, जांच एवं उपचार के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गयी। चर्चा के दौरान कहा कि जिले में कोरोना उपचार में किसी तरह की लापरवाही नहीं होना चाहिए। यदि किसी भी संसाधन जैसे ऑक्सीजन, दवा किट आदि की कमी हो तो मांग भेजने के साथ मुझे भेजें, जिससे तुरंत आवश्यकताओं की पूर्ति की जा सके।
इस अवसर पर कलेक्टर संजय कुमार मिश्र द्वारा बताया गया कि वर्तमान में सभी आवश्यक उपकरण एवं दवाएं उपलब्ध हैं। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

मंत्री श्री सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में फीवर क्लीनिकों की संख्या बढाने के साथ अधिक से अधिक नमूने प्राप्त कर जांच की जाए। प्रत्येक संक्रमित पाए जाने वाले व्यक्ति को तुरंत आइसोलेट करने के साथ आवश्यक उपचार एवं देखरेख की व्यवस्था की जाए। यदि किसी परिवार में होम आइसोलेट होने की व्यवस्था नहीं है तो उन्हें कोविड केयर सेंटर में आइसोलेट करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी.पी. आर्या से कहा कि यदि चिकित्सालय में दवाओं की कमी हो तो निजी बाजार से दवा खरीदने के लिए प्रस्ताव जिला कलेक्टर को प्रस्तुत करें। इसी प्रकार अन्य सामग्री जिसकी आपूर्ति राज्य स्तर से आवश्यकतानुसार नहीं हो पा रही है उसे भी निजी क्षेत्र के बेण्डर से क्रय करने की कार्यवाही की जाए। उपचार के अभाव में अनावश्यक किसी भी मरीज को जिले से बाहर न जाना पडे। जांच के लिए आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की जांच की जाए। चिकित्सालय के कोविड वार्ड में पर्याप्त संख्या में वार्ड वाय लगाए जाएं। जिससे किसी भी मरीज को असुविधा का सामना न करना पडे। नगर में प्रायवेट पैथालॉजी खुलवाई जाए।
कलेक्टर श्री मिश्र ने बताया कि जिले में अभी तक दुकानों को एवं अन्य गतिविधियों को जो छूट दी गयी थी उसे पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। अब केवल दूध डेयरी प्रात: 6 बजे से प्रात: 10 बजे तक एवं शाम को 4 बजे से 7 बजे तक खोलने की अनुमति दी गयी है। गरीब व्यक्तियों को भोजन के लिए दीनदयाल रसोई में व्यवस्था की गयी है। नगरीय क्षेत्र में घर – घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कराई जाएगी। यदि कोई भी कोरोना संबंधी संदेहस्पद मरीज मिलता है तो उसके सेम्पल लिए जाएंगे। अनावश्यक घरों से कोई भी व्यक्ति नहीं निकल सकेगा। पुलिस को पूरी छूट दी गयी है कि अनावश्यक घूमते हुए पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध कार्यवाही करें। बसों में कम से कम सवारियां बैठाई जाएं, इसके भी निर्देश दिए गए हैं। सम्पन्न हुई बैठक में पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बालागुरू के, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी.पी. आर्या के साथ आपदा प्रबंधन समिति के शासकीय एवं अशासकीय सदस्य उपस्थित रहे।
कोबिड़ कमान सेंटर टोल फ्री नंबर 18002331075
व्हाट्सएप से कर सकते हैं संपर्क 9755991970
डॉक्टरों ने ज्वाइन किया
पन्ना जिला दूसरों को दे रहा है ऑक्सीजन
पन्ना में दवा ऑक्सीजन और बेड की कमी नहीं

(शिवकुमार त्रिपाठी) बीते कुछ दिनों से पन्ना सहित पूरे देश में कोविड से हाहाकार मचा हुआ है कोरोना तीव्र गति से बढ़ रहा है यही कारण है कि हर जगह lock-down लगा दिया गया और कोविड रोकने सब बंद होने की स्थिति में है मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण सरकार की व्यवस्थाएं चरमरा गई है मरीज और परिजन तड़पते हुए घूम रहे हैं हर जगह हालात चिंताजनक है पन्ना की स्थिति तब और बुरी हो गई थी जब टेस्टिंग की रिपोर्ट 1 हफ्ते तक नहीं मिल रही थी मरीज घरों में पहुंचकर दूसरों को संक्रमित कर रहे थे और कुरौना ने विकराल रूप धारण कर लिया डॉक्टरों के संक्रमित हो जाने से कोरोना वार्ड में हाहाकार मच गया था प्रशासनिक अधिकारी भी संक्रमण की चपेट में आ गए ऐसी में हर जगह दहशत का माहौल निर्मित हो गया था पर अब धीरे-धीरे पन्ना की स्थिति में सुधार आने लगा है कोरोना मरीजों की संख्या भी घट रही है पर अब भी टेस्टिंग बढ़ाने की जरूरत महसूस हो रही है क्योंकि बहुत से लोग जो बीमार होने के बावजूद घरों में कैद है उनकी स्थिति बिगड़ सकती है
कलेक्टर ने कोरोना व्यवस्थाओं की दी जानकारी

जिले के पूरे मामले पर पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्र ने सिलसिलेवार सरकारी व्यवस्थाओं की जानकारी दी है संजय कुमार मिश्र ने कहा की पन्ना में ऑक्सीजन की बिल्कुल भी कमी नहीं है पन्ना जिला सागर संभाग के अलावा कटनी जिले को भी ऑक्सीजन की आपूर्ति कर रहा है क्योंकि पन्ना जिले की रैपुरा में स्थित ऑक्सीजन प्लांट 2 वर्ष पूर्व बंद हो जाने पर हमने सितंबर में प्लांट मालिक को मदद कर ऑक्सीजन प्लांट चालू करा लिया था इसके अलावा यहां कटनी जिले से विद्युत आपूर्ति होती है जिसका कनेक्शन कटा था पन्ना जिला प्रशासन के प्रयास से फैक्ट्री पुनः चालू हो गई अब पन्ना सागर संभाग के सभी जिलों में ऑक्सीजन आपूर्ति कर रहा है इसके अलावा कलेक्टर संजय कुमार मिश्र ने कहा कि निश्चित ही कोरोना संक्रमण तेजी से जिले में बढा है लेकिन स्थिति से निपटने के लिए प्रशासनिक व्यवस्थाएं पूर्ण है हमारे अभी ऑक्सीजन और सामान्य को बेड बेड 50 फ़ीसदी खाली है जरूरतमंद मरीजों को तत्काल पलंग मिल रहे हैं इसके अलावा एक हजार होम आइसोलेशन bed (पलंग) की व्यवस्था हमने कर ली है रेडमेसीविर इंजेक्शन पर्याप्त मात्रा में पन्ना में मौजूद है उपयोग में आने वाली किसी भी दवा की कमी नहीं है कलेक्टर ने कहा कि हम फिजिकली आम जनता से भले दूर हो लेकिन कनेक्टिविटी के माध्यम से हम पास में खड़े हैं हमने कोबिड कमान सेंटर टोल फ्री नंबर 18002331075 से जोड़ दिया है इसके अतिरिक्त मैं स्वयं व्हाट्सएप (9755991970) के माध्यम से सीधे संपर्क में हूं जिस व्यक्ति को भी कोई समस्या हो मुझ से सीधे संपर्क कर सकता है घबराने की जरूरत नहीं है पन्ना जिले में कोविड उपचार की संपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध है कलेक्टर संजय कुमार मिश्र ने आगे कहा कि हमारे डॉक्टर संक्रमित हो गए थे अब उन्होंने भी ज्वाइन कर लिया है कर्मठ डॉ प्रदीप द्विवेदी कल से कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे हैं सिविल सर्जन डॉ बीएस उपाध्याय ने आज से जॉइनिंग दे दी है इसके अतिरिक्त छतरपुर जिले से एक डॉक्टर पन्ना आ गए हैं जो सभी लोग संक्रमित मरीजों की उपचार कर रहे हैं इसके अलावा भी जो डॉक्टर है फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से सेवारत हैं उन्होंने आम लोगों से अपील की है कि यदि असुविधा होती है तो मुझसे व्हाट्सएप के माध्यम से सीधे संपर्क करें
संक्रमण रोकने टेस्टिंग बढ़ाने की जरूरत
पन्ना में तेजी से कोरोना मरीज इसलिए बड़े क्योंकि यहां रैपिड टेस्टिंग किट नही थी सागर से प्राप्त होने वाली रिपोर्ट 1 सप्ताह तक नहीं मिल रही थी जिससे तेजी से मरीज बढ़े अब नियंत्रण करने के लिए टेस्टिंग किट के माध्यम से लोगों की टेस्टिंग संख्या बढ़ाने की जरूरत है यदि तेजी से टेस्ट बढ़ाए गए तो निश्चित ही कोरोना रोकने में मदद मिलेगी टेस्टिंग बढ़ाने और रिपोर्ट शीघ्र प्राप्त होने की समस्या को जिला प्रशासन को गंभीरता से लेना चाहिए
पिछले लॉकडाउन की तरह पैसा कमाने की जुगत में अवैध शराब माफिया
थाना अमानगंज थाना सलेहा पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही
20 पेटी अंग्रेजी गोवा विस्की अबैध शराब जप्त
2 आरोपियो को किया गिरफ्तार
(शिवकुमार त्रिपाठी) पुलिस अधीक्षक महोदय पन्ना धर्मराज मीना द्वारा चलाए जा रहे अवैध शराब बिक्री रोकने की कार्यवाही के अभियान के तहत् एडिशनल एसपी बी0के0एस0 परिहार के निर्देशन एवं एसडीओपी महोदय गुनौर पियूष मिश्रा के कुशल नेतृत्व में अपने अनुभाग के थाना प्रभारियो को निर्देश देते हुए थाना प्रभारी सलेहा उनि0 अभिषेक पाण्डेय द्वारा लगातार कस्बा एवं देहात का भ्रमण किया गया एवं जगह जगह पर मुखबिर तैनात किए गए जो मुखबिर की सूचना उनि0 राकेश तिवारी थाना प्रभारी अमानगंज को सूचना मिली की पवई तरफ से एक बोलेरो गाडी मे अबैध शराब रख कर सलेहा तरफ आ रही उक्त मुखविर की सूचना को थाना प्रभारी अमानगंज ने थाना प्रभारी सलेहा को अवगत कराया व दोनो थानो की पुलिस ने संयुक्त घेरा बंदी कर उक्त वाहन एम0पी0 17 सी0ए0 6134 बुलेरो बाहन को दर्दहाई मोड पटना तमोली मे रोक कर चैक किया तो वाहन मे 20 पेटी गोवा अंग्रेजी विस्की शराब की पेटिय़ां लोड थी बाहन चालक से पूंछताँछ किया जिसने बताया की पवई के शराब मैनेजर से शराब 3500/रू प्रति पेटी की दर से खरीद कर नरायणपुरा मे अपनी बुलेरो गाडी से लाकर नरायणपुरा मे माल मेरी गाडी मे लोड किया था जो रिछुल तथा आस पास विक्री करने हेतु लिये जाना बताया उक्त शराब रखने बेचने व परिवहन करने का लायसेन्स नही होना बताया कब्जे से अवैध 10000 क्वार्टर अंग्रेजी गोवा विस्की(20 पेटी ) की कीमती 130000रू की शराब को गवाहो के समक्ष जप्त किया तथा बुलेरो क्र0 एम0पी0 17 सी0ए0 6134 बाहन को जप्त किया तथा साक्ष्य अधि0 के कथन के अधार पर पवई से बुलेरो गाडी यू0पी0 93 जेड 6231 को कब्जे मे लिया गया जिसने बताया की उक्त शराब रीछुल थाना जसो जिला सतना शराब का विक्रय करने ले जा रहे थे परिवहन करने का कोई वैध परमिट पेश नही किया गया अतः दोनो आरोपीगणो का का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का दंण्डनीय पाये जाने पर गिरफ्तार किया बाद वापसी पर अपराध क्र0 116/2021 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध कायम कर विवेचना किया दोनो आरोपियो का जे0आर0 तैयार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया ।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी अमानगंज उनि0 राकेश तिवारी, थाना प्रभारी सलेहा उनि0 अभिषेक पाण्डेय सउनि0 बी0के0 शुक्ला, सउनि0 शिवमणि शुक्ला, प्रआर0 342 सेवकलाल प्रजापति, प्रआर0 अशोक चौरसिया साईबर सेल
पन्ना प्रआर0 नीरज रैकवार, राहुल सिंह बघेल, आर0 168 आशीष अवस्थी ,आरक्षक धर्मेन्द्र सिंह रजावत ,आरक्षक राहुल पाण्डेय, आर0 606 राकेश सिंह, आर0 129 भूपेन्द्र त्रिपाठी, आर0 635 शिवेन्द्र मिश्रा, आर0 480 आनंद बागरी, आर0 660 पुष्पेन्द्र जाट. सै048 माधव की सराहनीय भूमिका रही ।
पन्ना के हालात देख सांसद अचानक पहुंचे
कोविड की संपूर्ण जानकारी ली,, नियंत्रण पाने दिए सख्त निर्देश
जिला अस्पताल में होगा सिटी स्कैन
(शिवकुमार त्रिपाठी) पन्ना शहर में कोरोना के हालात बदतर होते जा रहे हैं लगातार कोरोना मरीजों की वृद्धि और शहर में मौतों का सिलसिला शुरू होने की खबर पाते ही भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय सांसद विष्णु दत्त शर्मा एक्शन मोड में आ गए हैं उन्होंने आज देर शाम पन्ना पहुंचकर क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक ली और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी कीमत में पन्ना में दवाओं का अभाव नहीं होना चाहिए और किसी भी मरीज को दिक्कत का सामना न करना पड़े·
संपूर्ण जानकारी हासिल करने के बाद सांसद बीडी शर्मा ने सरकार के उच्च अधिकारियों से बात की और उन्हें पन्ना में सुविधाओं के विस्तार के निर्देश दिए हैं
सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने कहा कि पन्ना जिला अस्पताल में शीघ्र ही सीटी स्कैन शुरू कराया जाएगा जिससे मरीजों को सुविधा मिल सके साथ ही कोरोना के गंभीर मरीजों के लिए जो मेडिकल कॉलेज सागर में 10 आईसीयू बेड सुरक्षित है उनको दुगना करने के आदेश दिए हैं और अधिकारियों से बात कर तत्काल पन्ना के लिए रिजर्व आईसीयू बेड की संख्या 20 करा दी गई है सांसद ने कहा कि पन्ना मेरी प्राथमिकता में है इस कारण पन्ना में किसी भी तरीके की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ज्ञात हो कि पूरे प्रदेश सहित पन्ना में भी करो ना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है •
इस मीटिंग में क्राइसिस मैनेजमेंट के सदस्य एसपी धर्मराज मीणा प्रभारी कलेक्टर वाला गुरु के सहित ऑनलाइन कलेक्टर संजय कुमार मिश्र भी मीटिंग में जुड़े